रागिनी बोलीं-सवाल पूछने पर ब्रजेश पाठक आहत हो जाते हैं:विधानसभा में मंत्री बोलीं- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय नहीं बढ़ेगा

रागिनी बोलीं-सवाल पूछने पर ब्रजेश पाठक आहत हो जाते हैं:विधानसभा में मंत्री बोलीं- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय नहीं बढ़ेगा

यूपी विधानमंडल के बजट सत्र का आज 8वां दिन है। विधानसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय नहीं बढ़ाया जाएगा। फिलहाल इस पर कोई विचार नहीं हो रहा है। पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि आवारा पशुओं से होने वाले हादसों को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत गोवंश के गले में रेडियम पट्टे लगाए जाएंगे, ताकि वे रात में भी स्पष्ट दिख सकें। मछलीशहर की विधायक रागिनी सोनकर ने कहा कि झांसी में नवजात शिशुओं की मौत का मामला उठाने पर मंत्री ब्रजेश पाठक ने नेता प्रतिपक्ष पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सवाल पूछने पर मंत्री आहत हो जाते हैं। अगर मंत्री जी से सवाल नहीं पूछना है, तो मैं उनका बहिष्कार करती हूं। यूपी विधानसभा में इस बार 11 दिन का बजट सत्र है। 20 फरवरी को बजट पेश किया गया था। सदन 5 मार्च तक चलेगा। विधानसभा से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…. यूपी विधानमंडल के बजट सत्र का आज 8वां दिन है। विधानसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय नहीं बढ़ाया जाएगा। फिलहाल इस पर कोई विचार नहीं हो रहा है। पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि आवारा पशुओं से होने वाले हादसों को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत गोवंश के गले में रेडियम पट्टे लगाए जाएंगे, ताकि वे रात में भी स्पष्ट दिख सकें। मछलीशहर की विधायक रागिनी सोनकर ने कहा कि झांसी में नवजात शिशुओं की मौत का मामला उठाने पर मंत्री ब्रजेश पाठक ने नेता प्रतिपक्ष पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सवाल पूछने पर मंत्री आहत हो जाते हैं। अगर मंत्री जी से सवाल नहीं पूछना है, तो मैं उनका बहिष्कार करती हूं। यूपी विधानसभा में इस बार 11 दिन का बजट सत्र है। 20 फरवरी को बजट पेश किया गया था। सदन 5 मार्च तक चलेगा। विधानसभा से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर