पंजाब कांग्रेस के पूर्व यूथ प्रधान और केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी राजीव राजा को जिला पुलिस ने एक कारोबारी से 30 लाख रुपए फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राजीव राजा के साथ दो अन्य युवक भी पुलिस ने दबोचे है। इस केस में पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। CM मान पर भड़के बिट्टू राजीव राजा की गिरफ्तारी के बाद केन्द्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जमकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर भड़के। बिट्टू ने कहा कि मुझे सुबह का ही पता था जो कुछ लुधियाना में चल रहा है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी बुरी तरह से हारी है। इसमें कोई शक नहीं कि हम सभी ने मिलकर मेहनत की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी दिल्ली में काफी समय रहे लेकिन फिर भी वह केजरीवाल को जितवा न सके। मुख्यमंत्री मान अपनी कुर्सी बचाने के लिए मेरे नजदीकियों पर मामले दर्ज करवा रहे है। बिट्टू ने कहा कि यदि CM मान में हिम्मत है तो वह मेरे खिलाफ मामला दर्ज करवाए। बिट्टू ने कहा कि सैशन समाप्त होने के बाद मैं खुद मुख्यमंत्री मान की कोठी के बाहर गिरफ्तारी देने जाउंगा। बिट्टू ने कहा कि राजीव राजा मेरा यूथ समय का दोस्त है। वह एक कारोबारी है। उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है। राजीव राजा के परिजनों का फोन आया जिन्होंने मुझे इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ा है। उनके मुंह से राजा का नाम निकलवा कर उसे झूठा इस मामले में फंसाया है। बिट्टू ने कहा कि लुधियाना की पुलिस 10 जगह पर रेड करने गई है। पुलिस मेरे करीबियों पर रेड करके युवाओं को झूठे मामलों में फंसा रही है। बिट्टू ने कहा कि भगवंत सिंह मान ताकत के नशे में चूर है। कई लोगों के मोबाइल नंबर पुलिस लिस्ट में बता दें सूत्रों मुताबिक पुलिस ने राजीव राजा के फोन से कई नंबरों को शक के दायरे में रखकर उनकी जांच शुरू कर दी है। कई संदिग्ध नंबरों की सूची पुलिस ने बनाई है। उनकी CDR (काल डिटेल रिकार्ड) निकलवाया जा रहा है। इस केस में कई लोग पुलिस रडार पर है। पुलिस राजा के पिछले करीब 6 महीने से अधिक का डाटा इक्ट्ठा कर रही है। देर रात तक पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। 2022 में राजा खुद भी कहते थे मुझे मिल रही थ्रेट
नवंबर 2022 में राजीव राजा खुद भी मीडिया में कहते रहे है कि उन्हें फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो काल पर जान से मारने की धमकी मिली है। काल करने वाले ने उन्हें ए के 47 दिखाई है। उस समय दहशत में आए राजीव राजा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे थे और वहां पर शिकायत देकर शहर छोड़ने का भी उन्होंने एलान किया था। उन्होंने कहा था कि कि यह पहली बार नहीं हुआ है कि मुझे जान से मारने की धमकी मिली है। वह इसकी शिकायत पहले भी पुलिस को कर चुके हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं होने के कारण वह शहर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। अब पढ़े ये है पूरा मामला मॉल एन्क्लेव निवासी 37 वर्षीय पीड़ित रवीश गुप्ता ने पलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से लगातार वॉट्सऐप पर कॉल और मैसेज आ रहे थे। अज्ञात कॉलर ने 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी और धमकी दी कि ऐसा न करने पर जान से मारने सहित गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गुप्ता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4) (जबरन वसूली) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की है। कथित कॉल रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा मामले की जांच करते हुए पुलिस ने रविवार को राजीव राजा और दो अन्य को गिरफ्तार किया। वॉट्सऐप और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक कॉल रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई, जिसमें राजीव राजा कथित तौर पर एक व्यक्ति को पैसे के विवाद को लेकर धमका रहे थे। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव राजा ने संसदीय चुनाव से पहले रवनीत सिंह बिट्टू के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद पार्टी छोड़ दी थी, लेकिन वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। इस केस में आज पुलिस कमिश्नर प्रेस कान्फ्रेंस कर सकते है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व यूथ प्रधान और केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी राजीव राजा को जिला पुलिस ने एक कारोबारी से 30 लाख रुपए फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राजीव राजा के साथ दो अन्य युवक भी पुलिस ने दबोचे है। इस केस में पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। CM मान पर भड़के बिट्टू राजीव राजा की गिरफ्तारी के बाद केन्द्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जमकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर भड़के। बिट्टू ने कहा कि मुझे सुबह का ही पता था जो कुछ लुधियाना में चल रहा है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी बुरी तरह से हारी है। इसमें कोई शक नहीं कि हम सभी ने मिलकर मेहनत की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी दिल्ली में काफी समय रहे लेकिन फिर भी वह केजरीवाल को जितवा न सके। मुख्यमंत्री मान अपनी कुर्सी बचाने के लिए मेरे नजदीकियों पर मामले दर्ज करवा रहे है। बिट्टू ने कहा कि यदि CM मान में हिम्मत है तो वह मेरे खिलाफ मामला दर्ज करवाए। बिट्टू ने कहा कि सैशन समाप्त होने के बाद मैं खुद मुख्यमंत्री मान की कोठी के बाहर गिरफ्तारी देने जाउंगा। बिट्टू ने कहा कि राजीव राजा मेरा यूथ समय का दोस्त है। वह एक कारोबारी है। उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है। राजीव राजा के परिजनों का फोन आया जिन्होंने मुझे इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ा है। उनके मुंह से राजा का नाम निकलवा कर उसे झूठा इस मामले में फंसाया है। बिट्टू ने कहा कि लुधियाना की पुलिस 10 जगह पर रेड करने गई है। पुलिस मेरे करीबियों पर रेड करके युवाओं को झूठे मामलों में फंसा रही है। बिट्टू ने कहा कि भगवंत सिंह मान ताकत के नशे में चूर है। कई लोगों के मोबाइल नंबर पुलिस लिस्ट में बता दें सूत्रों मुताबिक पुलिस ने राजीव राजा के फोन से कई नंबरों को शक के दायरे में रखकर उनकी जांच शुरू कर दी है। कई संदिग्ध नंबरों की सूची पुलिस ने बनाई है। उनकी CDR (काल डिटेल रिकार्ड) निकलवाया जा रहा है। इस केस में कई लोग पुलिस रडार पर है। पुलिस राजा के पिछले करीब 6 महीने से अधिक का डाटा इक्ट्ठा कर रही है। देर रात तक पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। 2022 में राजा खुद भी कहते थे मुझे मिल रही थ्रेट
नवंबर 2022 में राजीव राजा खुद भी मीडिया में कहते रहे है कि उन्हें फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो काल पर जान से मारने की धमकी मिली है। काल करने वाले ने उन्हें ए के 47 दिखाई है। उस समय दहशत में आए राजीव राजा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे थे और वहां पर शिकायत देकर शहर छोड़ने का भी उन्होंने एलान किया था। उन्होंने कहा था कि कि यह पहली बार नहीं हुआ है कि मुझे जान से मारने की धमकी मिली है। वह इसकी शिकायत पहले भी पुलिस को कर चुके हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं होने के कारण वह शहर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। अब पढ़े ये है पूरा मामला मॉल एन्क्लेव निवासी 37 वर्षीय पीड़ित रवीश गुप्ता ने पलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से लगातार वॉट्सऐप पर कॉल और मैसेज आ रहे थे। अज्ञात कॉलर ने 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी और धमकी दी कि ऐसा न करने पर जान से मारने सहित गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गुप्ता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4) (जबरन वसूली) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की है। कथित कॉल रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा मामले की जांच करते हुए पुलिस ने रविवार को राजीव राजा और दो अन्य को गिरफ्तार किया। वॉट्सऐप और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक कॉल रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई, जिसमें राजीव राजा कथित तौर पर एक व्यक्ति को पैसे के विवाद को लेकर धमका रहे थे। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव राजा ने संसदीय चुनाव से पहले रवनीत सिंह बिट्टू के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद पार्टी छोड़ दी थी, लेकिन वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। इस केस में आज पुलिस कमिश्नर प्रेस कान्फ्रेंस कर सकते है। पंजाब | दैनिक भास्कर
![राजीव राजा के हक में आए केन्द्रीय राज्य मंत्री बिट्टू:करीबी फिरौती मांगने के केस में है नामजद;बोले-CM कोठी के बाहर दूंगा गिरफ्तारी](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/10/whatsapp-image-2025-02-10-at-004337_1739128483.jpeg)