शिमला जिले के रामपुर में जिला स्तरीय फाग मेले का दूसरा दिन श्रद्धा और उल्लास से भरा रहा। रविवार को लगभग 25 देवी-देवताओं ने अपने भक्तों के साथ शहर की परिक्रमा की। राज दरबार से दोपहर को शुरू हुई यात्रा में पहले देवी-देवताओं ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद एक-एक कर सभी देवता अपने देवलुओं के साथ शहर की यात्रा पर निकले। ढोल-नगाड़ों की थाप पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मुख्य बाजार में देवताओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने धूप और टीका स्वरूप पैसे अर्पित किए। परिक्रमा के बाद निर्धारित स्थानों पर विराजमान हुए परिक्रमा के बाद सभी देवता पुनः राज दरबार पहुंचे। यहां राजगद्दी का आशीर्वाद लेकर अपने निर्धारित स्थानों पर विराजमान हुए। राज दरबार परिसर में भक्तों ने अपने इष्ट देवों के समक्ष नाटियां प्रस्तुत की। शाम तक देवलु अपने देवताओं के सामने नृत्य करते रहे। पुराने बस स्टैंड से होते हुए मुख्य बाजार तक की यात्रा करीब तीन घंटे तक चली। बाजार में रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इस दौरान बाजार के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा रही। रामपुर में अगले दो दिन तक मेले की रौनक बनी रहेगी। हजारों श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। शिमला जिले के रामपुर में जिला स्तरीय फाग मेले का दूसरा दिन श्रद्धा और उल्लास से भरा रहा। रविवार को लगभग 25 देवी-देवताओं ने अपने भक्तों के साथ शहर की परिक्रमा की। राज दरबार से दोपहर को शुरू हुई यात्रा में पहले देवी-देवताओं ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद एक-एक कर सभी देवता अपने देवलुओं के साथ शहर की यात्रा पर निकले। ढोल-नगाड़ों की थाप पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मुख्य बाजार में देवताओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने धूप और टीका स्वरूप पैसे अर्पित किए। परिक्रमा के बाद निर्धारित स्थानों पर विराजमान हुए परिक्रमा के बाद सभी देवता पुनः राज दरबार पहुंचे। यहां राजगद्दी का आशीर्वाद लेकर अपने निर्धारित स्थानों पर विराजमान हुए। राज दरबार परिसर में भक्तों ने अपने इष्ट देवों के समक्ष नाटियां प्रस्तुत की। शाम तक देवलु अपने देवताओं के सामने नृत्य करते रहे। पुराने बस स्टैंड से होते हुए मुख्य बाजार तक की यात्रा करीब तीन घंटे तक चली। बाजार में रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इस दौरान बाजार के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा रही। रामपुर में अगले दो दिन तक मेले की रौनक बनी रहेगी। हजारों श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। हिमाचल | दैनिक भास्कर
