रामलला के बाद राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा:अभिजीत मुहूर्त में होगी, CM योगी मौजूद रहेंगे, शेषावतार मंदिर में लक्ष्मणजी भी विराजेंगे

रामलला के बाद राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा:अभिजीत मुहूर्त में होगी, CM योगी मौजूद रहेंगे, शेषावतार मंदिर में लक्ष्मणजी भी विराजेंगे

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के 498 दिन के बाद अब राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 से 11.40 बजे के बीच होगी। इसके साक्षी बनने के लिए खुद सीएम योगी मौजूद रहेंगे। वह 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और लगभग 6 घंटे रहेंगे। बता दें कि 5 जून को सीएम योगी का भी जन्मदिन है। चूंकि राम दरबार के साथ 7 अन्य उप मंदिरों में स्थापित मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसलिए पूरा आयोजन सुबह 5.30 बजे से दोपहर 11.40 बजे तक चलेगा। इस दौरान रामलला के दर्शन होते रहेंगे। ट्रस्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि बड़ा आयोजन नवंबर, 2025 में होगा। अब पूरा आयोजन समझिए… मंदिर की पहली मंजिल पर राम दरबार के साथ ही 7 अन्य उप मंदिरों में भी स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसमें परकोटा के ईशान कोण पर शिवलिंग, आग्नेय में श्रीगणेश, दक्षिणी भुजा के मध्य में हनुमान, नैऋत्य में सूर्य, वायव्य कोण में मां भगवती, उत्तरी भुजा के मध्य में माता अन्नपूर्णा के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके अलावा, सप्त मंडपम में बने उप मंदिरों में महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वशिष्ठ, निषादराज, अहिल्या और शबरी की मूर्ति स्थापित की गई है, इसके लिए अनुष्ठानों की शुरुआत 3 जून से ही हो गई थी। शेषावतार मंदिर में लक्ष्मणजी की भी प्राण प्रतिष्ठा होगी राम दरबार और परकोटे के बीच बने देवी-देवताओं के 6 मंदिरों के साथ शेषावतार मंदिर में भी लक्ष्मण जी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह मंदिर भले अभी निर्माणाधीन है, परंतु गर्भगृह का निर्माण पूरा हो जाने के कारण ट्रस्ट की ओर से इसमें लक्ष्मण जी की वनवासी मुद्रा वाली प्रतिमा स्थापित करा दी गई है। इस मंदिर का शिखर अभी नहीं निर्मित हो सका है, इसका अभी लगभग 10% काम अभी बाकी है। लक्ष्मणजी के मंदिर में 16 हजार घनफीट पत्थर का इस्तेमाल हुआ ट्रस्ट महासचिव चंपतराय ने कहा था कि शेषावतार मंदिर का अभी निर्माणाधीन हैं, संपूर्ण निर्माण जुलाई तक ही पूरा हो सकेगा, परंतु गर्भगृह का निर्माण हो गया था, इसलिए ट्रस्ट ने वैदिक विद्वानों से राय लेकर इसमें लक्ष्मण जी की प्रतिमा स्थापित करा दी है। सूत्रों ने बताया कि प्रतिमा की स्थापना सोमवार शाम की गई है। राम दरबार के साथ जयपुर से शेषावतार की प्रतिमा भी लाई गई थी। इसे रामजन्मभूमि परिसर में स्थित वैकल्पिक गर्भगृह में रखवा दिया गया था। शेषावतार मंदिर का निर्माण ट्रस्ट ने राम मंदिर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में कराया है। इसकी ऊंचाई राम मंदिर के भूतल पर स्थापित रामलला के विग्रह की ऊंचाई के समान है। इसमें लगभग 16 हजार घनफीट पत्थरों का प्रयोग हुआ है। अब इसका शिखर ही बनना शेष है। लखनऊ के छप्पन भोग का प्रसाद बंटेगा
लखनऊ के मिष्ठान्न प्रतिष्ठान ‘छप्पन भोग’ ने राम दरबार के लिए 62 हजार प्रसाद पैकेट तैयार करके भेजे हैं, जो आम श्रद्धालुओं में वितरित किए जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में 101 वैदिक आचार्य दिन-रात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान कर रहे हैं। यह आयोजन सीता की रसोई ट्रस्ट करवा रहा है। उनकी ओर से 62 हजार प्रसाद के पैकेट तैयार करने का ऑर्डर मिला था।

इस प्रसाद में देसी घी की बूंदी और बर्फी के प्रसाद के पैकेट बनाए गए हैं। हर पैकेट को स्पेशल डिजाइन किए गए डिब्बों में पैक किया गया है। इससे पहले बालक राम की प्राण प्रतिष्ठा में 15 हजार पैकेट भेजे गए थे, जो वीवीआईपी मेहमानों को बांटे गए थे। अब सीएम का प्रोटोकॉल जानिए 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी राम कथा पार्क हेलीपैड पर सीएम योगी का हेलीकॉप्टर लैंड होगा। इसके बाद वे सीधे राम मंदिर परिसर पहुंचेंगे। वहां वह लगभग 2 घंटे रहेंगे। इस दौरान राम लला का दर्शन करने के बाद राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम हनुमानगढ़ी का दर्शन करेंगे। दोपहर 1 बजे अयोध्या नगर निगम के 2 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम सरयू आरती स्थल पर सरयू महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और वे सरयू पूजन भी करेंगे। वह मणिरामदास छावनी के प्राकृतिक चिकित्सालय परिसर के भव्य सभागार में मणिराम दास छावनी के महंत और राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में जाएंगे। राम कथा हेलीपैड के पास पुष्प वाटिका का अवलोकन करेंगे। वे राम कथा पार्क हेलीपैड से लखनऊ के लिए लगभग 4:30 बज रवाना होंगे। अभी मंदिर निर्माण में क्या बाकी है, यह भी जानिए परकोटे के रास्ते और गेट बनना बाकी
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के मुताबिक, दिसंबर, 2025 तक राम मंदिर पूरा होगा। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि राम मंदिर में क्या निर्माण बाकी हैं। दरअसल, राममंदिर के बाहर बने परकोटों के बीच रास्ता अभी तैयार हो रहा है, जोकि नवंबर 2025 तक बन सकेगा। यह परिक्रमा मार्ग करीब 800 मीटर लंबा है। इसके अतिरिक्त, राम मंदिर के चारों तरफ 4 किमी लंबाई में सुरक्षा दीवार का निर्माण बाकी है। राम मंदिर की तरफ आने के लिए कुछ 11 गेट बनने हैं, इनमें सिर्फ 1 गेट रामजन्मभूमि पथ पर बनकर तैयार हो सका है। कुबेर टीला के पास क्षीरेश्वर मंदिर के सामने गेट नंबर 11 है, यहां से फिलहाल VIP एंट्री करवाई जाती है। गेट नंबर 3 निर्माणाधीन है और गेट नंबर 2 से लोग दर्शन करने जाते हैं, मगर इसको भी नए सिरे से भव्य बनाया जाना है। ….. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के 498 दिन के बाद अब राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 से 11.40 बजे के बीच होगी। इसके साक्षी बनने के लिए खुद सीएम योगी मौजूद रहेंगे। वह 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और लगभग 6 घंटे रहेंगे। बता दें कि 5 जून को सीएम योगी का भी जन्मदिन है। चूंकि राम दरबार के साथ 7 अन्य उप मंदिरों में स्थापित मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसलिए पूरा आयोजन सुबह 5.30 बजे से दोपहर 11.40 बजे तक चलेगा। इस दौरान रामलला के दर्शन होते रहेंगे। ट्रस्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि बड़ा आयोजन नवंबर, 2025 में होगा। अब पूरा आयोजन समझिए… मंदिर की पहली मंजिल पर राम दरबार के साथ ही 7 अन्य उप मंदिरों में भी स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसमें परकोटा के ईशान कोण पर शिवलिंग, आग्नेय में श्रीगणेश, दक्षिणी भुजा के मध्य में हनुमान, नैऋत्य में सूर्य, वायव्य कोण में मां भगवती, उत्तरी भुजा के मध्य में माता अन्नपूर्णा के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके अलावा, सप्त मंडपम में बने उप मंदिरों में महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वशिष्ठ, निषादराज, अहिल्या और शबरी की मूर्ति स्थापित की गई है, इसके लिए अनुष्ठानों की शुरुआत 3 जून से ही हो गई थी। शेषावतार मंदिर में लक्ष्मणजी की भी प्राण प्रतिष्ठा होगी राम दरबार और परकोटे के बीच बने देवी-देवताओं के 6 मंदिरों के साथ शेषावतार मंदिर में भी लक्ष्मण जी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह मंदिर भले अभी निर्माणाधीन है, परंतु गर्भगृह का निर्माण पूरा हो जाने के कारण ट्रस्ट की ओर से इसमें लक्ष्मण जी की वनवासी मुद्रा वाली प्रतिमा स्थापित करा दी गई है। इस मंदिर का शिखर अभी नहीं निर्मित हो सका है, इसका अभी लगभग 10% काम अभी बाकी है। लक्ष्मणजी के मंदिर में 16 हजार घनफीट पत्थर का इस्तेमाल हुआ ट्रस्ट महासचिव चंपतराय ने कहा था कि शेषावतार मंदिर का अभी निर्माणाधीन हैं, संपूर्ण निर्माण जुलाई तक ही पूरा हो सकेगा, परंतु गर्भगृह का निर्माण हो गया था, इसलिए ट्रस्ट ने वैदिक विद्वानों से राय लेकर इसमें लक्ष्मण जी की प्रतिमा स्थापित करा दी है। सूत्रों ने बताया कि प्रतिमा की स्थापना सोमवार शाम की गई है। राम दरबार के साथ जयपुर से शेषावतार की प्रतिमा भी लाई गई थी। इसे रामजन्मभूमि परिसर में स्थित वैकल्पिक गर्भगृह में रखवा दिया गया था। शेषावतार मंदिर का निर्माण ट्रस्ट ने राम मंदिर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में कराया है। इसकी ऊंचाई राम मंदिर के भूतल पर स्थापित रामलला के विग्रह की ऊंचाई के समान है। इसमें लगभग 16 हजार घनफीट पत्थरों का प्रयोग हुआ है। अब इसका शिखर ही बनना शेष है। लखनऊ के छप्पन भोग का प्रसाद बंटेगा
लखनऊ के मिष्ठान्न प्रतिष्ठान ‘छप्पन भोग’ ने राम दरबार के लिए 62 हजार प्रसाद पैकेट तैयार करके भेजे हैं, जो आम श्रद्धालुओं में वितरित किए जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में 101 वैदिक आचार्य दिन-रात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान कर रहे हैं। यह आयोजन सीता की रसोई ट्रस्ट करवा रहा है। उनकी ओर से 62 हजार प्रसाद के पैकेट तैयार करने का ऑर्डर मिला था।

इस प्रसाद में देसी घी की बूंदी और बर्फी के प्रसाद के पैकेट बनाए गए हैं। हर पैकेट को स्पेशल डिजाइन किए गए डिब्बों में पैक किया गया है। इससे पहले बालक राम की प्राण प्रतिष्ठा में 15 हजार पैकेट भेजे गए थे, जो वीवीआईपी मेहमानों को बांटे गए थे। अब सीएम का प्रोटोकॉल जानिए 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी राम कथा पार्क हेलीपैड पर सीएम योगी का हेलीकॉप्टर लैंड होगा। इसके बाद वे सीधे राम मंदिर परिसर पहुंचेंगे। वहां वह लगभग 2 घंटे रहेंगे। इस दौरान राम लला का दर्शन करने के बाद राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम हनुमानगढ़ी का दर्शन करेंगे। दोपहर 1 बजे अयोध्या नगर निगम के 2 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम सरयू आरती स्थल पर सरयू महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और वे सरयू पूजन भी करेंगे। वह मणिरामदास छावनी के प्राकृतिक चिकित्सालय परिसर के भव्य सभागार में मणिराम दास छावनी के महंत और राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में जाएंगे। राम कथा हेलीपैड के पास पुष्प वाटिका का अवलोकन करेंगे। वे राम कथा पार्क हेलीपैड से लखनऊ के लिए लगभग 4:30 बज रवाना होंगे। अभी मंदिर निर्माण में क्या बाकी है, यह भी जानिए परकोटे के रास्ते और गेट बनना बाकी
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के मुताबिक, दिसंबर, 2025 तक राम मंदिर पूरा होगा। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि राम मंदिर में क्या निर्माण बाकी हैं। दरअसल, राममंदिर के बाहर बने परकोटों के बीच रास्ता अभी तैयार हो रहा है, जोकि नवंबर 2025 तक बन सकेगा। यह परिक्रमा मार्ग करीब 800 मीटर लंबा है। इसके अतिरिक्त, राम मंदिर के चारों तरफ 4 किमी लंबाई में सुरक्षा दीवार का निर्माण बाकी है। राम मंदिर की तरफ आने के लिए कुछ 11 गेट बनने हैं, इनमें सिर्फ 1 गेट रामजन्मभूमि पथ पर बनकर तैयार हो सका है। कुबेर टीला के पास क्षीरेश्वर मंदिर के सामने गेट नंबर 11 है, यहां से फिलहाल VIP एंट्री करवाई जाती है। गेट नंबर 3 निर्माणाधीन है और गेट नंबर 2 से लोग दर्शन करने जाते हैं, मगर इसको भी नए सिरे से भव्य बनाया जाना है। …..   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर