अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में दर्शन कर वापस लौट रही मुस्लिम महिला को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस और एजेंसियां महिला के नाम, पता के वेरिफिकेशन में जुट गई हैं। महिला महाराष्ट्र की रहने वाली है। उसका नाम इरिम है। महिला शुक्रवार को दोपहर में राम जन्मभूमि परिसर में अन्य श्रद्धालुओं के साथ दर्शन करने गई थी। अब पूरा मामला पढ़िए
शुक्रवार को महिला श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन करने के लिए आई थी। वह अन्य महिलाओं के साथ दर्शन करके लौट रही थी। जैसे ही वो मंदिर के एग्जिट पर पहुंची यहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हावभाव देखकर उसे रोक लिया। महिला ने सिर और चेहरे पर नीले कपड़े से बांध रखा था। सूत्रों के अनुसार वहीं पर सुरक्षाकर्मियों को उलटा जवाब देने लगी। मामला संदिग्ध देख पूरे मामले की जानकार सुरक्षाकर्मियों ने अधिकारियों को दी। इसके बाद महिला के वेरिफिकेशन के लिए राम जन्मभूमि थाने भेज दिया गया। थाना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने महिला से कई राउंड पूछताछ की है। परिजन बोले- महिला घूमती रहती है
सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया- महिला का वेरिफिकेशन हो गया है। वह महाराष्ट्र के वर्धा की रहने वाली है। अभी महिला को महिला थाने में रखा गया है। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। परिजनों ने बताया- महिला थोड़ा मानसिक बीमार है और वो घूमती रहती है। 6 जनवरी को राम मंदिर में जासूसी वाले चश्मे से तस्वीरें खींचने वाले पकड़ा गया अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में 6 जनवरी को एक व्यक्ति जासूसी वाले चश्मे के साथ पकड़ा गया। वह चश्मे में लगे कैमरे से राम मंदिर में सिंहद्वार के पास तस्वीरें खींच रहा था। सुरक्षा में लगे जवान को शंका हुई। तभी वह पकड़ में आ गया। राम जन्मभूमि परिसर में कैमरा, मोबाइल ले जाना बैन है। वह मंदिर के सभी चेक प्वाइंट्स को पार कर गया था। आरोपी गुजरात का व्यापारी जानी जयकुमार है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। चश्मे की कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है। 14 अप्रैल को राम मंदिर को बम से उड़ाने की दी गई थी धमकी; तमिलनाडु से ई-मेल आया अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 14 अप्रैल (सोमवार) की रात राम जन्मभूमि ट्रस्ट को एक ई-मेल आया था। इसमें लिखा है- बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा। ट्रस्ट के अकाउंट अफसर महेश कुमार ने मंगलवार को पुलिस की साइबर सेल में केस दर्ज कराया है। धमकी मिलने के बाद जन्मभूमि परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली को एक्टिव किया गया है। पुलिस ने मंदिर के पास सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं, बाराबंकी, चंदौली और अलीगढ़ समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों को भी धमकी भरा ई-मेल आया है। इसमें DM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये सभी मेल तमिलनाडु से भेजे गए हैं। 3 मार्च को अयोध्या के अब्दुल को बम के साथ पकड़ा गया था अयोध्या का रहने वाले अब्दुल रहमान को 3 मार्च को फरीदाबाद से पकड़ा गया था। वह राम मंदिर पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने की साजिश कर रहा था। वह हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी लेने के लिए अयोध्या से फरीदाबाद गया था। वह साजिश को अंजाम दे पाता, इससे पहले ही पकड़ा गया। सुरक्षा एजेंसियों को पूछताछ के बाद पता चला कि अब्दुल रहमान ISI के इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP) मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था। जब अब्दुल रहमान को पकड़ा गया, तो उसके पास 2 हैंड ग्रेनेड भी थे। ये उसे ISI के हैंडलर ने दिए थे। गुजरात ATS ने बताया था- अब्दुल रहमान के सोशल मीडिया के जरिए आतंकवादी संगठन से जुड़े होने की जानकारी सामने आई थी। मंदिर को बम से उड़ाने की कई धमकियां मिल चुकी हैं राम मंदिर के आसपास ड्रोन उड़ाने की परमिशन नहीं
राम मंदिर और आसपास ड्रोन प्रतिबंधित है। ड्रोन उड़ाने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है। यहां तक की राम मंदिर के ऊपर से विमान उड़ाने तक की अनुमति नहीं है। राम मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी SSF यानी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के हाथों में हैं। 200 जवान मंदिर की सुरक्षा में तैनात हैं। अयोध्या में NSG हब बनाने की तैयारी
22 जनवरी, 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से हर दिन करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मंदिर पर आतंकी हमले को लेकर धमकियां भी मिलती रहती हैं। ऐसे में अयोध्या की सुरक्षा को पूरी तरह दुरुस्त करने के लिए यहां NSG का हब बनाने की तैयारी है। NSG यूनिट विशेष हथियार (स्पेशलाइज्ड वेपन) और एंटी ड्रोन तकनीक से लैस होगी। मंदिर परिसर में 11 करोड़ की लागत से इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर बनाया जा रहा है। इसमें पुलिस, CRPF, SSF और खुफिया संगठनों के बैठने की व्यवस्था होगी। …………….. ये खबर भी पढ़ें… भास्कर इन्वेस्टिगेशन-यूपी में RTO ऑफिस पर दलालों का कब्जा:फीस से 5 गुना वसूली; दलालों से अफसर हर साल कमा रहे 3-4 करोड़ 24 मार्च, 2025 को झांसी में स्कूल बस पलट गई। हादसे में 15 स्टूडेंट्स गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी में बीते 3 महीने में स्कूल बसों के 6 बड़े हादसे हुए। इनमें 50 से ज्यादा बच्चे घायल हुए। इन हादसों में एक बात कॉमन थी कि ड्राइवर तेज रफ्तार से बस चला रहा था, कंट्रोल नहीं कर पाया। कुछ बसें खटारा थीं। ऐसे ड्राइवरों को हैवी ड्राइविंग लाइसेंस और खटारा बसों को फिटनेस सर्टिफिकेट कैसे मिल जाता है? पढ़िए पूरी खबर अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में दर्शन कर वापस लौट रही मुस्लिम महिला को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस और एजेंसियां महिला के नाम, पता के वेरिफिकेशन में जुट गई हैं। महिला महाराष्ट्र की रहने वाली है। उसका नाम इरिम है। महिला शुक्रवार को दोपहर में राम जन्मभूमि परिसर में अन्य श्रद्धालुओं के साथ दर्शन करने गई थी। अब पूरा मामला पढ़िए
शुक्रवार को महिला श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन करने के लिए आई थी। वह अन्य महिलाओं के साथ दर्शन करके लौट रही थी। जैसे ही वो मंदिर के एग्जिट पर पहुंची यहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हावभाव देखकर उसे रोक लिया। महिला ने सिर और चेहरे पर नीले कपड़े से बांध रखा था। सूत्रों के अनुसार वहीं पर सुरक्षाकर्मियों को उलटा जवाब देने लगी। मामला संदिग्ध देख पूरे मामले की जानकार सुरक्षाकर्मियों ने अधिकारियों को दी। इसके बाद महिला के वेरिफिकेशन के लिए राम जन्मभूमि थाने भेज दिया गया। थाना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने महिला से कई राउंड पूछताछ की है। परिजन बोले- महिला घूमती रहती है
सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया- महिला का वेरिफिकेशन हो गया है। वह महाराष्ट्र के वर्धा की रहने वाली है। अभी महिला को महिला थाने में रखा गया है। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। परिजनों ने बताया- महिला थोड़ा मानसिक बीमार है और वो घूमती रहती है। 6 जनवरी को राम मंदिर में जासूसी वाले चश्मे से तस्वीरें खींचने वाले पकड़ा गया अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में 6 जनवरी को एक व्यक्ति जासूसी वाले चश्मे के साथ पकड़ा गया। वह चश्मे में लगे कैमरे से राम मंदिर में सिंहद्वार के पास तस्वीरें खींच रहा था। सुरक्षा में लगे जवान को शंका हुई। तभी वह पकड़ में आ गया। राम जन्मभूमि परिसर में कैमरा, मोबाइल ले जाना बैन है। वह मंदिर के सभी चेक प्वाइंट्स को पार कर गया था। आरोपी गुजरात का व्यापारी जानी जयकुमार है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। चश्मे की कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है। 14 अप्रैल को राम मंदिर को बम से उड़ाने की दी गई थी धमकी; तमिलनाडु से ई-मेल आया अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 14 अप्रैल (सोमवार) की रात राम जन्मभूमि ट्रस्ट को एक ई-मेल आया था। इसमें लिखा है- बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा। ट्रस्ट के अकाउंट अफसर महेश कुमार ने मंगलवार को पुलिस की साइबर सेल में केस दर्ज कराया है। धमकी मिलने के बाद जन्मभूमि परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली को एक्टिव किया गया है। पुलिस ने मंदिर के पास सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं, बाराबंकी, चंदौली और अलीगढ़ समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों को भी धमकी भरा ई-मेल आया है। इसमें DM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये सभी मेल तमिलनाडु से भेजे गए हैं। 3 मार्च को अयोध्या के अब्दुल को बम के साथ पकड़ा गया था अयोध्या का रहने वाले अब्दुल रहमान को 3 मार्च को फरीदाबाद से पकड़ा गया था। वह राम मंदिर पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने की साजिश कर रहा था। वह हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी लेने के लिए अयोध्या से फरीदाबाद गया था। वह साजिश को अंजाम दे पाता, इससे पहले ही पकड़ा गया। सुरक्षा एजेंसियों को पूछताछ के बाद पता चला कि अब्दुल रहमान ISI के इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP) मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था। जब अब्दुल रहमान को पकड़ा गया, तो उसके पास 2 हैंड ग्रेनेड भी थे। ये उसे ISI के हैंडलर ने दिए थे। गुजरात ATS ने बताया था- अब्दुल रहमान के सोशल मीडिया के जरिए आतंकवादी संगठन से जुड़े होने की जानकारी सामने आई थी। मंदिर को बम से उड़ाने की कई धमकियां मिल चुकी हैं राम मंदिर के आसपास ड्रोन उड़ाने की परमिशन नहीं
राम मंदिर और आसपास ड्रोन प्रतिबंधित है। ड्रोन उड़ाने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है। यहां तक की राम मंदिर के ऊपर से विमान उड़ाने तक की अनुमति नहीं है। राम मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी SSF यानी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के हाथों में हैं। 200 जवान मंदिर की सुरक्षा में तैनात हैं। अयोध्या में NSG हब बनाने की तैयारी
22 जनवरी, 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से हर दिन करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मंदिर पर आतंकी हमले को लेकर धमकियां भी मिलती रहती हैं। ऐसे में अयोध्या की सुरक्षा को पूरी तरह दुरुस्त करने के लिए यहां NSG का हब बनाने की तैयारी है। NSG यूनिट विशेष हथियार (स्पेशलाइज्ड वेपन) और एंटी ड्रोन तकनीक से लैस होगी। मंदिर परिसर में 11 करोड़ की लागत से इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर बनाया जा रहा है। इसमें पुलिस, CRPF, SSF और खुफिया संगठनों के बैठने की व्यवस्था होगी। …………….. ये खबर भी पढ़ें… भास्कर इन्वेस्टिगेशन-यूपी में RTO ऑफिस पर दलालों का कब्जा:फीस से 5 गुना वसूली; दलालों से अफसर हर साल कमा रहे 3-4 करोड़ 24 मार्च, 2025 को झांसी में स्कूल बस पलट गई। हादसे में 15 स्टूडेंट्स गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी में बीते 3 महीने में स्कूल बसों के 6 बड़े हादसे हुए। इनमें 50 से ज्यादा बच्चे घायल हुए। इन हादसों में एक बात कॉमन थी कि ड्राइवर तेज रफ्तार से बस चला रहा था, कंट्रोल नहीं कर पाया। कुछ बसें खटारा थीं। ऐसे ड्राइवरों को हैवी ड्राइविंग लाइसेंस और खटारा बसों को फिटनेस सर्टिफिकेट कैसे मिल जाता है? पढ़िए पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
राम मंदिर से मुस्लिम महिला को हिरासत में लिया:दर्शन करके निकल रही थी बाहर, संदिग्ध एक्टिविटी पर सुरक्षाकर्मियों ने रोका
