रिटायर्ड फौजी की हत्या, 5 घंटे लाश लेकर घूमते रहे:आजमगढ़ में प्लाट दिखाने के बहवाने बुलाया, रस्सी से गला कसकर मार दिया

रिटायर्ड फौजी की हत्या, 5 घंटे लाश लेकर घूमते रहे:आजमगढ़ में प्लाट दिखाने के बहवाने बुलाया, रस्सी से गला कसकर मार दिया

आजमगढ़ में रिटायर्ड फौजी की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई। 6 लोगों ने फौजी को प्लाट दिखाने के बहाने बुलाया। हत्या के बाद लाश को लेकर 5 घंटे तक घूमते रहे। फिर नहर में शव फेंक कर फरार हो गए। रिटायर्ड फौजी ने दो लोगों को ब्याज पर 15-15 लाख रुपए दिए थे, जिसका हर महीने डेढ़-डेढ़ लाख रुपए ब्याज आता था। 6 महीने से आरोपी ब्याज नहीं दे रहे थे। इस पर रिटायर्ड फौजी ने पुलिस से शिकायत की बात कही। उन 2 लोगों ने अन्य 4 के साथ मिलकर फौजी की हत्या कर दी। रिटायर्ड फौजी की डेड बॉडी मोहम्मदाबाद बॉर्डर के पास नहर से बरामद हुई है। विस्तार से जानिए पूरा मामला… 17 फरवरी को पत्नी ने कराया मुकदमा
शहर कोतवाली के पठखौली निवासी राजेश पाठक की पत्नी चांदनी 17 फरवरी को कोतवाली पहुंची। उन्होंने बताया- पति राजेश का मोबाइल स्विच ऑफ है। वह 16 तारीख से घर नहीं लौटे हैं। हर जगह पता कर लिया। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन खंगाली तो, कुछ इनपुट मिले। CCTV में भी कुछ लोगों के साथ जाते दिखे। SP हेमराज मीणा ने बताया- पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पता चला कि राजेश ने थाना सिधारी निवासी रविंद्र सिंह और हरकेश चौहान को ब्याज पर पैसे दिए थे। जिसका हर महीने डेढ़ लाख ब्याज जाता था। जिसे लेकर अक्सर राजेश की रविंद्र और हरकेस से बहस होती थी। राजेश रोज उनके घर पैसे मांगने जाते थे। इस पर उन लोगों ने राजेश की हत्या का प्लान बनाया। दोस्तों से कराई हत्या
पुलिस पूछताछ में रविंद्र सिंह और हरकेश चौहान ने बताया- हमारे सामने कुछ समस्या होने की वजह हम राजेश को पैसे नहीं दे पा रहे थे। इस पर राजेश पाठक लगातार डरा धमका रहे थे। इसलिए हम लोगों ने उनको जान से मारने का प्लान बनाया। हम लोगों ने 16 फरवरी को उनको कॉल किया। उन्हें एक प्लांट दिखाने के बहाने बुलाया। जहां पर हमने उनके हाथ-पैर पकड़ा। हमारे दोस्त जीयनपुर थाना निवासी चंद्र भूषण सिंह, मोहम्मद फैसल ने नायलॉन की रस्सी से राजेश चंद्र पाठक का गला कसकर हत्या कर दी। वारदात में 6 लोग शामिल थे। डेड बॉडी को छिपाने के लिए मोहम्मदाबाद बॉर्डर के पास नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रविंद्र सिंह, हरकेश चौहान, मोहम्मद फैसल और विजय सिंह को गिरफ्तार किया है। जबकि भोला सिंह और चंद्रभूषण सिंह फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है। ————————– ये खबर भी पढ़ें- UP में 3 लाख में लड़की-5 लाख में लड़का खरीदिए:बच्ची सांवली है, 30 हजार कम दे देना… कैमरे पर मासूमों का सौदा बच्ची सांवली है… इसको जॉनसन बेबी पाउडर लगाना, आठ दिन में गोरी हो जाएगी। इसका रेट 30 हजार कम करा देंगे। ज्यादा सुंदर बच्चा चाहिए तो मई तक रुक जाइए। हमारी एक पार्टी का सातवां महीना चल रहा है। पांच हजार रुपए में लखीमपुर से पता लगा लेंगे कि बड़ा (बेटा) निकल रहा है या छोटी (बेटी)। लखनऊ में मासूम बच्ची का सौदा कर रही यह महिला चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग की सदस्य है। गैंग तक पहुंचने में दैनिक भास्कर टीम को 20 दिन लगे। हमारा रिपोर्टर नि:संतान बनकर इस गिरोह तक पहुंचा। लखनऊ में बच्ची की डिलीवरी तय की गई। गैंग की दूसरी महिला सदस्य दिल्ली से बच्ची लेकर आई। पढ़ें पूरी खबर आजमगढ़ में रिटायर्ड फौजी की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई। 6 लोगों ने फौजी को प्लाट दिखाने के बहाने बुलाया। हत्या के बाद लाश को लेकर 5 घंटे तक घूमते रहे। फिर नहर में शव फेंक कर फरार हो गए। रिटायर्ड फौजी ने दो लोगों को ब्याज पर 15-15 लाख रुपए दिए थे, जिसका हर महीने डेढ़-डेढ़ लाख रुपए ब्याज आता था। 6 महीने से आरोपी ब्याज नहीं दे रहे थे। इस पर रिटायर्ड फौजी ने पुलिस से शिकायत की बात कही। उन 2 लोगों ने अन्य 4 के साथ मिलकर फौजी की हत्या कर दी। रिटायर्ड फौजी की डेड बॉडी मोहम्मदाबाद बॉर्डर के पास नहर से बरामद हुई है। विस्तार से जानिए पूरा मामला… 17 फरवरी को पत्नी ने कराया मुकदमा
शहर कोतवाली के पठखौली निवासी राजेश पाठक की पत्नी चांदनी 17 फरवरी को कोतवाली पहुंची। उन्होंने बताया- पति राजेश का मोबाइल स्विच ऑफ है। वह 16 तारीख से घर नहीं लौटे हैं। हर जगह पता कर लिया। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन खंगाली तो, कुछ इनपुट मिले। CCTV में भी कुछ लोगों के साथ जाते दिखे। SP हेमराज मीणा ने बताया- पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पता चला कि राजेश ने थाना सिधारी निवासी रविंद्र सिंह और हरकेश चौहान को ब्याज पर पैसे दिए थे। जिसका हर महीने डेढ़ लाख ब्याज जाता था। जिसे लेकर अक्सर राजेश की रविंद्र और हरकेस से बहस होती थी। राजेश रोज उनके घर पैसे मांगने जाते थे। इस पर उन लोगों ने राजेश की हत्या का प्लान बनाया। दोस्तों से कराई हत्या
पुलिस पूछताछ में रविंद्र सिंह और हरकेश चौहान ने बताया- हमारे सामने कुछ समस्या होने की वजह हम राजेश को पैसे नहीं दे पा रहे थे। इस पर राजेश पाठक लगातार डरा धमका रहे थे। इसलिए हम लोगों ने उनको जान से मारने का प्लान बनाया। हम लोगों ने 16 फरवरी को उनको कॉल किया। उन्हें एक प्लांट दिखाने के बहाने बुलाया। जहां पर हमने उनके हाथ-पैर पकड़ा। हमारे दोस्त जीयनपुर थाना निवासी चंद्र भूषण सिंह, मोहम्मद फैसल ने नायलॉन की रस्सी से राजेश चंद्र पाठक का गला कसकर हत्या कर दी। वारदात में 6 लोग शामिल थे। डेड बॉडी को छिपाने के लिए मोहम्मदाबाद बॉर्डर के पास नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रविंद्र सिंह, हरकेश चौहान, मोहम्मद फैसल और विजय सिंह को गिरफ्तार किया है। जबकि भोला सिंह और चंद्रभूषण सिंह फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है। ————————– ये खबर भी पढ़ें- UP में 3 लाख में लड़की-5 लाख में लड़का खरीदिए:बच्ची सांवली है, 30 हजार कम दे देना… कैमरे पर मासूमों का सौदा बच्ची सांवली है… इसको जॉनसन बेबी पाउडर लगाना, आठ दिन में गोरी हो जाएगी। इसका रेट 30 हजार कम करा देंगे। ज्यादा सुंदर बच्चा चाहिए तो मई तक रुक जाइए। हमारी एक पार्टी का सातवां महीना चल रहा है। पांच हजार रुपए में लखीमपुर से पता लगा लेंगे कि बड़ा (बेटा) निकल रहा है या छोटी (बेटी)। लखनऊ में मासूम बच्ची का सौदा कर रही यह महिला चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग की सदस्य है। गैंग तक पहुंचने में दैनिक भास्कर टीम को 20 दिन लगे। हमारा रिपोर्टर नि:संतान बनकर इस गिरोह तक पहुंचा। लखनऊ में बच्ची की डिलीवरी तय की गई। गैंग की दूसरी महिला सदस्य दिल्ली से बच्ची लेकर आई। पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर