रूस से 7 महीने बाद करनाल लौटा शव:2022 में सेना में भर्ती हुआ था विकास, यूक्रेन से युद्ध में लगी गोली, आज अंतिम संस्कार

रूस से 7 महीने बाद करनाल लौटा शव:2022 में सेना में भर्ती हुआ था विकास, यूक्रेन से युद्ध में लगी गोली, आज अंतिम संस्कार

करनाल की छोटी मंगलपुर कॉलोनी के एक युवक की सितंबर 2024 में रसिया में मौत हो गई थी। रविवार को युवक का शव करनाल लौटा है। युवक का नाम विकास है। वह फरवरी 2022 में रसिया में सेना में भर्ती हुआ था। सब कुछ ठीक चल रहा था तभी रसिया-यूक्रेन में युद्ध छिड़ गया। इस दौरान ड्यूटी के दौरान उसे गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आज शिवपुरी में विकास का अंतिम संस्कार किया गया और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। 27 सितंबर 2024 को युद्ध के दौरान गोली लगने से हुई थी मौत परिजनों ने बताया कि विकास 2022 में रसिया गया था। वहां कुछ महीनों तक काम करने के बाद वह वापस आ गया था। लेकिन वर्ष 2023 में वह फिर से रसिया गया और इस बार वहां की आर्मी में भर्ती हो गया था। इसी दौरान उसे रसिया में पीआर (परमानेंट रेजिडेंसी) भी मिल गई थी। परिजनों के मुताबिक 27 सितंबर 2024 के बाद से विकास से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया था। काफी समय तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने छानबीन शुरू की। एक बच्चे का था पिता
परिजनों ने बताया कि करीब 4 साल पहले विकास की शादी हुई थी। शादी के बाद उसको एक बेटा हुआ था। विकास का एक अब परिवार में छोटा भाई व पत्नी, बच्चा व माता पिता पीछे रह गए। विकास की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है।
कागजी कार्रवाई के बाद पिता और ताऊ ने रसिया जाकर ली जानकारी परिवार की ओर से लगातार प्रयास किए गए, लेकिन कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई। बाद में कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद विकास के पिता और ताऊ रसिया पहुंचे।वहां जाकर पता चला कि 27 सितंबर को युद्ध के दौरान विकास को गोली लगी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यह खबर सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। चार महीने बाद घर पहुंचा शव ​​​​​​​करीब चार-पांच महीने बाद विकास का शव करनाल स्थित उसके घर पहुंचा। शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। विकास के माता-पिता और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।परिजन आज भी उस घड़ी को याद कर सिहर उठते हैं, जब विकास के साथ संपर्क टूट गया था। आज पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया और उसकी आत्मा की शांति के लिए शिवपुरी में प्रार्थना की गई। करनाल की छोटी मंगलपुर कॉलोनी के एक युवक की सितंबर 2024 में रसिया में मौत हो गई थी। रविवार को युवक का शव करनाल लौटा है। युवक का नाम विकास है। वह फरवरी 2022 में रसिया में सेना में भर्ती हुआ था। सब कुछ ठीक चल रहा था तभी रसिया-यूक्रेन में युद्ध छिड़ गया। इस दौरान ड्यूटी के दौरान उसे गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आज शिवपुरी में विकास का अंतिम संस्कार किया गया और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। 27 सितंबर 2024 को युद्ध के दौरान गोली लगने से हुई थी मौत परिजनों ने बताया कि विकास 2022 में रसिया गया था। वहां कुछ महीनों तक काम करने के बाद वह वापस आ गया था। लेकिन वर्ष 2023 में वह फिर से रसिया गया और इस बार वहां की आर्मी में भर्ती हो गया था। इसी दौरान उसे रसिया में पीआर (परमानेंट रेजिडेंसी) भी मिल गई थी। परिजनों के मुताबिक 27 सितंबर 2024 के बाद से विकास से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया था। काफी समय तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने छानबीन शुरू की। एक बच्चे का था पिता
परिजनों ने बताया कि करीब 4 साल पहले विकास की शादी हुई थी। शादी के बाद उसको एक बेटा हुआ था। विकास का एक अब परिवार में छोटा भाई व पत्नी, बच्चा व माता पिता पीछे रह गए। विकास की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है।
कागजी कार्रवाई के बाद पिता और ताऊ ने रसिया जाकर ली जानकारी परिवार की ओर से लगातार प्रयास किए गए, लेकिन कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई। बाद में कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद विकास के पिता और ताऊ रसिया पहुंचे।वहां जाकर पता चला कि 27 सितंबर को युद्ध के दौरान विकास को गोली लगी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यह खबर सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। चार महीने बाद घर पहुंचा शव ​​​​​​​करीब चार-पांच महीने बाद विकास का शव करनाल स्थित उसके घर पहुंचा। शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। विकास के माता-पिता और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।परिजन आज भी उस घड़ी को याद कर सिहर उठते हैं, जब विकास के साथ संपर्क टूट गया था। आज पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया और उसकी आत्मा की शांति के लिए शिवपुरी में प्रार्थना की गई।   हरियाणा | दैनिक भास्कर