रेवाड़ी पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, रैली को करेंगे संबोधित:मुख्य मंच पर राव इंद्रजीत का फोटो नहीं; महेंद्रगढ़ विवाद के बाद नया प्रोटोकॉल

रेवाड़ी पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, रैली को करेंगे संबोधित:मुख्य मंच पर राव इंद्रजीत का फोटो नहीं; महेंद्रगढ़ विवाद के बाद नया प्रोटोकॉल

हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह आज (15 जून) रेवाड़ी शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे। सीएम रेवाड़ी पहुंच गए हैं। कुछ देर बाद वे विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। रैली में लोगों की भीड़ उमड़ी है और मंच भी तैयार है। अहीरवाल के बड़े नेता राव इंद्रजीत का मुख्य मंच पर कोई फोटो नहीं है, जो कि जनसभा में चर्चा का विषय बना हुआ है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव राव तुलाराम स्टेडियम में धन्यवाद रैली में पहुंच चुके हैं। अब सीएम के आने का इंतजार हो रहा है। तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ भी मंच पर मौजूद हैं। महेद्रगढ़ रैली में कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का मुख्य मंच पर फोटो नहीं लगाया गया था। जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। रैली के बाद रामबिलास शर्मा ने इसको लेकर एतराज भी जताया था। बताया जा रहा है कि उसी विवाद के बाद मंच पर केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी व संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक का ही फोटो लगाने का निर्देश आए हैं। रेवाड़ी जिला को मुख्यमंत्री द्वारा 288 करोड़ 30 लाख 93 हजार रुपए की कुल 14 विकास परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। रेवाड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह आज 193 करोड़ 93 लाख 56 हजार रुपए की 8 योजनाओं का उद्घाटन व 94 करोड़ 37 लाख 37 हजार रुपए की 6 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव, सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.वंदना पोपली मुख्य मंच पर रहेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद पहली रैली हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बाद रेवाड़ी में CM नायब सैनी की यह पहली रैली है। रैली में जहां वे अहीरवाल में विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे, वहीं यहां से वे संदेश भी देंगे कि प्रदेश में अब कहीं भेदभाव नहीं होता। रेवाड़ी जिले की तीनों विधानसभा में भाजपा के MLA हैं। रेवाड़ी में लक्ष्मण यादव, बावल में डा. कृष्ण, कोसली में अनिल कुमार विधायक हैं। रेवाड़ी में यह भी पहला अवसर होगा, जब राव इंद्रजीत व उनकी पुत्र आरती राव सिंह बतौर मंत्री एक मंच पर मौजूद होंगे व रैली को संबोधित करेंगे। हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह आज (15 जून) रेवाड़ी शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे। सीएम रेवाड़ी पहुंच गए हैं। कुछ देर बाद वे विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। रैली में लोगों की भीड़ उमड़ी है और मंच भी तैयार है। अहीरवाल के बड़े नेता राव इंद्रजीत का मुख्य मंच पर कोई फोटो नहीं है, जो कि जनसभा में चर्चा का विषय बना हुआ है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव राव तुलाराम स्टेडियम में धन्यवाद रैली में पहुंच चुके हैं। अब सीएम के आने का इंतजार हो रहा है। तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ भी मंच पर मौजूद हैं। महेद्रगढ़ रैली में कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का मुख्य मंच पर फोटो नहीं लगाया गया था। जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। रैली के बाद रामबिलास शर्मा ने इसको लेकर एतराज भी जताया था। बताया जा रहा है कि उसी विवाद के बाद मंच पर केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी व संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक का ही फोटो लगाने का निर्देश आए हैं। रेवाड़ी जिला को मुख्यमंत्री द्वारा 288 करोड़ 30 लाख 93 हजार रुपए की कुल 14 विकास परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। रेवाड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह आज 193 करोड़ 93 लाख 56 हजार रुपए की 8 योजनाओं का उद्घाटन व 94 करोड़ 37 लाख 37 हजार रुपए की 6 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव, सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.वंदना पोपली मुख्य मंच पर रहेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद पहली रैली हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बाद रेवाड़ी में CM नायब सैनी की यह पहली रैली है। रैली में जहां वे अहीरवाल में विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे, वहीं यहां से वे संदेश भी देंगे कि प्रदेश में अब कहीं भेदभाव नहीं होता। रेवाड़ी जिले की तीनों विधानसभा में भाजपा के MLA हैं। रेवाड़ी में लक्ष्मण यादव, बावल में डा. कृष्ण, कोसली में अनिल कुमार विधायक हैं। रेवाड़ी में यह भी पहला अवसर होगा, जब राव इंद्रजीत व उनकी पुत्र आरती राव सिंह बतौर मंत्री एक मंच पर मौजूद होंगे व रैली को संबोधित करेंगे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर