हरियाणा के रोहतक जिले में सेक्टर-6 में बाग के अंदर झोपड़ी बनाकर रहने वाले समाजसेवी नवीन जयहिंद ने आज बाग को खाली कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में नवीन जयहिंद ने अपना सामान गाड़ी में डाला। नवीन जयहिंद ने कहा कि बाग को लेकर उनकी बहुत सारी यादें हैं। लेकिन सरकार को जनता की आवाज उठाना रास नहीं आ रहा। दो दिन पहले प्रशासन पूरा अमला लेकर आया और उसके तंबू को तोड़कर जला दिया। लेकिन वह हार मानने वाले नहीं है और जनता की आवाज को उठाते रहेंगे। नवीन जयहिंद के पास पहुंचे होमगार्ड
बाग में पेड़ों के नीचे नवीन जयहिंद जनता दरबार लगाते थे। इसी कड़ी में पूरे प्रदेश के होम गार्ड नवीन जयहिंद से मिलने पहुंचे और अपनी समस्याओं के बारे में बताया। नवीन जयहिंद ने कहा कि वह बाग खाली कर रहे हैं, लेकिन जनता की समस्या को हमेशा प्राथमिकता के साथ उठाएंगे। सीएम से नवीन जयहिंद ने की मांग
नवीन जयहिंद ने सीएम नायब सैनी से मांग करते हुए कहा कि होमगार्डों की समस्या का समाधान होना चाहिए। विधानसभा का सत्र चल रहा है। ऐसे में सभी पक्ष व विपक्ष के विधायकों को होमगार्डों की समस्या रखनी चाहिए, ताकि उनकी समस्या का जल्द समाधान हो सके। नवीन जयहिंद ने जारी किया नंबर
नवीन जयहिंद ने अपना नंबर 9050906161 जारी करते हुए कहा कि वह केवल बाग छोड़कर जा रहे है। अगर किसी को कोई परेशानी होती है या कोई उनसे बात करना चाहता है तो इसके लिए वह फोन पर संपर्क कर सकता है। जब भी उनकी जरूरत होगी, वह लोगों से मिलने के लिए आएंगे। साथ ही नया ठिकाना भी खोज रहे है, ताकि दोबारा लोगों की आवाज उठा पाए। हरियाणा के रोहतक जिले में सेक्टर-6 में बाग के अंदर झोपड़ी बनाकर रहने वाले समाजसेवी नवीन जयहिंद ने आज बाग को खाली कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में नवीन जयहिंद ने अपना सामान गाड़ी में डाला। नवीन जयहिंद ने कहा कि बाग को लेकर उनकी बहुत सारी यादें हैं। लेकिन सरकार को जनता की आवाज उठाना रास नहीं आ रहा। दो दिन पहले प्रशासन पूरा अमला लेकर आया और उसके तंबू को तोड़कर जला दिया। लेकिन वह हार मानने वाले नहीं है और जनता की आवाज को उठाते रहेंगे। नवीन जयहिंद के पास पहुंचे होमगार्ड
बाग में पेड़ों के नीचे नवीन जयहिंद जनता दरबार लगाते थे। इसी कड़ी में पूरे प्रदेश के होम गार्ड नवीन जयहिंद से मिलने पहुंचे और अपनी समस्याओं के बारे में बताया। नवीन जयहिंद ने कहा कि वह बाग खाली कर रहे हैं, लेकिन जनता की समस्या को हमेशा प्राथमिकता के साथ उठाएंगे। सीएम से नवीन जयहिंद ने की मांग
नवीन जयहिंद ने सीएम नायब सैनी से मांग करते हुए कहा कि होमगार्डों की समस्या का समाधान होना चाहिए। विधानसभा का सत्र चल रहा है। ऐसे में सभी पक्ष व विपक्ष के विधायकों को होमगार्डों की समस्या रखनी चाहिए, ताकि उनकी समस्या का जल्द समाधान हो सके। नवीन जयहिंद ने जारी किया नंबर
नवीन जयहिंद ने अपना नंबर 9050906161 जारी करते हुए कहा कि वह केवल बाग छोड़कर जा रहे है। अगर किसी को कोई परेशानी होती है या कोई उनसे बात करना चाहता है तो इसके लिए वह फोन पर संपर्क कर सकता है। जब भी उनकी जरूरत होगी, वह लोगों से मिलने के लिए आएंगे। साथ ही नया ठिकाना भी खोज रहे है, ताकि दोबारा लोगों की आवाज उठा पाए। हरियाणा | दैनिक भास्कर
