रोहतक के गांव मदीना में एक महिला पर दरांती से हमला करने का मामला सामने आया है। विवाद तब शुरू हुआ जब महिला ने अपने पड़ोसी को अपने खेत में बिजली का खंभा लगाने से मना किया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और पड़ोसी ने महिला के साथ मारपीट की और उस पर दरांती से हमला कर दिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस में की। रोहतक के गांव मदीना निवासी सुदेश ने बहू अकबरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने शिकायत में बताया कि वह किसान है। 19 जुलाई की शाम को वह अपने खेत पर गई थी। जब उसके पड़ोसी को खेत में बिजली का खंभा लगाने से मना किया तो उसने झगड़ा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद वह घर जाने लगी। इसी दौरान आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया। उसने उस पर दरांती से हमला कर दिया। उसने उसकी गर्दन पकड़ ली और उसे जान से मारने की कोशिश की। जान से मारने की दी धमकी महिला सुदेश ने बताया कि वह अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस मारपीट में सुदेश घायल हो गई। उसे उपचार के लिए महम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी सेठी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रोहतक के गांव मदीना में एक महिला पर दरांती से हमला करने का मामला सामने आया है। विवाद तब शुरू हुआ जब महिला ने अपने पड़ोसी को अपने खेत में बिजली का खंभा लगाने से मना किया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और पड़ोसी ने महिला के साथ मारपीट की और उस पर दरांती से हमला कर दिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस में की। रोहतक के गांव मदीना निवासी सुदेश ने बहू अकबरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने शिकायत में बताया कि वह किसान है। 19 जुलाई की शाम को वह अपने खेत पर गई थी। जब उसके पड़ोसी को खेत में बिजली का खंभा लगाने से मना किया तो उसने झगड़ा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद वह घर जाने लगी। इसी दौरान आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया। उसने उस पर दरांती से हमला कर दिया। उसने उसकी गर्दन पकड़ ली और उसे जान से मारने की कोशिश की। जान से मारने की दी धमकी महिला सुदेश ने बताया कि वह अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस मारपीट में सुदेश घायल हो गई। उसे उपचार के लिए महम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी सेठी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
