रोहतक में नेशनल हाईवे पर गांव बहु अकबरपुर के नजदीक 2 रोडवेज सहित 5 वाहनों का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक पिकअप में बुरी तरह से फंस गया। जिसके शव को ट्रैक्टर व क्रेन की मदद से उखाड़कर बाहर निकाला गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रोहतक से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे नंबर 9 पर शुक्रवार को गांव बहु अकबरपुर के पास 5 वाहन आपस में भिड़ गए। पुलिस के अनुसार पहले पिकअप की किसी अज्ञात वाहन के साथ भिड़ंत हुई है। वहीं इसके बाद पीछे से आ रही 2 रोडवेज बसें व एक छोटा हाथी की भी उससे टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। जिसकी पहचान जींद के नरवाना निवासी करीब 30 वर्षीय विनोद के रूप में हुई है। क्रेन व ट्रैक्टर से उखाड़कर निकाला शव
हादसा इतना भयानक था कि पिकअप चालक एक्सीडेंट के बाद पिकअप में ही फंस गया। वहीं काफी मशक्कत के बाद भी शव नहीं निकला तो ट्रैक्टर व क्रेन की मदद से पिकअप की बॉडी को दूर किया गया और शव को बाहर निकाला गया। वहीं शव को रोहतक पीजीआई में लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पांच वाहन टकराए
एसएचओ प्रकाश चंद ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो यहां देखा कि नरवाना निवासी पिकअप युवक का किसी अज्ञात वाहन के साथ एक्सीडेंट हो रखा था। एक्सीडेंट के बाद युवक पिकअप में ही फंस गया, जिसको काफी मशक्कत के बाद निकाला। इसके अलावा रोडवेज की बसों की भी इस पिकअप के साथ टक्कर हुई। वहीं एक छोटा हाथी भी टकरा गया। धुंध में तेज रफ्तार होने के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। मृतक के परिजन आने के बाद बयान दर्ज करके जांच की जाएगी। रोहतक में नेशनल हाईवे पर गांव बहु अकबरपुर के नजदीक 2 रोडवेज सहित 5 वाहनों का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक पिकअप में बुरी तरह से फंस गया। जिसके शव को ट्रैक्टर व क्रेन की मदद से उखाड़कर बाहर निकाला गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रोहतक से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे नंबर 9 पर शुक्रवार को गांव बहु अकबरपुर के पास 5 वाहन आपस में भिड़ गए। पुलिस के अनुसार पहले पिकअप की किसी अज्ञात वाहन के साथ भिड़ंत हुई है। वहीं इसके बाद पीछे से आ रही 2 रोडवेज बसें व एक छोटा हाथी की भी उससे टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। जिसकी पहचान जींद के नरवाना निवासी करीब 30 वर्षीय विनोद के रूप में हुई है। क्रेन व ट्रैक्टर से उखाड़कर निकाला शव
हादसा इतना भयानक था कि पिकअप चालक एक्सीडेंट के बाद पिकअप में ही फंस गया। वहीं काफी मशक्कत के बाद भी शव नहीं निकला तो ट्रैक्टर व क्रेन की मदद से पिकअप की बॉडी को दूर किया गया और शव को बाहर निकाला गया। वहीं शव को रोहतक पीजीआई में लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पांच वाहन टकराए
एसएचओ प्रकाश चंद ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो यहां देखा कि नरवाना निवासी पिकअप युवक का किसी अज्ञात वाहन के साथ एक्सीडेंट हो रखा था। एक्सीडेंट के बाद युवक पिकअप में ही फंस गया, जिसको काफी मशक्कत के बाद निकाला। इसके अलावा रोडवेज की बसों की भी इस पिकअप के साथ टक्कर हुई। वहीं एक छोटा हाथी भी टकरा गया। धुंध में तेज रफ्तार होने के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। मृतक के परिजन आने के बाद बयान दर्ज करके जांच की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
