यूपी में मौसम फिर बदल गया है। लखनऊ में सुबह आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। कानपुर, बाराबंकी और रायबरेली समेत कई जिलों में आंधी चली। मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 32 जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। शनिवार की बात करें तो प्रयागराज और सुल्तानपुर सबसे गर्म शहर रहे। यहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी तीसरे नंबर पर रहा, जहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जून में 49 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाएगा तापमान लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 से 30 अप्रैल के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को तपिश और लू के थपेड़ों से राहत मिलेगी। मई-जून में उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। मई के पहले सप्ताह से NCR में हीटवेव परेशान करेगी
गाजियाबाद में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन लोगों को भीषण गर्मी झेलनी होगी। दोपहर में तापमान 41 डिग्री के पार रहने का अनुमान है। इससे पहले शनिवार को मौसम साफ रहा। रविवार सुबह के समय तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान दिन में 41.3 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम को मौसम में हल्का बदलाव रहेगा। जहां हल्के बादल दिखाई देंगे। हवा की गति 4 से 5 किमी की है। मई के पहले सप्ताह से एनसीआर में हीट वेव का सामना करना होगा। 1982 से अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा
उत्तर प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट की 2024 की एक रिपोर्ट बताती है कि 1982 से 2023 के बीच यहां गर्मियों के तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। उदाहरण के लिए 1981 में लखनऊ में जून महीने में औसत अधिकतम तापमान 44.94 डिग्री सेल्सियस था। 2023 में 1.42 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 46.36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यही ट्रेंड राज्य के सभी प्रमुख शहरों का है। मई की बात करें, तो इस बीच नोएडा का तापमान औसत सबसे ज्यादा 3.07 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। 1982 मई में यहां का अधिकतम औसत तापमान 41.98 डिग्री सेल्सियस था। 2023 में यह 45.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सहारनपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और सीतापुर का औसत अधिकतम तापमान इस दौरान सबसे ज्यादा बढ़ा है। अब 2 स्लाइड में जाइए, खुद को और अपने घर को ठंडा कैसे रखें यूपी में मौसम फिर बदल गया है। लखनऊ में सुबह आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। कानपुर, बाराबंकी और रायबरेली समेत कई जिलों में आंधी चली। मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 32 जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। शनिवार की बात करें तो प्रयागराज और सुल्तानपुर सबसे गर्म शहर रहे। यहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी तीसरे नंबर पर रहा, जहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जून में 49 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाएगा तापमान लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 से 30 अप्रैल के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को तपिश और लू के थपेड़ों से राहत मिलेगी। मई-जून में उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। मई के पहले सप्ताह से NCR में हीटवेव परेशान करेगी
गाजियाबाद में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन लोगों को भीषण गर्मी झेलनी होगी। दोपहर में तापमान 41 डिग्री के पार रहने का अनुमान है। इससे पहले शनिवार को मौसम साफ रहा। रविवार सुबह के समय तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान दिन में 41.3 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम को मौसम में हल्का बदलाव रहेगा। जहां हल्के बादल दिखाई देंगे। हवा की गति 4 से 5 किमी की है। मई के पहले सप्ताह से एनसीआर में हीट वेव का सामना करना होगा। 1982 से अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा
उत्तर प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट की 2024 की एक रिपोर्ट बताती है कि 1982 से 2023 के बीच यहां गर्मियों के तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। उदाहरण के लिए 1981 में लखनऊ में जून महीने में औसत अधिकतम तापमान 44.94 डिग्री सेल्सियस था। 2023 में 1.42 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 46.36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यही ट्रेंड राज्य के सभी प्रमुख शहरों का है। मई की बात करें, तो इस बीच नोएडा का तापमान औसत सबसे ज्यादा 3.07 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। 1982 मई में यहां का अधिकतम औसत तापमान 41.98 डिग्री सेल्सियस था। 2023 में यह 45.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सहारनपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और सीतापुर का औसत अधिकतम तापमान इस दौरान सबसे ज्यादा बढ़ा है। अब 2 स्लाइड में जाइए, खुद को और अपने घर को ठंडा कैसे रखें उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ-कानपुर में तेज आंधी, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट:32 जिलों में हीटवेव, 40 की स्पीड में हवाएं चलेंगी; प्रयागराज सबसे गर्म
