लखनऊ दर्शन के लिए एलडीए बनाएगा रूट प्लान:संस्कृति और विरासत से पर्यटक होंगे रूबरू, चलेंगी डबल डेकर बसें

लखनऊ दर्शन के लिए एलडीए बनाएगा रूट प्लान:संस्कृति और विरासत से पर्यटक होंगे रूबरू, चलेंगी डबल डेकर बसें

लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतों को देखने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए एलडीए ‘लखनऊ दर्शन’ प्लान बनाएगा। इसके लिए अलग-अलग रूट चिह्नित किए जाएंगे। पर्यटक प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों, हेरिटेज गार्डेन, धार्मिक स्थलों, चिकनकारी, लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। ये निर्देश डीएम विशाख जी ने कलेक्ट्रेट स्थित डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में बैठक करके अफसरों को दिए। हेरिटेज जोन के कामों की समीक्षा बैठक में हजरतगंज व हेरिटेज जोन के विकास एवं सौंदर्यीकरण के कामों की समीक्षा करते हुए उन्होंने एलडीए, नगर निगम, परिवहन व जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लखनऊ में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सहूलियत के लिए लखनऊ दर्शन प्लान बनाया जाए। हुसैनाबाद व आसपास के इलाकों में हेरिटेज वॉक की व्यवस्था कराई जाए। पर्यटकों की सहूलियत के लिहाज से डबल डेकर बसों को चलाया जाए। इसमें पर्यटकों के खानपान का भी विशेष ध्यान रखा जाए और ऐसे रूट प्लान तैयार किए जाएं, जहां लखनऊ के लजीज व्यंजन परोसने वाले नामचीन रेस्त्रां भी पड़ते हुए। हजरतगंज में लागू होगी नई फसाड गाइडलाइन
जिलाधिकारी ने फसाड कंट्रोल गाइडलाइन के अंतर्गत हजरतगंज में कराए जा रहे कामों के संबंध में भी बैठक की। जिसमें हजरतगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे। बैठक में एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने भवनों व साइनेज बोर्ड के कलर पैलेट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई फसाड व्यवस्था लागू होने से हजरतगंज मार्केट हेरिटेज लुक उभर कर आएगा। जिलाधिकारी ने व्यापारियों से अपील की कि वे फसाड गाइडलाइन के अंतर्गत निर्धारित किए गए भवनों के रंग और साइनेज बोर्ड के साइज लगाएं। ये रहे मौजूद
बैठक में लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, सचिव विवेक श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (पूर्वी) अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार व उप जिलाधिकारी मलिहाबाद गुंजिता अग्रवाल समेत अधिकारी कई अधिकारी मौजूद रहे। लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतों को देखने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए एलडीए ‘लखनऊ दर्शन’ प्लान बनाएगा। इसके लिए अलग-अलग रूट चिह्नित किए जाएंगे। पर्यटक प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों, हेरिटेज गार्डेन, धार्मिक स्थलों, चिकनकारी, लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। ये निर्देश डीएम विशाख जी ने कलेक्ट्रेट स्थित डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में बैठक करके अफसरों को दिए। हेरिटेज जोन के कामों की समीक्षा बैठक में हजरतगंज व हेरिटेज जोन के विकास एवं सौंदर्यीकरण के कामों की समीक्षा करते हुए उन्होंने एलडीए, नगर निगम, परिवहन व जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लखनऊ में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सहूलियत के लिए लखनऊ दर्शन प्लान बनाया जाए। हुसैनाबाद व आसपास के इलाकों में हेरिटेज वॉक की व्यवस्था कराई जाए। पर्यटकों की सहूलियत के लिहाज से डबल डेकर बसों को चलाया जाए। इसमें पर्यटकों के खानपान का भी विशेष ध्यान रखा जाए और ऐसे रूट प्लान तैयार किए जाएं, जहां लखनऊ के लजीज व्यंजन परोसने वाले नामचीन रेस्त्रां भी पड़ते हुए। हजरतगंज में लागू होगी नई फसाड गाइडलाइन
जिलाधिकारी ने फसाड कंट्रोल गाइडलाइन के अंतर्गत हजरतगंज में कराए जा रहे कामों के संबंध में भी बैठक की। जिसमें हजरतगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे। बैठक में एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने भवनों व साइनेज बोर्ड के कलर पैलेट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई फसाड व्यवस्था लागू होने से हजरतगंज मार्केट हेरिटेज लुक उभर कर आएगा। जिलाधिकारी ने व्यापारियों से अपील की कि वे फसाड गाइडलाइन के अंतर्गत निर्धारित किए गए भवनों के रंग और साइनेज बोर्ड के साइज लगाएं। ये रहे मौजूद
बैठक में लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, सचिव विवेक श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (पूर्वी) अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार व उप जिलाधिकारी मलिहाबाद गुंजिता अग्रवाल समेत अधिकारी कई अधिकारी मौजूद रहे।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर