लखनऊ में लगातार आठ दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार रहा। दो दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंचा। मौसम विभाग का अनुमान है, आज यानी की 1 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि लू की स्थिति बनी रहेगी। लखनऊ में नौतपा के 7वें दिन शुक्रवार को भी भीषण गर्मी पड़ी। अगले 48 घंटों में गर्मी का असर कम होने के आसार हैं। इतना ही नहीं पिछले 3 दिन में 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके पीछे गर्मी की वजह बताई जा रही है। लेकिन ज्यादातर की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अब अरब सागर से आने वाली नम हवाएं आना शुरू हो गई हैं। इसकी वजह से तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दोपहर में कई जगहों पर बादल भी छाए रहेंगे। बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अभी तपिश बरकरार रहेगी। मई में लगातार बदलता रहा मौसम मई के शुरुआती दिनों में गर्म हवाओं के साथ में गर्मी का दौर जारी रहा। पहले सप्ताह के तीन दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ की ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली। इसके बाद मौसम बदलना शुरू हुआ। रेगिस्तानी इलाके की हवाओं के असर से लखनऊ में उमस भरी गर्मी पड़ी। इसके बाद नौतपा में लखनऊ में गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। वहीं, अप्रैल में लखनऊ में 42 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इस दौरान 18.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा था। 21 वीं शताब्दी में मई में लखनऊ रहा सबसे गर्म 29 साल बाद मई में लखनऊ सबसे गर्म रहा है। महीने में तापमान दो बार 45 डिग्री के पार रहा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 45.8 दर्ज किया गया, जो कि सामान्य अधिकतम तापमान से 5.6 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री रहा। जो कि सामान्य न्यूनतम तापमान से 3.1 डिग्री अधिक रहा। गुरुवार को भी शहर का तापमान 45.1 डिग्री रहा। 1995 में 31 मई को तापमान 46.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। वहीं, गुरुवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान का 42 साल पुराना गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया था। इससे पहले 29 मई 1982 को न्यूनतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज हुआ था। आज से कम होगा पारा, जून में भी पड़ेगी गर्मी मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज से लखनऊ में पारा कम होगा। हल्की बारिश की भी संभावना है। तापमान में हल्की कमी होगी, लेकिन कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद फिर से पारा बढ़ने लगेगा। जून में आद्रता बढ़ेगी। इससे उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। वहीं, लखनऊ में सामान्य समय पर 19- 20 जून के बीच मानसून आने की संभावना है। भीषण गर्मी में लखनऊ में हुई नौ लोगों की मौत अगले 48 घंटों में मिलेगी लू से राहत मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में प्रदेश को लू से राहत मिल सकती है। वहीं 2 जून से नौतपा का प्रभाव भी खत्म हो जाएगा। हालांकि प्रदेश में रातें अभी गर्म बनी रहेंगी। नम हवाओं और गर्म हवाओं के टकराने से बादल बन सकते हैं। इससे दिन में सूरज की तपिश से लोगों को राहत मिल सकती है। मानसून ट्रैकर… मौसम विभाग ने 16 मई को बताया था कि इस साल मानसून सामान्य तारीख 1 जून से एक दिन पहले यानी 31 मई को ही केरल दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने घोषित तारीख में 4 दिन कम या ज्यादा होने की गुंजाइश रखी गई थी। यानी मानसून के 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी आने का अनुमान लगाया था। यह अनुमान बिल्कुल ठीक निकला। मानसून 30 मई को ही केरल पहुंच गया। मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से बेहतर बारिश होने का भी अनुमान जताया था। विभाग के मुताबिक जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग (IMD) 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है। यह खबर भी पढ़ें… लखनऊ चिड़ियाघर में ‘शेर खान’ के लिए लगा कूलर: गर्मी से भालू सुषमा खाना नहीं खा रही; ककड़ी, तरबूज-खरबूज खिलाया जा रहा लखनऊ में गर्मी के कारण जू के जानवरों के लिए भी इंतजाम बदले गए हैं। सांप घर के आसपास शीतलता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सेहत पर निगेटिव असर ना पड़े। गर्मी की वजह से भालू सुषमा ने खाना छोड़ दिया है। उसे तरबूज खरबूज, लीची, आम, केला, दूध-रोटी, दूध-चावल, सीजनल फल खिलाया जा रहा है। मांसाहारी जानवर को उनकी डाइट से भी कम मीट दिया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें.. यह खबरें भी पढ़ें… यूपी में 20 जून को मानसून करेगा एंट्री:बलिया और देवरिया के रास्ते आएगा, जानिए आपके शहर में कब होगी बारिश यूपी के 47 जिलों में बारिश का अलर्ट:नौतपा का असर होगा कम; अगले दो दिन में लू से मिलेगी राहत यूपी की 13 सीटों पर वोटिंग आज:PM मोदी समेत 3 केंद्रीय मंत्रियों की साख दांव पर; 2019 में भाजपा ने जीती थीं 11 सीट लखनऊ में लगातार आठ दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार रहा। दो दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंचा। मौसम विभाग का अनुमान है, आज यानी की 1 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि लू की स्थिति बनी रहेगी। लखनऊ में नौतपा के 7वें दिन शुक्रवार को भी भीषण गर्मी पड़ी। अगले 48 घंटों में गर्मी का असर कम होने के आसार हैं। इतना ही नहीं पिछले 3 दिन में 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके पीछे गर्मी की वजह बताई जा रही है। लेकिन ज्यादातर की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अब अरब सागर से आने वाली नम हवाएं आना शुरू हो गई हैं। इसकी वजह से तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दोपहर में कई जगहों पर बादल भी छाए रहेंगे। बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अभी तपिश बरकरार रहेगी। मई में लगातार बदलता रहा मौसम मई के शुरुआती दिनों में गर्म हवाओं के साथ में गर्मी का दौर जारी रहा। पहले सप्ताह के तीन दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ की ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली। इसके बाद मौसम बदलना शुरू हुआ। रेगिस्तानी इलाके की हवाओं के असर से लखनऊ में उमस भरी गर्मी पड़ी। इसके बाद नौतपा में लखनऊ में गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। वहीं, अप्रैल में लखनऊ में 42 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इस दौरान 18.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा था। 21 वीं शताब्दी में मई में लखनऊ रहा सबसे गर्म 29 साल बाद मई में लखनऊ सबसे गर्म रहा है। महीने में तापमान दो बार 45 डिग्री के पार रहा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 45.8 दर्ज किया गया, जो कि सामान्य अधिकतम तापमान से 5.6 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री रहा। जो कि सामान्य न्यूनतम तापमान से 3.1 डिग्री अधिक रहा। गुरुवार को भी शहर का तापमान 45.1 डिग्री रहा। 1995 में 31 मई को तापमान 46.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। वहीं, गुरुवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान का 42 साल पुराना गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया था। इससे पहले 29 मई 1982 को न्यूनतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज हुआ था। आज से कम होगा पारा, जून में भी पड़ेगी गर्मी मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज से लखनऊ में पारा कम होगा। हल्की बारिश की भी संभावना है। तापमान में हल्की कमी होगी, लेकिन कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद फिर से पारा बढ़ने लगेगा। जून में आद्रता बढ़ेगी। इससे उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। वहीं, लखनऊ में सामान्य समय पर 19- 20 जून के बीच मानसून आने की संभावना है। भीषण गर्मी में लखनऊ में हुई नौ लोगों की मौत अगले 48 घंटों में मिलेगी लू से राहत मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में प्रदेश को लू से राहत मिल सकती है। वहीं 2 जून से नौतपा का प्रभाव भी खत्म हो जाएगा। हालांकि प्रदेश में रातें अभी गर्म बनी रहेंगी। नम हवाओं और गर्म हवाओं के टकराने से बादल बन सकते हैं। इससे दिन में सूरज की तपिश से लोगों को राहत मिल सकती है। मानसून ट्रैकर… मौसम विभाग ने 16 मई को बताया था कि इस साल मानसून सामान्य तारीख 1 जून से एक दिन पहले यानी 31 मई को ही केरल दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने घोषित तारीख में 4 दिन कम या ज्यादा होने की गुंजाइश रखी गई थी। यानी मानसून के 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी आने का अनुमान लगाया था। यह अनुमान बिल्कुल ठीक निकला। मानसून 30 मई को ही केरल पहुंच गया। मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से बेहतर बारिश होने का भी अनुमान जताया था। विभाग के मुताबिक जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग (IMD) 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है। यह खबर भी पढ़ें… लखनऊ चिड़ियाघर में ‘शेर खान’ के लिए लगा कूलर: गर्मी से भालू सुषमा खाना नहीं खा रही; ककड़ी, तरबूज-खरबूज खिलाया जा रहा लखनऊ में गर्मी के कारण जू के जानवरों के लिए भी इंतजाम बदले गए हैं। सांप घर के आसपास शीतलता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सेहत पर निगेटिव असर ना पड़े। गर्मी की वजह से भालू सुषमा ने खाना छोड़ दिया है। उसे तरबूज खरबूज, लीची, आम, केला, दूध-रोटी, दूध-चावल, सीजनल फल खिलाया जा रहा है। मांसाहारी जानवर को उनकी डाइट से भी कम मीट दिया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें.. यह खबरें भी पढ़ें… यूपी में 20 जून को मानसून करेगा एंट्री:बलिया और देवरिया के रास्ते आएगा, जानिए आपके शहर में कब होगी बारिश यूपी के 47 जिलों में बारिश का अलर्ट:नौतपा का असर होगा कम; अगले दो दिन में लू से मिलेगी राहत यूपी की 13 सीटों पर वोटिंग आज:PM मोदी समेत 3 केंद्रीय मंत्रियों की साख दांव पर; 2019 में भाजपा ने जीती थीं 11 सीट उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ में आसमान से बरस रही आग..3दिन में 9 मौतें:मई महीने में रिकॉर्ड स्तर पर रहा पारा, आज बदलेगा मौसम; बूंदाबांदी की संभावना
