लखनऊ में छाए बादल, रात में हुई तेज बारिश:एक सप्ताह तक होगी बरसात, 40 डिग्री के नीचे रहेगा पारा; पूर्वी नम हवाएं देंगी राहत

लखनऊ में छाए बादल, रात में हुई तेज बारिश:एक सप्ताह तक होगी बरसात, 40 डिग्री के नीचे रहेगा पारा; पूर्वी नम हवाएं देंगी राहत

लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी पूर्वी हवा के असर से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। रात में तेज हवाओं के साथ में बारिश खूब बारिश हुई। दिन में बादलों की गरज और चमक बनी रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और रात का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जाएगा। दिन में कई बार बादल छाए रहने के साथ में धूप का असर भी बना रहेगा। पारा 40 डिग्री के नीचे रहेगा। प्री मानसून की होगी सबसे अच्छी बारिश मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल लखनऊ में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बादल भी छाए रहेंगे। तेज पूर्वी हवा के असर से तापमान में गिरावट होगी। अगले दो दिनों तक बादलों के असर से धूप छांव की स्थिति रहेगी। हल्की बारिश के आसार भी बन रहे। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों के बाद लखनऊ में तेज बारिश के आसार हैं,जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। लखनऊ में इस सीजन में प्री मानसून की सबसे अच्छी बारिश के आसार अभी तक मौसम विभाग ने जताए हैं। एक सप्ताह तक प्रदेश में होगी बारिश 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पूर्वी हवा चलने से पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट हुई है। इसके चलते अधिकतर जगहों पर तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। प्रदेश में अभी सिर्फ बुंदेलखंड में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। झांसी में तापमान 46.1 डिग्री और बांदा में 45.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान हीट वेव की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश के आसार प्रदेश में बने रहेंगे। दो से तीन दिनों तक प्रदेश में हल्की बारिश होगी। इसके बाद अच्छी बारिश प्रदेश के कई हिस्सों में दर्ज की जाएगी। इस दौरान तापमान भी कम रहेगा। सामान्य से कम रहा पारा लखनऊ में बुधवार को तापमान 38.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री अधिक रहा है। सुबह के समय में लखनऊ में काले बादल छाए रहे। दोपहर के समय में मौसम हुआ। हालांकि, गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। अधिकतम आर्द्रता 79 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 40 फीसदी दर्ज की गई है। लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी पूर्वी हवा के असर से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। रात में तेज हवाओं के साथ में बारिश खूब बारिश हुई। दिन में बादलों की गरज और चमक बनी रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और रात का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जाएगा। दिन में कई बार बादल छाए रहने के साथ में धूप का असर भी बना रहेगा। पारा 40 डिग्री के नीचे रहेगा। प्री मानसून की होगी सबसे अच्छी बारिश मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल लखनऊ में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बादल भी छाए रहेंगे। तेज पूर्वी हवा के असर से तापमान में गिरावट होगी। अगले दो दिनों तक बादलों के असर से धूप छांव की स्थिति रहेगी। हल्की बारिश के आसार भी बन रहे। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों के बाद लखनऊ में तेज बारिश के आसार हैं,जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। लखनऊ में इस सीजन में प्री मानसून की सबसे अच्छी बारिश के आसार अभी तक मौसम विभाग ने जताए हैं। एक सप्ताह तक प्रदेश में होगी बारिश 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पूर्वी हवा चलने से पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट हुई है। इसके चलते अधिकतर जगहों पर तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। प्रदेश में अभी सिर्फ बुंदेलखंड में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। झांसी में तापमान 46.1 डिग्री और बांदा में 45.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान हीट वेव की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश के आसार प्रदेश में बने रहेंगे। दो से तीन दिनों तक प्रदेश में हल्की बारिश होगी। इसके बाद अच्छी बारिश प्रदेश के कई हिस्सों में दर्ज की जाएगी। इस दौरान तापमान भी कम रहेगा। सामान्य से कम रहा पारा लखनऊ में बुधवार को तापमान 38.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री अधिक रहा है। सुबह के समय में लखनऊ में काले बादल छाए रहे। दोपहर के समय में मौसम हुआ। हालांकि, गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। अधिकतम आर्द्रता 79 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 40 फीसदी दर्ज की गई है।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर