सिपाही भर्ती 2023 में चयनित हुए अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में जल्द ही लखनऊ में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके लिए बड़े जलसे की तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम की तारीख अभी तय नहीं हुई, लेकिन कार्यक्रम स्थल जरूर तय हो गया है। यह कार्यक्रम वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर होगा। इसमें चयनित सभी 60244 रंगरूटों को लखनऊ बुलाया जाएगा। इस अहम आयोजन के लिए लखनऊ में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश किए। 60244 चयनित अभ्यर्थियों का होगा जमावड़ा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 2023 में शुरू हुई थी। पहले फरवरी में परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा स्थगित हो गई थी। पिछले साल अगस्त 2024 में दोबारा परीक्षा हुई। इस प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के बाद अंतिम चयन सूची मार्च 2025 में जारी की गई थी। प्रदेश सरकार की यह अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती है। इसमें करीब 40 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। चयनित अभ्यर्थियों को अब नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने हैं, जिसके लिए यह भव्य आयोजन प्रस्तावित है। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को लेकर आंकलन किया गया। सिपाही भर्ती 2023 में चयनित हुए अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में जल्द ही लखनऊ में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके लिए बड़े जलसे की तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम की तारीख अभी तय नहीं हुई, लेकिन कार्यक्रम स्थल जरूर तय हो गया है। यह कार्यक्रम वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर होगा। इसमें चयनित सभी 60244 रंगरूटों को लखनऊ बुलाया जाएगा। इस अहम आयोजन के लिए लखनऊ में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश किए। 60244 चयनित अभ्यर्थियों का होगा जमावड़ा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 2023 में शुरू हुई थी। पहले फरवरी में परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा स्थगित हो गई थी। पिछले साल अगस्त 2024 में दोबारा परीक्षा हुई। इस प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के बाद अंतिम चयन सूची मार्च 2025 में जारी की गई थी। प्रदेश सरकार की यह अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती है। इसमें करीब 40 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। चयनित अभ्यर्थियों को अब नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने हैं, जिसके लिए यह भव्य आयोजन प्रस्तावित है। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को लेकर आंकलन किया गया। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ में जुटेंगे 60244 रंगरूट:डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर बड़े आयोजन की तैयारी, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र
