लखनऊ में पश्चिमी हवा के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में तेज धूप होने के बावजूद सुबह और शाम के समय ठंड की सिहरन महसूस हो रही। सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। तेज धूप भी निकली हुई है। आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में हल्की हवाओं का असर भी बना रहेगा। तापमान में होगी बढ़त मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी हवा की रफ्तार धीमी होने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 27 फरवरी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। इसके पहले न्यूनतम तापमान में फिर से 1 डिग्री तक की बढ़त होगी। इस दौरान तेज धूप भी निकलती रहेगी। इसके साथ ही बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी के कुछ इलाकों में बूंदाबादी के साथ बारिश की भी संभावना है। सामान्य से अधिक रहा पारा लखनऊ में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान की तुलना में 0.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 89 फ़ीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 12.6 फीसदी रही। लखनऊ में पश्चिमी हवा के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में तेज धूप होने के बावजूद सुबह और शाम के समय ठंड की सिहरन महसूस हो रही। सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। तेज धूप भी निकली हुई है। आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में हल्की हवाओं का असर भी बना रहेगा। तापमान में होगी बढ़त मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी हवा की रफ्तार धीमी होने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 27 फरवरी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। इसके पहले न्यूनतम तापमान में फिर से 1 डिग्री तक की बढ़त होगी। इस दौरान तेज धूप भी निकलती रहेगी। इसके साथ ही बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी के कुछ इलाकों में बूंदाबादी के साथ बारिश की भी संभावना है। सामान्य से अधिक रहा पारा लखनऊ में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान की तुलना में 0.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 89 फ़ीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 12.6 फीसदी रही। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ में दो दिन बाद बदलेगा मौसम:पूर्वी हवा से तापमान में हुई गिरावट,27 फरवरी से बादल छाए रहने के साथ निकलेगी तेज धूप
