लखनऊ में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR दर्ज:11 धाराएं लगाई गईं, पहलगाम हमले को लेकर दिया है आपत्तिजनक बयान

लखनऊ में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR दर्ज:11 धाराएं लगाई गईं, पहलगाम हमले को लेकर दिया है आपत्तिजनक बयान

लखनऊ में जम्मू कश्मीर पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर आपत्तिजनक बयान पर कवयित्री नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। हजरतगंज पुलिस ने महिला कवयित्री के खिलाफ 11 धाराओं में FIR दर्ज की है। FIR की कॉपी देखिए… कवि अभय प्रताप ने थाने में दी लिखित शिकायत हजरतगंज पुलिस के मुताबिक गुडंबा कुर्सी रोड निवासी कवि अभय प्रताप सिंह ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई है। हमले में मृतक पर्यटकों पर अंबेडकरनगर निवासी महिला कवि नेहा राठौर ने सवाल उठाए हैं। नेहा सोशल मीडिया पर लगातार देश विरोध बयान जारी कर रही हैं। उनके वीडियो की पाकिस्तान मीडिया सराहना कर रही है। जिससे देश के सम्मान का हनन हो रहा है। थाना प्रभारी हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित ने राष्ट्रपति को संबोधित शिकायती पत्र दिया है। कुल 11 धाराएं लगाई गई हैं। आपसी सौहार्द बिगाड़ने के लिए ऐसा कर रहीं : अभय कवि अभय प्रताप ने कहा- नेहा राठौर ने दो समुदाय के विरुद्ध आपसी सौहार्द बिगाड़ने, शांति व्यवस्था भंग करने के लिए नेहा सिंह राठौर लगातार ऐसा कर रही हैं। वह अपने X हैंडल से लगातार आपत्तिजनक पोस्ट कर रही हैं। नेहा सिंह राठौर के ये सभी भारत विरोधी बयान लगातार पाकिस्तान में खूब वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तान में नेहा सिंह राठौर की प्रशंसा हो रही है। कहा- नेहा सिंह राठौर के सभी देश विरोधी बयान पाकिस्तान की मीडिया में भारत के खिलाफ प्रयोग किए जा रहे हैं। हमारे दुश्मन देश द्वारा भारत पर प्रश्नचिन्ह लगाए जा रहे हैं। संकट की ऐसी स्थिति में नेहा सिंह राठौर द्वारा लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी के कारण देश के कवि समाज के साथ पूरे भारत देश के मान और सम्मान का हनन हो रहा है। लखनऊ में जम्मू कश्मीर पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर आपत्तिजनक बयान पर कवयित्री नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। हजरतगंज पुलिस ने महिला कवयित्री के खिलाफ 11 धाराओं में FIR दर्ज की है। FIR की कॉपी देखिए… कवि अभय प्रताप ने थाने में दी लिखित शिकायत हजरतगंज पुलिस के मुताबिक गुडंबा कुर्सी रोड निवासी कवि अभय प्रताप सिंह ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई है। हमले में मृतक पर्यटकों पर अंबेडकरनगर निवासी महिला कवि नेहा राठौर ने सवाल उठाए हैं। नेहा सोशल मीडिया पर लगातार देश विरोध बयान जारी कर रही हैं। उनके वीडियो की पाकिस्तान मीडिया सराहना कर रही है। जिससे देश के सम्मान का हनन हो रहा है। थाना प्रभारी हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित ने राष्ट्रपति को संबोधित शिकायती पत्र दिया है। कुल 11 धाराएं लगाई गई हैं। आपसी सौहार्द बिगाड़ने के लिए ऐसा कर रहीं : अभय कवि अभय प्रताप ने कहा- नेहा राठौर ने दो समुदाय के विरुद्ध आपसी सौहार्द बिगाड़ने, शांति व्यवस्था भंग करने के लिए नेहा सिंह राठौर लगातार ऐसा कर रही हैं। वह अपने X हैंडल से लगातार आपत्तिजनक पोस्ट कर रही हैं। नेहा सिंह राठौर के ये सभी भारत विरोधी बयान लगातार पाकिस्तान में खूब वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तान में नेहा सिंह राठौर की प्रशंसा हो रही है। कहा- नेहा सिंह राठौर के सभी देश विरोधी बयान पाकिस्तान की मीडिया में भारत के खिलाफ प्रयोग किए जा रहे हैं। हमारे दुश्मन देश द्वारा भारत पर प्रश्नचिन्ह लगाए जा रहे हैं। संकट की ऐसी स्थिति में नेहा सिंह राठौर द्वारा लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी के कारण देश के कवि समाज के साथ पूरे भारत देश के मान और सम्मान का हनन हो रहा है।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर