यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 51 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30-40 Km प्रतिघंटे के रफ्तार से हवाएं चलेंगी। रविवार सुबह लखनऊ के साथ आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं शनिवार को झांसी में दोपहर के समय अचानक मौसम बदला। करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। सोनभद्र में भी बारिश हुई। जबकि प्रयागराज में शाम को आंधी आई। मेरठ में 50Km की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। प्रदेश में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश महाराजगंज में 28.9 मिमी दर्ज की गई। जालौन का उरई सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 43.4°C रिकॉर्ड किया गया है। तस्वीरों में यूपी का मौसम देखिए… वाराणसी BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा- बंगाल के खाड़ी से एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी के विभिन्न जिलों में बारिश और तेज हवाएं चल रही है। उन्होंने बताया कि इस बार यह देखा जा रहा है कि नौतपा में लू नहीं चल रही है लेकिन उमस भरी गर्मी से कई जिलों के लोग परेशान दिन के अलावा सामने थी उमस भरी गर्मी हो रही है। यूपी में 10 दिन बाद मानसून आएगा 24 मई को एंट्री के बाद मानसून 18 राज्यों में दस्तक दे चुका है। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव वाला क्षेत्र सागर द्वीप से होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ेगा। यह डिप्रेशन उत्तर भारत की ओर मानसून को धकेलने के बजाय विपरीत दिशा में खींचेगा। इससे मानसून की गति धीमी हो जाएगी। दो-तीन दिनों में इसका असर दिखेगा। अनुमान है कि मानसून पर एक हफ्ते से 10 दिन का ब्रेक लग सकता है। जिससे उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का इंतजार बढ़ सकता है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज करेंगे शादी: IPL के बाद लखनऊ में होगी रिंग सेरेमनी, वाराणसी में 18 नवंबर को गूंजेगी शहनाई टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछलीशहर संसदीय सीट से युवा सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के रिश्ते में बंधने जा रहे हैं। प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी की डेट फिक्स हो गई है। यह रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ के सेवन स्टार होटल में होगी। उनकी शादी 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी। पढ़िए पूरी खबर यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 51 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30-40 Km प्रतिघंटे के रफ्तार से हवाएं चलेंगी। रविवार सुबह लखनऊ के साथ आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं शनिवार को झांसी में दोपहर के समय अचानक मौसम बदला। करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। सोनभद्र में भी बारिश हुई। जबकि प्रयागराज में शाम को आंधी आई। मेरठ में 50Km की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। प्रदेश में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश महाराजगंज में 28.9 मिमी दर्ज की गई। जालौन का उरई सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 43.4°C रिकॉर्ड किया गया है। तस्वीरों में यूपी का मौसम देखिए… वाराणसी BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा- बंगाल के खाड़ी से एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी के विभिन्न जिलों में बारिश और तेज हवाएं चल रही है। उन्होंने बताया कि इस बार यह देखा जा रहा है कि नौतपा में लू नहीं चल रही है लेकिन उमस भरी गर्मी से कई जिलों के लोग परेशान दिन के अलावा सामने थी उमस भरी गर्मी हो रही है। यूपी में 10 दिन बाद मानसून आएगा 24 मई को एंट्री के बाद मानसून 18 राज्यों में दस्तक दे चुका है। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव वाला क्षेत्र सागर द्वीप से होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ेगा। यह डिप्रेशन उत्तर भारत की ओर मानसून को धकेलने के बजाय विपरीत दिशा में खींचेगा। इससे मानसून की गति धीमी हो जाएगी। दो-तीन दिनों में इसका असर दिखेगा। अनुमान है कि मानसून पर एक हफ्ते से 10 दिन का ब्रेक लग सकता है। जिससे उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का इंतजार बढ़ सकता है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज करेंगे शादी: IPL के बाद लखनऊ में होगी रिंग सेरेमनी, वाराणसी में 18 नवंबर को गूंजेगी शहनाई टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछलीशहर संसदीय सीट से युवा सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के रिश्ते में बंधने जा रहे हैं। प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी की डेट फिक्स हो गई है। यह रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ के सेवन स्टार होटल में होगी। उनकी शादी 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी। पढ़िए पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ में बादल छाए, 51 जिलों में बारिश का अलर्ट:पिछले 24 घंटे में मेरठ-प्रयागराज में तेज आंधी; झांसी-सोनभद्र में बारिश
