लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने अनित्य गौरव:महामंत्री पद पर राम मिलन जीते, देशद्रोह की आरोपी माद्री काकोटी ने भी वोट डाला

लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने अनित्य गौरव:महामंत्री पद पर राम मिलन जीते, देशद्रोह की आरोपी माद्री काकोटी ने भी वोट डाला

लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (लूटा) का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया। लूटा के अध्यक्ष पद पर डॉ.अनित्य गौरव ने जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर प्रोफेसर दिनेश यादव को जीत मिली। महामंत्री पद पर प्रोफेसर राम मिलन काे निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर CR गौतम, मोनिषा बनर्जी और सैय्यद जाफरी की जीत हुई। लूटा चुनाव में कुल 405 शिक्षक वोटर थे। 389 वोट पड़े। इनमें 6 वोट पोस्टल बैलट के जरिए आए। सुबह 11 बजे तक 150 टीचर्स ने वोट डाल दिए थे। दोपहर 12:30 बजे तक 200 वोट पड़े। वहीं, 1:30 बजे तक 300 वोट डाले जा चुके थे। वोटिंग दोपहर 3 बजे तक चली। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। चुनाव परिणाम की 2 तस्वीरें… अध्यक्ष-महामंत्री पद पर रही कांटे की टक्कर लूटा अध्यक्ष, महामंत्री सहित लगभग सभी प्रभावशाली पदों पर एक बार विश्वविद्यालय प्रशासन समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा रहा। अध्यक्ष पद के लिए अनित्य गौरव और विनीत वर्मा में कांटे की टक्कर दिखी। आखिरकार 22 वोटों से अनित्य गौरव की जीत हुई। जबकि अजय आर्या को महज 16 वोट मिले। वहीं, महामंत्री पद के लिए राम मिलन और राजेंद्र वर्मा में जोरदार टक्कर हुई। यहां तीसरी वरीयता के मतों की गणना के बाद हार-जीत का फैसला हुआ। अंत में 25 वोट से राम मिलन को जीत मिली। राम मिलन को 196 वोट, राजेंद्र वर्मा को 171 वोट मिले। जबकि अमिता कनौजिया को 43 वोट हासिल हुए। भूपेश कुमार को 17 और ममता सिंह को 9 वोट से सन्तोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद के लिए 3 को मिली जीत उपाध्यक्ष के लिए कुल 6 उम्मीदवार थे। इनमें से सीआर गौतम को 255, सैय्यद जाफरी को 202, मोनिषा बनर्जी को 156 वोट मिले। इनमें सैय्यद जाफरी और मोनिषा बनर्जी विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले प्रत्याशी के तौर पर पहचान रही। अब देखिए मतदान की 3 तस्वीरें…. शुक्रवार को जमकर हुआ प्रचार वहीं, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया था। LUTA चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए विनीत वर्मा, अजय कुमार आर्या और अनित्य गौरव के बीच मुकाबला हुआ। वहीं, महामंत्री पद के लिए प्रोफेसर अमिता कनौजिया और राममिलन यादव सहित 5 शिक्षक मैदान में थे। उपाध्यक्ष के लिए प्रोफेसर मोनीषा बनर्जी, सतीश कुमार पांडे, जाफरी न्यू कैंपस में प्रचार करते देखे गए थे। सभी पदों के प्रत्याशियों की सूची देखिए ———————- ये खबर पढ़िए लखनऊ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन चुनाव:अध्यक्ष पद के लिए 3, महामंत्री के लिए 5 शिक्षक मैदान में; सबके एजेंडे जानिए लखनऊ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (LUTA) का 31 मई को चुनाव है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए 3 और महामंत्री पद के लिए 5 शिक्षक किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे दिलचस्प मुकाबला LUTA (लखनऊ विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष पद का है। इन सभी ने दैनिक भास्कर को अपना एजेंडा बताया है। (सबके एजेंडे पढ़िए) लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (लूटा) का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया। लूटा के अध्यक्ष पद पर डॉ.अनित्य गौरव ने जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर प्रोफेसर दिनेश यादव को जीत मिली। महामंत्री पद पर प्रोफेसर राम मिलन काे निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर CR गौतम, मोनिषा बनर्जी और सैय्यद जाफरी की जीत हुई। लूटा चुनाव में कुल 405 शिक्षक वोटर थे। 389 वोट पड़े। इनमें 6 वोट पोस्टल बैलट के जरिए आए। सुबह 11 बजे तक 150 टीचर्स ने वोट डाल दिए थे। दोपहर 12:30 बजे तक 200 वोट पड़े। वहीं, 1:30 बजे तक 300 वोट डाले जा चुके थे। वोटिंग दोपहर 3 बजे तक चली। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। चुनाव परिणाम की 2 तस्वीरें… अध्यक्ष-महामंत्री पद पर रही कांटे की टक्कर लूटा अध्यक्ष, महामंत्री सहित लगभग सभी प्रभावशाली पदों पर एक बार विश्वविद्यालय प्रशासन समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा रहा। अध्यक्ष पद के लिए अनित्य गौरव और विनीत वर्मा में कांटे की टक्कर दिखी। आखिरकार 22 वोटों से अनित्य गौरव की जीत हुई। जबकि अजय आर्या को महज 16 वोट मिले। वहीं, महामंत्री पद के लिए राम मिलन और राजेंद्र वर्मा में जोरदार टक्कर हुई। यहां तीसरी वरीयता के मतों की गणना के बाद हार-जीत का फैसला हुआ। अंत में 25 वोट से राम मिलन को जीत मिली। राम मिलन को 196 वोट, राजेंद्र वर्मा को 171 वोट मिले। जबकि अमिता कनौजिया को 43 वोट हासिल हुए। भूपेश कुमार को 17 और ममता सिंह को 9 वोट से सन्तोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद के लिए 3 को मिली जीत उपाध्यक्ष के लिए कुल 6 उम्मीदवार थे। इनमें से सीआर गौतम को 255, सैय्यद जाफरी को 202, मोनिषा बनर्जी को 156 वोट मिले। इनमें सैय्यद जाफरी और मोनिषा बनर्जी विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले प्रत्याशी के तौर पर पहचान रही। अब देखिए मतदान की 3 तस्वीरें…. शुक्रवार को जमकर हुआ प्रचार वहीं, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया था। LUTA चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए विनीत वर्मा, अजय कुमार आर्या और अनित्य गौरव के बीच मुकाबला हुआ। वहीं, महामंत्री पद के लिए प्रोफेसर अमिता कनौजिया और राममिलन यादव सहित 5 शिक्षक मैदान में थे। उपाध्यक्ष के लिए प्रोफेसर मोनीषा बनर्जी, सतीश कुमार पांडे, जाफरी न्यू कैंपस में प्रचार करते देखे गए थे। सभी पदों के प्रत्याशियों की सूची देखिए ———————- ये खबर पढ़िए लखनऊ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन चुनाव:अध्यक्ष पद के लिए 3, महामंत्री के लिए 5 शिक्षक मैदान में; सबके एजेंडे जानिए लखनऊ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (LUTA) का 31 मई को चुनाव है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए 3 और महामंत्री पद के लिए 5 शिक्षक किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे दिलचस्प मुकाबला LUTA (लखनऊ विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष पद का है। इन सभी ने दैनिक भास्कर को अपना एजेंडा बताया है। (सबके एजेंडे पढ़िए)   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर