लुधियाना एयरपोर्ट को लेकर AAP-BJP में विवाद:भाजपा नेता बोले-केंद्र सरकार की योजना, सांसद अरोड़ा ने कहा आप पार्टी की देन

लुधियाना एयरपोर्ट को लेकर AAP-BJP में विवाद:भाजपा नेता बोले-केंद्र सरकार की योजना, सांसद अरोड़ा ने कहा आप पार्टी की देन

लुधियाना में बन रहे हलवारा एयरपोर्ट को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच विवाद छिड़ गया है। नवंबर तक दो फ्लाइटस की शुरुआत होने वाली है। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। भाजपा पंजाब के महासचिव अनिल सरीन ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान भी मौजूद रहे। सरीन ने आरोप लगाया कि आप सरकार झूठ और फरेब की राजनीति कर रही है। अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना उन्होंने कहा कि जैसे अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में केंद्र की योजनाओं को अपनी उपलब्धि बताया, वैसे ही लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा भी कर रहे हैं। सरीन ने बताया कि हलवारा एयरपोर्ट केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत 2018 में मंजूर हुआ था। जबकि संजीव अरोड़ा 2022 में राज्यसभा सदस्य बने। AAP पर योजनाओं को लेकर गुमराह करने का आरोप भाजपा नेता ने यह भी कहा कि सिंधवा कनाल और लाड़ोवाल बाईपास पर बन रहे पुल भी केंद्र सरकार की परियोजनाएं हैं। इन्हें नेशनल हाईवे अथॉरिटी बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप पार्टी इन योजनाओं को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है। महिलाओं को देने के लिए पैसे नहीं सरीन ने कहा कि आप सरकार ने 3 साल के राज में पंजाब का बेड़ा गर्क कर दिया है। महिलाओं को हर महीने पैसे देने का वादा तो पुरा तक नहीं हुआ। अब उसके पास लोगों को लुभावने के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए वह केंद्र सरकार की योजनाओं को अपनी उपलब्धियां बताकर लोगों को गुमराह कर किसी तरह लुधियाना पश्चिम उप चुनाव जीतना चाहते हैं। संजीव अरोडा बोले-एयरपोर्ट आप सरकार की देन बता दें कि राज्यसभा सदस्य संजीव अरोडा ने दो दिन पहले ही एयरपोर्ट का दौरा किया था। उन्होंने कहा था कि जल्द ही लुधियाना एयरपोर्ट उडान भरने को पुरी तरह से तैयार हो चुका है। दो फ्लाइटस यहां से जल्द उडान भरेंगी। आप सरकार एयरपोर्ट को जल्द शुरू करेगी। संजीव अरोडा ने कहा कि एयरपोर्ट उनकी ही सरकार की देन है। लुधियाना में बन रहे हलवारा एयरपोर्ट को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच विवाद छिड़ गया है। नवंबर तक दो फ्लाइटस की शुरुआत होने वाली है। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। भाजपा पंजाब के महासचिव अनिल सरीन ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान भी मौजूद रहे। सरीन ने आरोप लगाया कि आप सरकार झूठ और फरेब की राजनीति कर रही है। अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना उन्होंने कहा कि जैसे अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में केंद्र की योजनाओं को अपनी उपलब्धि बताया, वैसे ही लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा भी कर रहे हैं। सरीन ने बताया कि हलवारा एयरपोर्ट केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत 2018 में मंजूर हुआ था। जबकि संजीव अरोड़ा 2022 में राज्यसभा सदस्य बने। AAP पर योजनाओं को लेकर गुमराह करने का आरोप भाजपा नेता ने यह भी कहा कि सिंधवा कनाल और लाड़ोवाल बाईपास पर बन रहे पुल भी केंद्र सरकार की परियोजनाएं हैं। इन्हें नेशनल हाईवे अथॉरिटी बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप पार्टी इन योजनाओं को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है। महिलाओं को देने के लिए पैसे नहीं सरीन ने कहा कि आप सरकार ने 3 साल के राज में पंजाब का बेड़ा गर्क कर दिया है। महिलाओं को हर महीने पैसे देने का वादा तो पुरा तक नहीं हुआ। अब उसके पास लोगों को लुभावने के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए वह केंद्र सरकार की योजनाओं को अपनी उपलब्धियां बताकर लोगों को गुमराह कर किसी तरह लुधियाना पश्चिम उप चुनाव जीतना चाहते हैं। संजीव अरोडा बोले-एयरपोर्ट आप सरकार की देन बता दें कि राज्यसभा सदस्य संजीव अरोडा ने दो दिन पहले ही एयरपोर्ट का दौरा किया था। उन्होंने कहा था कि जल्द ही लुधियाना एयरपोर्ट उडान भरने को पुरी तरह से तैयार हो चुका है। दो फ्लाइटस यहां से जल्द उडान भरेंगी। आप सरकार एयरपोर्ट को जल्द शुरू करेगी। संजीव अरोडा ने कहा कि एयरपोर्ट उनकी ही सरकार की देन है।   पंजाब | दैनिक भास्कर