पंजाब के लुधियाना की रहने वाली सास और बहू की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित मणिकरण घाटी के सूमारोपा में पार्वती नदी के किनारे पेड़ गिरने से मौत हो गई। तेज आंधी-तूफान आने के कारण अचानक दोनों महिलाएं पेड़ की चपेट में आ गई। हिमाचल घूमने के लिए गया परिवार रास्ते में मणिकरण घाटी के पास खाना खाने के लिए रुक गया। अन्य पर्यटकों की तरह वह भी नदी किनारे चहलकदमी कर रही थी। अचानक तेज तूफान आने के कारण ये हादसा हो गया। दोनों महिलाओं के सिर पर गंभीर चोट आई, जिन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। मृतक महिलाओं की पहचान अविनाश (56) और नीशू वर्मा (37) के रूप में हुई है। अविनाश ऋषि नगर की रहने वाली है। जबकि उनकी बहू नीशू डाबा कॉलोनी में रहती है। दोनों महिलाओं का कुल्लू मणिकरण के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। दोनों के शव आज लुधियाना लाए गए। इससे पहले कुल्लू में 30 मार्च को मणिकरण गुरुद्वारा साहिब के नजदीक एक पेड़ गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई थी और उस समय भी 5 लोग घायल हुए थे। पंजाब के लुधियाना की रहने वाली सास और बहू की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित मणिकरण घाटी के सूमारोपा में पार्वती नदी के किनारे पेड़ गिरने से मौत हो गई। तेज आंधी-तूफान आने के कारण अचानक दोनों महिलाएं पेड़ की चपेट में आ गई। हिमाचल घूमने के लिए गया परिवार रास्ते में मणिकरण घाटी के पास खाना खाने के लिए रुक गया। अन्य पर्यटकों की तरह वह भी नदी किनारे चहलकदमी कर रही थी। अचानक तेज तूफान आने के कारण ये हादसा हो गया। दोनों महिलाओं के सिर पर गंभीर चोट आई, जिन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। मृतक महिलाओं की पहचान अविनाश (56) और नीशू वर्मा (37) के रूप में हुई है। अविनाश ऋषि नगर की रहने वाली है। जबकि उनकी बहू नीशू डाबा कॉलोनी में रहती है। दोनों महिलाओं का कुल्लू मणिकरण के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। दोनों के शव आज लुधियाना लाए गए। इससे पहले कुल्लू में 30 मार्च को मणिकरण गुरुद्वारा साहिब के नजदीक एक पेड़ गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई थी और उस समय भी 5 लोग घायल हुए थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
