पंजाब के लुधियाना में बीती रात एक किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई। लड़की अपनी स्कूल ड्रेस प्रेस कर रही थी। अचानक उसने कपड़े और आयरन को लोहे की अलमारी पर रख दिया। जिससे उसे झटका लगा और वह कई फीट दूर जा गिरी। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मेहरबान इलाके में बुधवार रात की यह घटना है। लड़की की उम्र महज 12 वर्षीय थी। परिवार के लोग उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उसे सिविल अस्पताल भेज दिया गया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही लड़की की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया और मेहरबान थाने की पुलिस को सूचना दी। लोहे की अलमारी से लगा झटका मृतक लड़की की पहचान मेहरबान इलाके के धरमपुरा कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है। मृतक के पिता सुरजीत सिंह के अनुसार लक्ष्मी घर में लोहे की अलमारी पर कपड़े प्रेस कर रही थी। इसी दौरान उसे करंट लग गया। वह कुछ दूर जाकर गिरी और बेहोश हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी कक्षा 7 की छात्रा थी। आज पोस्टमार्टम के बाद लक्ष्मी का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पंजाब के लुधियाना में बीती रात एक किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई। लड़की अपनी स्कूल ड्रेस प्रेस कर रही थी। अचानक उसने कपड़े और आयरन को लोहे की अलमारी पर रख दिया। जिससे उसे झटका लगा और वह कई फीट दूर जा गिरी। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मेहरबान इलाके में बुधवार रात की यह घटना है। लड़की की उम्र महज 12 वर्षीय थी। परिवार के लोग उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उसे सिविल अस्पताल भेज दिया गया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही लड़की की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया और मेहरबान थाने की पुलिस को सूचना दी। लोहे की अलमारी से लगा झटका मृतक लड़की की पहचान मेहरबान इलाके के धरमपुरा कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है। मृतक के पिता सुरजीत सिंह के अनुसार लक्ष्मी घर में लोहे की अलमारी पर कपड़े प्रेस कर रही थी। इसी दौरान उसे करंट लग गया। वह कुछ दूर जाकर गिरी और बेहोश हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी कक्षा 7 की छात्रा थी। आज पोस्टमार्टम के बाद लक्ष्मी का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
