लुधियाना में बीती रात एक युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। खून से लथपथ युवक को सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसके पैर में टांके लगाए। युवक के पैर का कितना हिस्सा टूटा है, इसका पता आज एक्स-रे के बाद ही चल पाएगा। घायल युवक बीती रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर के पास गया था लेकिन अचानक उसके परिजनों ने उसे देख लिया, जिसके बाद इलाके में जमकर विवाद हुआ। उन लोगों ने युवक पर दातर से हमला कर दिया। घायल बोला- गर्लफ्रेंड गांजा बेचती है जानकारी देते हुए घायल युवक लवप्रीत ने बताया कि उसकी प्रेमिका जस्सियां रोड पर गांजा बेचती है। आज वह उससे मिलने गया था। उसे नहीं पता था कि पुलिस ने पहले उसकी प्रेमिका को थाने में बुलाया था। आज जब वह उससे मिलने गया तो उसके परिजनों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वे उससे कहने लगे कि तुमने पुलिस को सूचना दी है कि वे गांजा बेचते हैं। करीब 5 से 6 लोगों ने हमला किया है। लवप्रीत ने कहा कि 1 महीने से उसकी गर्लफ्रेड से फ्रेडशिप हुई है। बीती रात वह सिग्रेट पीने के बहाने उसकी दुकान पर गया था। लवप्रीत ने कहा कि उसकी लात टूट गई है। उसने घायल अवस्था में ही अपने परिजनों को सूचित किया। जिन्होंने मौके पर पहुंच उसे संभाला और सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। वह सुबह पुलिस में हमलावरों के खिलाफ शिकायत देगा। लुधियाना में बीती रात एक युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। खून से लथपथ युवक को सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसके पैर में टांके लगाए। युवक के पैर का कितना हिस्सा टूटा है, इसका पता आज एक्स-रे के बाद ही चल पाएगा। घायल युवक बीती रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर के पास गया था लेकिन अचानक उसके परिजनों ने उसे देख लिया, जिसके बाद इलाके में जमकर विवाद हुआ। उन लोगों ने युवक पर दातर से हमला कर दिया। घायल बोला- गर्लफ्रेंड गांजा बेचती है जानकारी देते हुए घायल युवक लवप्रीत ने बताया कि उसकी प्रेमिका जस्सियां रोड पर गांजा बेचती है। आज वह उससे मिलने गया था। उसे नहीं पता था कि पुलिस ने पहले उसकी प्रेमिका को थाने में बुलाया था। आज जब वह उससे मिलने गया तो उसके परिजनों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वे उससे कहने लगे कि तुमने पुलिस को सूचना दी है कि वे गांजा बेचते हैं। करीब 5 से 6 लोगों ने हमला किया है। लवप्रीत ने कहा कि 1 महीने से उसकी गर्लफ्रेड से फ्रेडशिप हुई है। बीती रात वह सिग्रेट पीने के बहाने उसकी दुकान पर गया था। लवप्रीत ने कहा कि उसकी लात टूट गई है। उसने घायल अवस्था में ही अपने परिजनों को सूचित किया। जिन्होंने मौके पर पहुंच उसे संभाला और सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। वह सुबह पुलिस में हमलावरों के खिलाफ शिकायत देगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
