लुधियाना के शिंगार रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस के एक एएसआई को 300 मीटर तक घसीटकर ले गए। जिससे पुलिस एएसआई गंभीर रुप से घायल हो गए। उनके एक पैर में गंभीर चोट आई है। बताया जाता है कि आरोपी रेपिडो बाइक चालक था। बता दें कि, शिंगार सिनेमा रोड पुलिस चौकी धर्मपुरा के बाहर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार 2 युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवारों ने बाइक भागने की कोशिश की। इस दौरान एएसआई ने उनकी बाइक को पीछे से पकड़ लिया। जिसके बाद भी बाइक सवारों ने बाइक नहीं रोकी और एएसआई को करीब 300 मीटर तक घसीट कर ले गए। घायल ASI की पहचान सुलखन सिंह के रूप में हुई है। बाइक पर नहीं लगी थी नंबर प्लेट ASI सुलखन सिंह ने कहा कि आज शाम उन्होंने पुलिस चौकी धर्मपुरा के बाहर नाकाबंदी की हुई थी। बाइक सवार युवकों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी जिस कारण उसने उन्हें रुकने का इशारा किया। 300 मीटर तक पुलिस कर्मी को घसीटा ASI सुलखन सिंह ने कहा कि युवकों ने बाइक भगाई तो उसका हाथ बाइक सवारों के बाइक करियर को पड़ गया। करीब 300 मीटर तक बदमाश उसे घसीट कर ले गए। चोट लगने के बाद उसे कोई होश नहीं रही। उसके अन्य पुलिस कर्मचारी साथियों ने उसे निजी अस्पताल दाखिल करवाया। पुलिस मामले की जांच में ड्यूटी है इलाके में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। अभी किसी को गिरफ्तारी नही हुई है। लुधियाना के शिंगार रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस के एक एएसआई को 300 मीटर तक घसीटकर ले गए। जिससे पुलिस एएसआई गंभीर रुप से घायल हो गए। उनके एक पैर में गंभीर चोट आई है। बताया जाता है कि आरोपी रेपिडो बाइक चालक था। बता दें कि, शिंगार सिनेमा रोड पुलिस चौकी धर्मपुरा के बाहर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार 2 युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवारों ने बाइक भागने की कोशिश की। इस दौरान एएसआई ने उनकी बाइक को पीछे से पकड़ लिया। जिसके बाद भी बाइक सवारों ने बाइक नहीं रोकी और एएसआई को करीब 300 मीटर तक घसीट कर ले गए। घायल ASI की पहचान सुलखन सिंह के रूप में हुई है। बाइक पर नहीं लगी थी नंबर प्लेट ASI सुलखन सिंह ने कहा कि आज शाम उन्होंने पुलिस चौकी धर्मपुरा के बाहर नाकाबंदी की हुई थी। बाइक सवार युवकों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी जिस कारण उसने उन्हें रुकने का इशारा किया। 300 मीटर तक पुलिस कर्मी को घसीटा ASI सुलखन सिंह ने कहा कि युवकों ने बाइक भगाई तो उसका हाथ बाइक सवारों के बाइक करियर को पड़ गया। करीब 300 मीटर तक बदमाश उसे घसीट कर ले गए। चोट लगने के बाद उसे कोई होश नहीं रही। उसके अन्य पुलिस कर्मचारी साथियों ने उसे निजी अस्पताल दाखिल करवाया। पुलिस मामले की जांच में ड्यूटी है इलाके में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। अभी किसी को गिरफ्तारी नही हुई है। पंजाब | दैनिक भास्कर
