पंजाब के लुधियाना में बीती रात गुरु हरगोबिंद नगर में बाइक सवारों के द्वारा एक घर पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। झड़प में एक व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला भी किया गया है। घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। इस मामले में पुलिस चौकी जगतपुरी की पुलिस जांच कर रही है। इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में काफी डर का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गोल गप्पे की रेहड़ी हटाने को लेकर हुआ था विवाद हमले में घायल हुए मुहम्मद आजाद ने बताया कि गली में एक गोल गप्पे की रेहड़ी खड़ी थी। उनके बच्चे वहां गोल गप्पे खा रहे थे। इतने में कुछ युवक आए जो रेहड़ी हटाने के लिए कहने लगे। बच्चों ने उनसे कहा कि ये रेहड़ी उनकी नहीं है। गोल गप्पे वाला कहीं गया हुआ था। इतने में गुस्साए एक युवक ने पहले बच्चे के थप्पड़ जड़ दिया। उसकी मां उसे बचाने आई तो उसने उसके मुंह पर भी थप्पड़ मार दिया। रात में आकर की फायरिंग काफी बहसबाजी हुई जिसके बाद देर रात उक्त युवक बाइक सवार कुछ युवकों को साथ लेकर आए और मोहल्ले में गोलियां चलानी शुरू कर दी। उन्हें जब रोकने की कोशिश की तो उन पर लोगों ने तलवार के साथ हमला कर दिया। बदमाशों ने घर की दीवार पर फायरिंग की जिसके निशान अभी तक मौजूद है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई। पुलिस चौकी जगतपुरी की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब के लुधियाना में बीती रात गुरु हरगोबिंद नगर में बाइक सवारों के द्वारा एक घर पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। झड़प में एक व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला भी किया गया है। घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। इस मामले में पुलिस चौकी जगतपुरी की पुलिस जांच कर रही है। इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में काफी डर का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गोल गप्पे की रेहड़ी हटाने को लेकर हुआ था विवाद हमले में घायल हुए मुहम्मद आजाद ने बताया कि गली में एक गोल गप्पे की रेहड़ी खड़ी थी। उनके बच्चे वहां गोल गप्पे खा रहे थे। इतने में कुछ युवक आए जो रेहड़ी हटाने के लिए कहने लगे। बच्चों ने उनसे कहा कि ये रेहड़ी उनकी नहीं है। गोल गप्पे वाला कहीं गया हुआ था। इतने में गुस्साए एक युवक ने पहले बच्चे के थप्पड़ जड़ दिया। उसकी मां उसे बचाने आई तो उसने उसके मुंह पर भी थप्पड़ मार दिया। रात में आकर की फायरिंग काफी बहसबाजी हुई जिसके बाद देर रात उक्त युवक बाइक सवार कुछ युवकों को साथ लेकर आए और मोहल्ले में गोलियां चलानी शुरू कर दी। उन्हें जब रोकने की कोशिश की तो उन पर लोगों ने तलवार के साथ हमला कर दिया। बदमाशों ने घर की दीवार पर फायरिंग की जिसके निशान अभी तक मौजूद है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई। पुलिस चौकी जगतपुरी की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
