लुधियाना में सांसद ने सड़क पर लगाई झाडू़:सफाई अभियान का किया नेतृत्व, सफाई कर्मियों को पिलाया सत्तू

लुधियाना में सांसद ने सड़क पर लगाई झाडू़:सफाई अभियान का किया नेतृत्व, सफाई कर्मियों को पिलाया सत्तू

लुधियाना में मंगलवार को राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने हंबड़ां रोड पर खुद झाड़ू लगाकर सफाई अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों को सत्तू का वितरण भी किया। अरोड़ा ने बताया कि शहर में रोजाना 80-100 सफाई कर्मियों की टीमें काम करती हैं। ये सभी प्रतिदिन 12 से 13 किलोमीटर तक सड़कों की सफाई करती हैं। शहरवासियों से की अपील वहीं सड़क किनारों से एकत्रित कचरे को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उठाया जाता है। ऐसे में हमें इनका सम्मान करना चाहिए। सांसद ने शहरवासियों से स्वच्छता में सहयोग की अपील की। उन्होंने सफाई कर्मियों से बातचीत कर उनकी मेहनत की सराहना की। अरोड़ा ने कहा क सफाई कर्मचारियों के सम्मान के लिए जल्द ही एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लुधियाना में मंगलवार को राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने हंबड़ां रोड पर खुद झाड़ू लगाकर सफाई अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों को सत्तू का वितरण भी किया। अरोड़ा ने बताया कि शहर में रोजाना 80-100 सफाई कर्मियों की टीमें काम करती हैं। ये सभी प्रतिदिन 12 से 13 किलोमीटर तक सड़कों की सफाई करती हैं। शहरवासियों से की अपील वहीं सड़क किनारों से एकत्रित कचरे को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उठाया जाता है। ऐसे में हमें इनका सम्मान करना चाहिए। सांसद ने शहरवासियों से स्वच्छता में सहयोग की अपील की। उन्होंने सफाई कर्मियों से बातचीत कर उनकी मेहनत की सराहना की। अरोड़ा ने कहा क सफाई कर्मचारियों के सम्मान के लिए जल्द ही एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर