पंजाब के लुधियाना में आज संदिग्ध परिस्थितियों में सिलाई कारीगर की मौत हो गई। मृतक ने सरिए के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। मामला संदिग्ध है। मरने वाले युवक के मोबाइल से एक महिला के साथ उसकी तस्वीरें मिली है। महिला के साथ उसका क्या संबंध है इस संबंधी भी पुलिस जांच कर रही है। मरने वाले का नाम हरजिंदर पाल सिंह है। सरिए के साथ झूलता मिला शव जानकारी देते हुए मृतक हरजिंदर पाल की मां मंजू ने कहा कि वह भट्टिया कालोनी की रहने वाली है। उसके दो बेटे है। हरजिंदरपाल सिलाई का काम करता था। मंजू ने कहा कि वह रोजाना की तरह सुबह बेटे को चाय पिला कर गई थी। शाम को जब काम से वापस आई तो उसने देखा कि कमरा खुला था। बेटा सरिए के साथ झूल रहा था। मंजू मुताबिक उसके तुरंत शोर मचाया। मृतक के मोबाइल से मिली शादीशुदा महिला के साथ तस्वीरें आस-पास के लोगों की मदद से पुलिस को सूचित किया। मंजू ने कहा कि उसके बेटे के मोबाइल से एक शादीशुदा महिला की उसके साथ तस्वीरें भी मिली है। उसे कुछ पता नहीं है कि जिस महिला के साथ उनके बेटे की तस्वीरें वह उसे जानती नहीं है। फिलहाल हरजिंदरपाल का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर, थाना सलेम टाबरी के ASI दविंदर सिंह मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। पंजाब के लुधियाना में आज संदिग्ध परिस्थितियों में सिलाई कारीगर की मौत हो गई। मृतक ने सरिए के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। मामला संदिग्ध है। मरने वाले युवक के मोबाइल से एक महिला के साथ उसकी तस्वीरें मिली है। महिला के साथ उसका क्या संबंध है इस संबंधी भी पुलिस जांच कर रही है। मरने वाले का नाम हरजिंदर पाल सिंह है। सरिए के साथ झूलता मिला शव जानकारी देते हुए मृतक हरजिंदर पाल की मां मंजू ने कहा कि वह भट्टिया कालोनी की रहने वाली है। उसके दो बेटे है। हरजिंदरपाल सिलाई का काम करता था। मंजू ने कहा कि वह रोजाना की तरह सुबह बेटे को चाय पिला कर गई थी। शाम को जब काम से वापस आई तो उसने देखा कि कमरा खुला था। बेटा सरिए के साथ झूल रहा था। मंजू मुताबिक उसके तुरंत शोर मचाया। मृतक के मोबाइल से मिली शादीशुदा महिला के साथ तस्वीरें आस-पास के लोगों की मदद से पुलिस को सूचित किया। मंजू ने कहा कि उसके बेटे के मोबाइल से एक शादीशुदा महिला की उसके साथ तस्वीरें भी मिली है। उसे कुछ पता नहीं है कि जिस महिला के साथ उनके बेटे की तस्वीरें वह उसे जानती नहीं है। फिलहाल हरजिंदरपाल का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर, थाना सलेम टाबरी के ASI दविंदर सिंह मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
