लुधियाना के इनडोर स्टेडियम में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 18 मार्च को रैली करेंगे। कल वे सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन का उद्घाटन भी करेंगे। इससे पहले केजरीवाल और भगवंत मान पश्चिमी हलके के इलाकों का दौरा कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हैबोवाल में सीएम भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल से मुलाकात न होने से नाराज दंगा पीड़ितों ने समारोह के अंदर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। दंगा पीड़ित सुरजीत सिंह ने कहा कि कई बार सीएम भगवंत सिंह मान से मीटिंग के लिए समय मांगा 2 बार समय देकर वह खुद नहीं आए। उनकी मांग है कि 1984 के कातिलों को सजा मिले। कांग्रेस के समय में जो 135 परिवारों के लाल कार्ड रद्द किए गए थे उन्हें बहाल किया जाए। 25 हजार के करीब दंगी पीड़ित परिवार है उन्हे फ्लेट दिए जाए। दंगी पीड़ितों के बच्चों को नौकरियां दी जाए। आज बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से हैबोवाल में चल रहे सीएम के प्रोग्राम में उनसे मिलने जा रहे थे लेकिन अधिकारियों ने रोक लिया। महिलाओं के साथ भी पुलिस ने खींचातान की है। आज उन्होंने जवाहर नगर कैंप और हैबोवाल के इलाकों का दौरा किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर मान और केजरीवाल का स्वागत किया। मान और केजरीवाल ने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने इलाके में बिक रहे नशे को लेकर चिंता जताई। 1992 में मैं आया था लुधियाना- मान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मैं 1992 में लुधियाना आया था। खुद स्कूटर पर भदौड़ हाउस जाता था। जवाहर नगर कैंप में बहुत से कलाकारों के घर हैं और दफ्तर है। जवाहर नगर कैंप पंजाब की संस्कृति का हब है। मान ने कहा कि अकेली आम आदमी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो लोगों के बीच जाकर उन्हें खुलकर बोलने का मौका देती है। लोगों सीधे उनसे सवाल करते है और वह लोगों के हर सवाल का जवाब भी दे रहे है। अपनी गलतियों के कारण अकाली दल जमीन से हुआ गायब मान ने कहा कि जब शिअद नेता सुखबीर बादल मंच से संबोधन करते है तो उनके साथ 3 से 4 लोग ऐसे खड़े होते है जिन्हें भाषण में कही गई बात का भी पता नहीं होता बिना किसी बात के जयकारे लगा देते है। कई बार भाषण में ऐसी बात भी नहीं होती कि जयकारा लगाया जाए। इनकी यही गलतियों के कारण आज अकाली दल जमीन से गायब हो चुका है। मान ने कहा कि मुझे कई पत्रकार सवाल करते है कि अकाली दल के बारे में क्या कहना चाहते है तो मेरा जवाब यही होता है कि जिनकी श्री अकाल तख्त साहिब में जाकर टांगे टूट जाए मैं उन्हें बारे में क्या कहूं। अब पता चला है कि कंधे उतर गया है। अकाली दल की लीडरशिप बुरी तरह से हिल चुकी है। अकाली दल के स्प्रिंग नई डलने वाले हो गए है। मान ने कहा कि विरोधी इसी कारण कह रहे है कि भगवंत मान को कुर्सी से हटाओ क्योंकि आम लोगों के बच्चों को कुर्सी पर विरोधी बैठे देख नहीं सकते। भगवंत मान बोले- केजरीवाल ने आम बच्चों को CM बनने का मौका दिया अरविंद केजरीवाल ने पार्टी बनाकर आम बच्चों को मुख्यमंत्री, मंत्री या चेयरमेन बनने का मौका दिया है। मान ने कहा कि जब केजरीवाल ने पार्टी को रजिस्टर्ड करवाया उस समय मैं तो क्या पंजाब का कोई भी व्यक्ति उनके साथ नहीं था लेकिन आज केजरीवाल ने पंजाब के आम लोगों को मंत्री और मुख्यमंत्री तक आप पार्टी में बना दिया है। मान ने कहा कि कई लोग हमारी पार्टी में भी सही नहीं है किसी व्यक्ति के अंदर घुस कर कोई नहीं देख सकता कि वह व्यक्ति कैसा है लेकिन जनता खुद ब खुद सही को जितवा देगी। मान ने कहा कि केजरीवाल आज खुल कर लोगों से पूछ सकते है कि 3 साल में मेरी सरकार कैसे पंजाब में चली। अरविंद केजरीवाल स्पष्ट रूप से कहते है कि यदि मेरे काम अच्छे लगे तो मुझे वोट दे अन्यथा मुझे वोट मत दीजिए। भाजपा हर बार धोखाधड़ी से जीत जाती है लेकिन कभी तो ऐसा दिन आएगा जिस दिन सच का सूर्य चढ़ेगा। मान ने कहा कि आज तक भाजपा ने सिर्फ जोड़-तोड़ की राजनीति की है। मान ने साधा आशु पर निशाना भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। जेल तक की यात्रा वह कर चुके हैं। केस कोई और खारिज हुआ है लेकिन बता कोई और रहे हैं। आशु पर जो पंजाब सरकार ने केस किया है वह तो अभी तक चल रहा है। जमानत पर आए व्यक्ति का क्या पता कितनी देर लोगों में रहे। मान ने कहा कि आशु के बोलने का तरीका बहुत गलत है। कांग्रेस सरकार रहते उन्होंने जो एक महिला प्रिंसिपल की बेइज्जती की वह आज तक लोगों में चर्चित है। महिलाओं से कैसे बात करनी उन्हें इस बारे भी ज्ञान नहीं। हमारी सरकार प्रिंसिपलों को विदेशों में ट्रेनिंग के लिए भेज रही है तो कांग्रेस के समय प्रिंसिपलों की बेइज्जती की जा रही है। अरविंद केजरीवाल बोले- रंगला पंजाब के लिए बड़े कदम उठाए जाएंगे अभी पदयात्रा करते हुए आए हैं और लोगों से बातचीत की है। मैं पूछना चाहता हूं, 75 साल हो गए देश को आजाद हुए। कभी कोई मुख्यमंत्री जवाहर कैंप में आपको मिलने आया। मुख्यमंत्री छोड़ो कोई मंत्री भी नहीं आता होगा। दूसरी बात जवाहर कैंप छोड़ो, कभी किसी मुख्यमंत्री की हिम्मत हुई कि वे जनता को माइक देकर पूछें कि वे क्या चाहते हैं। क्योंकि, उन्होंने लूट मचा रखी थी, घपले कर रखे थे। नशा उन्होंने शुरू किया था और पूरे पंजाब को बरबाद किया। उन्हें पता था कि माइक दे दिया तो गालियां पड़ेंगी। ये दिखाता है कि कितनी इमानदार सरकार है। लोग कह रहे थे कि 20 दिन में तो चमत्कार हो रहा है। भ्रष्टाचार व नशे के खिलाफ एक्शन हो रहा है। लेकिन ये ट्रेलर है। जल्द ही रंगला पंजाब बनाने के लिए बड़े-बड़े कदम उठाए जाएंगे। नशे के खिलाफ जो ये युद्ध छेड़ा है, पहले ये धंधा पार्टियां करती थी। इनके बड़े बड़े नेता इसमें हैं। आने वाले दिनों में इनके नेता पकड़े जाएंगे, बख्शे नहीं जाएंगे। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इनका मंत्री और कोई विधायक कोई भी नशे के इस धंधे में नहीं है। इसीलिए नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और घर गिराए जा रहे हैं। पुलिस को भी चेतावनी दे दी गई है। हमारे बच्चे बरबाद हो रहे हैं, हमारी पीढ़ी बरबाद हो रही है। पाकिस्तान से आता है ये नशा। वहां से ड्रोन से आते हैं, हमारे बच्चे वहां से लाकर इसे डिस्ट्रीब्यूट करते हैं। जब से ये कार्रवाई की है, तब से ड्रोन आ रहे हैं, लेकिन कोई उठाने नहीं जा रहा। पाकिस्तान भी बुरी तरह से झटपटा रहा है। केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा के लिए मांगे वोट देश के अंदर दिल्ली और पंजाब दो सूबे हैं, जहां बिजली फ्री है। कहां से आया पैसा। ये कहते थे खजाना खाली है, हमने तो नहीं कहा कि खजाना खाली है। हमारे पास तो खजाना ही खजाना है। 18 करोड़ रुपए का इंजैक्शन, विदेश से आना था, इन्होंने अखबार में पढ़ा कि बच्चे को 18 करोड़ का इंजैक्शन चाहिए। आप तो सिर्फ दुआ करते हो। संजीव अरोड़ा जी पंजाब से दिल्ली गए, उसके डॉक्टरों से बात की, अपनी तरफ से 2 करोड़ रुपए दिए। अखबार में इश्तहार दिया, बड़े बड़े लोगों से 18 करोड़ इकट्ठे कर इंजैक्शन लगवाया। ये वही करता है, जिसमें दिल होता है। ये अभी विधायक बने नहीं हैं, अभी से सड़कें बनवा रहे हैं और काम कर रहे हैं। जब ये जीत गए तो पता नहीं आपका क्या उद्धार कर देंगे। सिविल अस्पताल लुधियाना में चूहे दौड़ते थे, इन्होंने चंदा इकट्ठा करके इसे खूबसूरत बनवा दिया। वे भी चंदे के पैसे से। आप लोगों से यही निवेदन है कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है। इन्हें जिता देंगे तो ये सभी अफसरों को आपके बीच में लाकर आपके छोटे से छोटे काम करवा देंगे। होटल रेडिसन में आयोजित होगी बैठक कारोबारियों से बैठक का कार्यक्रम लुधियाना के होटल रेडिसन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें करीब 400 व्यापारियों कारोबारियों के आने की उम्मीद है। दोनों नेता यहां के उद्योग-व्यापार से जुड़े मुद्दों को संबोधित करेंगे और व्यापारियों से राय-मशविरा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिनकी व्यापारियों की समस्या छोटी होगी उसका समाधान मौके पर ही कर दिया जाएगा। वहीं जिसमें लंबा समय लगेगा या जो कानूनी प्रक्रिया से जुड़ा मसला होगा उसको नोट कर सरकार द्वारा जल्द से जल्द समाधान करने की कोशिश की जाएगी। लुधियाना के इनडोर स्टेडियम में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 18 मार्च को रैली करेंगे। कल वे सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन का उद्घाटन भी करेंगे। इससे पहले केजरीवाल और भगवंत मान पश्चिमी हलके के इलाकों का दौरा कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हैबोवाल में सीएम भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल से मुलाकात न होने से नाराज दंगा पीड़ितों ने समारोह के अंदर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। दंगा पीड़ित सुरजीत सिंह ने कहा कि कई बार सीएम भगवंत सिंह मान से मीटिंग के लिए समय मांगा 2 बार समय देकर वह खुद नहीं आए। उनकी मांग है कि 1984 के कातिलों को सजा मिले। कांग्रेस के समय में जो 135 परिवारों के लाल कार्ड रद्द किए गए थे उन्हें बहाल किया जाए। 25 हजार के करीब दंगी पीड़ित परिवार है उन्हे फ्लेट दिए जाए। दंगी पीड़ितों के बच्चों को नौकरियां दी जाए। आज बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से हैबोवाल में चल रहे सीएम के प्रोग्राम में उनसे मिलने जा रहे थे लेकिन अधिकारियों ने रोक लिया। महिलाओं के साथ भी पुलिस ने खींचातान की है। आज उन्होंने जवाहर नगर कैंप और हैबोवाल के इलाकों का दौरा किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर मान और केजरीवाल का स्वागत किया। मान और केजरीवाल ने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने इलाके में बिक रहे नशे को लेकर चिंता जताई। 1992 में मैं आया था लुधियाना- मान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मैं 1992 में लुधियाना आया था। खुद स्कूटर पर भदौड़ हाउस जाता था। जवाहर नगर कैंप में बहुत से कलाकारों के घर हैं और दफ्तर है। जवाहर नगर कैंप पंजाब की संस्कृति का हब है। मान ने कहा कि अकेली आम आदमी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो लोगों के बीच जाकर उन्हें खुलकर बोलने का मौका देती है। लोगों सीधे उनसे सवाल करते है और वह लोगों के हर सवाल का जवाब भी दे रहे है। अपनी गलतियों के कारण अकाली दल जमीन से हुआ गायब मान ने कहा कि जब शिअद नेता सुखबीर बादल मंच से संबोधन करते है तो उनके साथ 3 से 4 लोग ऐसे खड़े होते है जिन्हें भाषण में कही गई बात का भी पता नहीं होता बिना किसी बात के जयकारे लगा देते है। कई बार भाषण में ऐसी बात भी नहीं होती कि जयकारा लगाया जाए। इनकी यही गलतियों के कारण आज अकाली दल जमीन से गायब हो चुका है। मान ने कहा कि मुझे कई पत्रकार सवाल करते है कि अकाली दल के बारे में क्या कहना चाहते है तो मेरा जवाब यही होता है कि जिनकी श्री अकाल तख्त साहिब में जाकर टांगे टूट जाए मैं उन्हें बारे में क्या कहूं। अब पता चला है कि कंधे उतर गया है। अकाली दल की लीडरशिप बुरी तरह से हिल चुकी है। अकाली दल के स्प्रिंग नई डलने वाले हो गए है। मान ने कहा कि विरोधी इसी कारण कह रहे है कि भगवंत मान को कुर्सी से हटाओ क्योंकि आम लोगों के बच्चों को कुर्सी पर विरोधी बैठे देख नहीं सकते। भगवंत मान बोले- केजरीवाल ने आम बच्चों को CM बनने का मौका दिया अरविंद केजरीवाल ने पार्टी बनाकर आम बच्चों को मुख्यमंत्री, मंत्री या चेयरमेन बनने का मौका दिया है। मान ने कहा कि जब केजरीवाल ने पार्टी को रजिस्टर्ड करवाया उस समय मैं तो क्या पंजाब का कोई भी व्यक्ति उनके साथ नहीं था लेकिन आज केजरीवाल ने पंजाब के आम लोगों को मंत्री और मुख्यमंत्री तक आप पार्टी में बना दिया है। मान ने कहा कि कई लोग हमारी पार्टी में भी सही नहीं है किसी व्यक्ति के अंदर घुस कर कोई नहीं देख सकता कि वह व्यक्ति कैसा है लेकिन जनता खुद ब खुद सही को जितवा देगी। मान ने कहा कि केजरीवाल आज खुल कर लोगों से पूछ सकते है कि 3 साल में मेरी सरकार कैसे पंजाब में चली। अरविंद केजरीवाल स्पष्ट रूप से कहते है कि यदि मेरे काम अच्छे लगे तो मुझे वोट दे अन्यथा मुझे वोट मत दीजिए। भाजपा हर बार धोखाधड़ी से जीत जाती है लेकिन कभी तो ऐसा दिन आएगा जिस दिन सच का सूर्य चढ़ेगा। मान ने कहा कि आज तक भाजपा ने सिर्फ जोड़-तोड़ की राजनीति की है। मान ने साधा आशु पर निशाना भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। जेल तक की यात्रा वह कर चुके हैं। केस कोई और खारिज हुआ है लेकिन बता कोई और रहे हैं। आशु पर जो पंजाब सरकार ने केस किया है वह तो अभी तक चल रहा है। जमानत पर आए व्यक्ति का क्या पता कितनी देर लोगों में रहे। मान ने कहा कि आशु के बोलने का तरीका बहुत गलत है। कांग्रेस सरकार रहते उन्होंने जो एक महिला प्रिंसिपल की बेइज्जती की वह आज तक लोगों में चर्चित है। महिलाओं से कैसे बात करनी उन्हें इस बारे भी ज्ञान नहीं। हमारी सरकार प्रिंसिपलों को विदेशों में ट्रेनिंग के लिए भेज रही है तो कांग्रेस के समय प्रिंसिपलों की बेइज्जती की जा रही है। अरविंद केजरीवाल बोले- रंगला पंजाब के लिए बड़े कदम उठाए जाएंगे अभी पदयात्रा करते हुए आए हैं और लोगों से बातचीत की है। मैं पूछना चाहता हूं, 75 साल हो गए देश को आजाद हुए। कभी कोई मुख्यमंत्री जवाहर कैंप में आपको मिलने आया। मुख्यमंत्री छोड़ो कोई मंत्री भी नहीं आता होगा। दूसरी बात जवाहर कैंप छोड़ो, कभी किसी मुख्यमंत्री की हिम्मत हुई कि वे जनता को माइक देकर पूछें कि वे क्या चाहते हैं। क्योंकि, उन्होंने लूट मचा रखी थी, घपले कर रखे थे। नशा उन्होंने शुरू किया था और पूरे पंजाब को बरबाद किया। उन्हें पता था कि माइक दे दिया तो गालियां पड़ेंगी। ये दिखाता है कि कितनी इमानदार सरकार है। लोग कह रहे थे कि 20 दिन में तो चमत्कार हो रहा है। भ्रष्टाचार व नशे के खिलाफ एक्शन हो रहा है। लेकिन ये ट्रेलर है। जल्द ही रंगला पंजाब बनाने के लिए बड़े-बड़े कदम उठाए जाएंगे। नशे के खिलाफ जो ये युद्ध छेड़ा है, पहले ये धंधा पार्टियां करती थी। इनके बड़े बड़े नेता इसमें हैं। आने वाले दिनों में इनके नेता पकड़े जाएंगे, बख्शे नहीं जाएंगे। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इनका मंत्री और कोई विधायक कोई भी नशे के इस धंधे में नहीं है। इसीलिए नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और घर गिराए जा रहे हैं। पुलिस को भी चेतावनी दे दी गई है। हमारे बच्चे बरबाद हो रहे हैं, हमारी पीढ़ी बरबाद हो रही है। पाकिस्तान से आता है ये नशा। वहां से ड्रोन से आते हैं, हमारे बच्चे वहां से लाकर इसे डिस्ट्रीब्यूट करते हैं। जब से ये कार्रवाई की है, तब से ड्रोन आ रहे हैं, लेकिन कोई उठाने नहीं जा रहा। पाकिस्तान भी बुरी तरह से झटपटा रहा है। केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा के लिए मांगे वोट देश के अंदर दिल्ली और पंजाब दो सूबे हैं, जहां बिजली फ्री है। कहां से आया पैसा। ये कहते थे खजाना खाली है, हमने तो नहीं कहा कि खजाना खाली है। हमारे पास तो खजाना ही खजाना है। 18 करोड़ रुपए का इंजैक्शन, विदेश से आना था, इन्होंने अखबार में पढ़ा कि बच्चे को 18 करोड़ का इंजैक्शन चाहिए। आप तो सिर्फ दुआ करते हो। संजीव अरोड़ा जी पंजाब से दिल्ली गए, उसके डॉक्टरों से बात की, अपनी तरफ से 2 करोड़ रुपए दिए। अखबार में इश्तहार दिया, बड़े बड़े लोगों से 18 करोड़ इकट्ठे कर इंजैक्शन लगवाया। ये वही करता है, जिसमें दिल होता है। ये अभी विधायक बने नहीं हैं, अभी से सड़कें बनवा रहे हैं और काम कर रहे हैं। जब ये जीत गए तो पता नहीं आपका क्या उद्धार कर देंगे। सिविल अस्पताल लुधियाना में चूहे दौड़ते थे, इन्होंने चंदा इकट्ठा करके इसे खूबसूरत बनवा दिया। वे भी चंदे के पैसे से। आप लोगों से यही निवेदन है कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है। इन्हें जिता देंगे तो ये सभी अफसरों को आपके बीच में लाकर आपके छोटे से छोटे काम करवा देंगे। होटल रेडिसन में आयोजित होगी बैठक कारोबारियों से बैठक का कार्यक्रम लुधियाना के होटल रेडिसन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें करीब 400 व्यापारियों कारोबारियों के आने की उम्मीद है। दोनों नेता यहां के उद्योग-व्यापार से जुड़े मुद्दों को संबोधित करेंगे और व्यापारियों से राय-मशविरा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिनकी व्यापारियों की समस्या छोटी होगी उसका समाधान मौके पर ही कर दिया जाएगा। वहीं जिसमें लंबा समय लगेगा या जो कानूनी प्रक्रिया से जुड़ा मसला होगा उसको नोट कर सरकार द्वारा जल्द से जल्द समाधान करने की कोशिश की जाएगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
