लुधियाना में आज संयुक्त किसान मोर्चा ग्रामीण क्षेत्रों के आप विधायकों के घरों का घेराव कर धरना दे रहा है। किसानों ने सुबह 11 बजे से धरना शुरू कर दिया, जो दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा। किसान संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। विधायक हरदीप सिंह मुंडिया के घर के बाहर धरना शुरू भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह लखोवाल के नेतृत्व में किसान कैबिनेट मंत्री और विधायक हरदीप सिंह मुंडिया के आवास पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और किसान विरोधी नीतियों का विरोध जताया। पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन जारी सुबह 11 बजे से पूरे पंजाब में ग्रामीण क्षेत्रों के विधायकों के घरों का घेराव किया जा रहा है। किसान संगठनों का कहना है कि पुलिस सुरक्षा के बावजूद वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। लखोवाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मुद्दों को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। यदि सरकार जल्द उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती, तो किसान संगठनों द्वारा आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की योजना बनाई जा सकती है। किसान नेता अवतार सिंह बोले- किसान नेताओं को जबरन गिरफ्तार किया अवतार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ उनकी 3 मार्च को मीटिंग हुई थी। उस मीटिंग को अधर में छोड़ कर मान चले गए थे। कुछ मांगें जो उन्होंने मानी थी उन्हें भी वह पूरे करने से पीछे हट गए। इस कारण 5 मार्च को किसानों ने चंडीगढ़ में पक्के तौर पर धरना लगाना था लेकिन सरकार ने किसान नेताओं को जबरी गिरफ्तार कर लिया। अवतार सिंह ने कहा कि वह खुद 2 दिन तक पुलिस गिरफ्त में रहे। संयुक्त मोर्चा ने फैसला किया है कि आम आदमी पार्टी के विधायकों के घरों और दफ्तरों के बाहर घेराव किया जाएगा। क्योंकि ये विधायक कभी किसानों की मांगों को लेकर विधान सभा में बोले ही नहीं है। इन विधायकों को किसानों और मजदूरों ने जितवा कर विधान सभा में भेजा लेकिन इन विधायकों ने लोगों के साथ धोखा किया। आज 3 बजे तक धरना दिया जाएगा। इसके बाद अगली रणनीति संयुक्त किसान मोर्चा बनाएगा। लुधियाना में आज संयुक्त किसान मोर्चा ग्रामीण क्षेत्रों के आप विधायकों के घरों का घेराव कर धरना दे रहा है। किसानों ने सुबह 11 बजे से धरना शुरू कर दिया, जो दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा। किसान संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। विधायक हरदीप सिंह मुंडिया के घर के बाहर धरना शुरू भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह लखोवाल के नेतृत्व में किसान कैबिनेट मंत्री और विधायक हरदीप सिंह मुंडिया के आवास पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और किसान विरोधी नीतियों का विरोध जताया। पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन जारी सुबह 11 बजे से पूरे पंजाब में ग्रामीण क्षेत्रों के विधायकों के घरों का घेराव किया जा रहा है। किसान संगठनों का कहना है कि पुलिस सुरक्षा के बावजूद वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। लखोवाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मुद्दों को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। यदि सरकार जल्द उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती, तो किसान संगठनों द्वारा आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की योजना बनाई जा सकती है। किसान नेता अवतार सिंह बोले- किसान नेताओं को जबरन गिरफ्तार किया अवतार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ उनकी 3 मार्च को मीटिंग हुई थी। उस मीटिंग को अधर में छोड़ कर मान चले गए थे। कुछ मांगें जो उन्होंने मानी थी उन्हें भी वह पूरे करने से पीछे हट गए। इस कारण 5 मार्च को किसानों ने चंडीगढ़ में पक्के तौर पर धरना लगाना था लेकिन सरकार ने किसान नेताओं को जबरी गिरफ्तार कर लिया। अवतार सिंह ने कहा कि वह खुद 2 दिन तक पुलिस गिरफ्त में रहे। संयुक्त मोर्चा ने फैसला किया है कि आम आदमी पार्टी के विधायकों के घरों और दफ्तरों के बाहर घेराव किया जाएगा। क्योंकि ये विधायक कभी किसानों की मांगों को लेकर विधान सभा में बोले ही नहीं है। इन विधायकों को किसानों और मजदूरों ने जितवा कर विधान सभा में भेजा लेकिन इन विधायकों ने लोगों के साथ धोखा किया। आज 3 बजे तक धरना दिया जाएगा। इसके बाद अगली रणनीति संयुक्त किसान मोर्चा बनाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
