आजमगढ़ में गुरुवार को एक लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। पकड़ा गया अमर सिंह आजमगढ़ के लेखपाल संघ का अध्यक्ष भी है। अमर सिंह SDM आवास के पीछे सरकारी घर में रहता है। आरोप है, अमर सिंह ने जमीन की रिपोर्ट लगाने के लिए एक किसान से रिश्वत मांगी थी। किसान ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर दी। इसके बाद प्लान बनाकर टीम ने अमर सिंह को रंगेहाथ पकड़ लिया। अमर सिंह मेहनगर तहसील में कार्यरत है। लेखपाल को पकड़ने की 2 तस्वीरें लेखपाल ने कहा था- बिना पैसे रिपोर्ट नहीं लगाएंगे
उमरी गणेशपुर गांव में जितेंद्र यादव रहते हैं। वह खेती-किसानी करते हैं। जितेंद्र ने अमर सिंह से एक जमीन की रिपोर्ट लगाने के लिए कहा था। इस पर अमर सिंह ने कहा कि मैं ऐसे काम नहीं करता। कुछ देना पड़ेगा। जितेंद्र यादव ने कहा कि कितने पैसे लगेंगे? इस पर अमर सिंह ने कहा कि 5 हजार में पूरा काम हो जाएगा। अगर पैसे नहीं दोगे, तो मैं कोई रिपोर्ट नहीं लगाऊंगा। जितेंद्र कहा कि कुछ कम कर लो, तो अमर सिंह ने साफ मना कर दिया। इसके बाद जितेंद्र यादव ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। फिर एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगेहाथ पकड़ने का जाल बुना। किसान के पैसा देते ही टीम ने लेखपाल को पकड़ा
जितेंद्र यादव से टीम ने कहा कि तुम उससे जाकर कहो कि मैं पैसे देने को तैयार हूं। इसके बाद जितेंद्र ने अमर सिंह से कहा कि मैं तुमको 5 हजार दे दूंगा। यह पैसे मैं 5 जून को दिन में दूंगा। लेकिन, मेरा काम पूरा होना चाहिए। इस पर अमर सिंह ने जितेंद्र को अपने घर में पैसा देने के लिए कहा। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने जितेंद्र को केमिकल लगे हुए 500 के 10 नोट दिए। टीम ने जितेंद्र से कहा कि जब तुम पैसे देकर बाहर आना, तब हमको इशारा कर देना। हमारी टीम आ जाएगी। जितेंद्र ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे लेखपाल अमर सिंह को 5 हजार रुपए दिए। फिर बाहर आकर टीम को इशारा कर दिया। इसके बाद 10 मिनट के अंदर ही एंटी करप्शन टीम लेखपाल के घर के अंदर पहुंच गई। लेखपाल उस समय बनियान और लोअर पहने बैठा था। टीम ने उसे पकड़ लिया। उन नोटों की मिलान की, तो वही केमिकल लगे नोट निकले। इसके बाद टीम उसे घर से खींचकर साथ ले गई। पत्नी बोली- मेरे पति की हत्या हो सकती है
इस पूरे मामले को लेकर लेखपाल अमर सिंह की पत्नी प्रिया सिंह ने पुलिस से शिकायत की। कहा- मेरे पति बेड पर लेटे थे। तभी 3-4 लोग दरवाजा तोड़कर हमारे बेडरूम में घुस आए। मेरे पति बनियान और लोअर पहनकर सो रहे थे। ये लोग जबरदस्ती उन्हें उठाने लगे। इसके बाद मेरे पति को घसीटते हुए बाहर ले गए। मैंने बचाना चाहा, तो मुझे धक्का दिया। मेरे बाल पकड़कर खींचे। मैं प्रेग्नेंट हूं, इस वजह से मेरे स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ा। मुझे दर्द हो रहा है। इतना ही नहीं, वे लोग मेरे घर में रखे 25 हजार रुपए और जेवर लूट ले गए। मेरे पास हर चीज की रिकॉर्डिंग है। हमें आशंका है कि मेरे पति की हत्या कर दी जाएगी या फर्जी मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। लेखपालों ने किया हंगामा
लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमर सिंह की गिरफ्तारी के खबर मिलते ही अन्य लेखपालों की भीड़ लग गई। वे गंभीरपुर थाने के बाहर खड़े हो गए और हंगामा करने लगे। कहने लगे कि ये गलत है, उन्हें फंसाया जा रहा है। पुलिस ने उनको काफी मशक्कत के बाद समझा पाई। —————————————— ये खबर भी पढ़िए- अयोध्या- राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई, सूरत के कारोबारी ने हीरे जड़े सोने-चांदी के आभूषण दान दिए, चार्टर्ड प्लेन से लाए गए अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार की अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। सीएम योगी ने राम दरबार का पूजन किया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सुबह 11.25 से 11.40 बजे तक चला। रामलला के गर्भगृह के ऊपर यानी फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार बनाया गया है। इसमें श्रीराम, मां सीता, तीनों भाई- लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ-साथ हनुमानजी की मूर्ति हैं। काशी के पुरोहित जय प्रकाश त्रिपाठी ने 101 पंडितों ने प्राण प्रतिष्ठा कराई। मंत्रोच्चारण के बाद मूर्तियों की आंखों पर बंधी पटि्टयां खोली गईं और उन्हें आईना दिखाया गया। भगवान राम सहित चारों भाइयों के हाथों में धनुष है। पढ़ें पूरी खबर… आजमगढ़ में गुरुवार को एक लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। पकड़ा गया अमर सिंह आजमगढ़ के लेखपाल संघ का अध्यक्ष भी है। अमर सिंह SDM आवास के पीछे सरकारी घर में रहता है। आरोप है, अमर सिंह ने जमीन की रिपोर्ट लगाने के लिए एक किसान से रिश्वत मांगी थी। किसान ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर दी। इसके बाद प्लान बनाकर टीम ने अमर सिंह को रंगेहाथ पकड़ लिया। अमर सिंह मेहनगर तहसील में कार्यरत है। लेखपाल को पकड़ने की 2 तस्वीरें लेखपाल ने कहा था- बिना पैसे रिपोर्ट नहीं लगाएंगे
उमरी गणेशपुर गांव में जितेंद्र यादव रहते हैं। वह खेती-किसानी करते हैं। जितेंद्र ने अमर सिंह से एक जमीन की रिपोर्ट लगाने के लिए कहा था। इस पर अमर सिंह ने कहा कि मैं ऐसे काम नहीं करता। कुछ देना पड़ेगा। जितेंद्र यादव ने कहा कि कितने पैसे लगेंगे? इस पर अमर सिंह ने कहा कि 5 हजार में पूरा काम हो जाएगा। अगर पैसे नहीं दोगे, तो मैं कोई रिपोर्ट नहीं लगाऊंगा। जितेंद्र कहा कि कुछ कम कर लो, तो अमर सिंह ने साफ मना कर दिया। इसके बाद जितेंद्र यादव ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। फिर एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगेहाथ पकड़ने का जाल बुना। किसान के पैसा देते ही टीम ने लेखपाल को पकड़ा
जितेंद्र यादव से टीम ने कहा कि तुम उससे जाकर कहो कि मैं पैसे देने को तैयार हूं। इसके बाद जितेंद्र ने अमर सिंह से कहा कि मैं तुमको 5 हजार दे दूंगा। यह पैसे मैं 5 जून को दिन में दूंगा। लेकिन, मेरा काम पूरा होना चाहिए। इस पर अमर सिंह ने जितेंद्र को अपने घर में पैसा देने के लिए कहा। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने जितेंद्र को केमिकल लगे हुए 500 के 10 नोट दिए। टीम ने जितेंद्र से कहा कि जब तुम पैसे देकर बाहर आना, तब हमको इशारा कर देना। हमारी टीम आ जाएगी। जितेंद्र ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे लेखपाल अमर सिंह को 5 हजार रुपए दिए। फिर बाहर आकर टीम को इशारा कर दिया। इसके बाद 10 मिनट के अंदर ही एंटी करप्शन टीम लेखपाल के घर के अंदर पहुंच गई। लेखपाल उस समय बनियान और लोअर पहने बैठा था। टीम ने उसे पकड़ लिया। उन नोटों की मिलान की, तो वही केमिकल लगे नोट निकले। इसके बाद टीम उसे घर से खींचकर साथ ले गई। पत्नी बोली- मेरे पति की हत्या हो सकती है
इस पूरे मामले को लेकर लेखपाल अमर सिंह की पत्नी प्रिया सिंह ने पुलिस से शिकायत की। कहा- मेरे पति बेड पर लेटे थे। तभी 3-4 लोग दरवाजा तोड़कर हमारे बेडरूम में घुस आए। मेरे पति बनियान और लोअर पहनकर सो रहे थे। ये लोग जबरदस्ती उन्हें उठाने लगे। इसके बाद मेरे पति को घसीटते हुए बाहर ले गए। मैंने बचाना चाहा, तो मुझे धक्का दिया। मेरे बाल पकड़कर खींचे। मैं प्रेग्नेंट हूं, इस वजह से मेरे स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ा। मुझे दर्द हो रहा है। इतना ही नहीं, वे लोग मेरे घर में रखे 25 हजार रुपए और जेवर लूट ले गए। मेरे पास हर चीज की रिकॉर्डिंग है। हमें आशंका है कि मेरे पति की हत्या कर दी जाएगी या फर्जी मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। लेखपालों ने किया हंगामा
लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमर सिंह की गिरफ्तारी के खबर मिलते ही अन्य लेखपालों की भीड़ लग गई। वे गंभीरपुर थाने के बाहर खड़े हो गए और हंगामा करने लगे। कहने लगे कि ये गलत है, उन्हें फंसाया जा रहा है। पुलिस ने उनको काफी मशक्कत के बाद समझा पाई। —————————————— ये खबर भी पढ़िए- अयोध्या- राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई, सूरत के कारोबारी ने हीरे जड़े सोने-चांदी के आभूषण दान दिए, चार्टर्ड प्लेन से लाए गए अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार की अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। सीएम योगी ने राम दरबार का पूजन किया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सुबह 11.25 से 11.40 बजे तक चला। रामलला के गर्भगृह के ऊपर यानी फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार बनाया गया है। इसमें श्रीराम, मां सीता, तीनों भाई- लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ-साथ हनुमानजी की मूर्ति हैं। काशी के पुरोहित जय प्रकाश त्रिपाठी ने 101 पंडितों ने प्राण प्रतिष्ठा कराई। मंत्रोच्चारण के बाद मूर्तियों की आंखों पर बंधी पटि्टयां खोली गईं और उन्हें आईना दिखाया गया। भगवान राम सहित चारों भाइयों के हाथों में धनुष है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लेखपाल को खींचकर ले गई एंटी करप्शन टीम:आजमगढ़ में 5 हजार रिश्वत ले रहा था, पत्नी बोली- दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी टीम
