वाराणसी में तेंदुए ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। 25 लोगों के सामने उसकी पीठ, पेट और हाथ नोच डाले। लोगों ने लाठी फटकार कर उसे बचाया, अस्पताल पहुंचाया। हुआ यूं कि शुक्रवार को युवक फूल तोड़ने बाग में गया था, जहां उसने झाड़ियों में तेंदुए को छिपा देखा। उसने गांव वालों को फोन कर बुलाया। लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। स्थानीय युवक अमित मौर्य ने डंडा लेकर तेंदुए पर वार कर दिया। इसके बाद तेंदुए ने अमित पर हमला कर दिया। यह देखकर पहले तो गांव वाले भाग खड़े हुए, फिर लाठी फटकार कर तेंदुए को भगाया। तेंदुआ रिहायशी इलाकों में घुस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 100 कर्मचारी सुबह 9 बजे से सर्च अभियान चला रहे हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 2 किलोमीटर एरिया में जाल बिछाया गया है। मामला वाराणसी शहर से 8 किमी दूर चौबेपुर थाना क्षेत्र के नवापुरा बस्ती का है। यहां करीब 5,000 लोग रहते हैं। तेंदुए के आने से इलाके में दहशत है। लोग घरों के दरवाजे अंदर से बंद कर छतों पर बैठे हैं। प्रशासन ने भी लोगों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। 3 तस्वीरें देखिए- पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… वाराणसी में तेंदुए ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। 25 लोगों के सामने उसकी पीठ, पेट और हाथ नोच डाले। लोगों ने लाठी फटकार कर उसे बचाया, अस्पताल पहुंचाया। हुआ यूं कि शुक्रवार को युवक फूल तोड़ने बाग में गया था, जहां उसने झाड़ियों में तेंदुए को छिपा देखा। उसने गांव वालों को फोन कर बुलाया। लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। स्थानीय युवक अमित मौर्य ने डंडा लेकर तेंदुए पर वार कर दिया। इसके बाद तेंदुए ने अमित पर हमला कर दिया। यह देखकर पहले तो गांव वाले भाग खड़े हुए, फिर लाठी फटकार कर तेंदुए को भगाया। तेंदुआ रिहायशी इलाकों में घुस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 100 कर्मचारी सुबह 9 बजे से सर्च अभियान चला रहे हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 2 किलोमीटर एरिया में जाल बिछाया गया है। मामला वाराणसी शहर से 8 किमी दूर चौबेपुर थाना क्षेत्र के नवापुरा बस्ती का है। यहां करीब 5,000 लोग रहते हैं। तेंदुए के आने से इलाके में दहशत है। लोग घरों के दरवाजे अंदर से बंद कर छतों पर बैठे हैं। प्रशासन ने भी लोगों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। 3 तस्वीरें देखिए- पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
वाराणसी में तेंदुए का युवक पर जानलेवा अटैक:25 लोगों के सामने नोचा; रिहायशी इलाके में घुसा, 5000 लोग घरों में कैद, ड्रोन से निगरानी
