लुधियाना| जगत नगर एक्सटेंशन हैबोवाल कलां में यंग बॉय यूथ क्लब की ओर से 11वां विशाल भगवती जागरण करवाया गया। इस दौरान मां ज्वाला जी की पवित्र ज्योति ज्वाला जी से लाई गई है। शोभा यात्रा के साथ मां का गुणगान करते हुए ज्योत पंडाल में लाई गई। महामाई का गुणगान प्रसिद्ध भजन गायक जग्गी गिल एंड पार्टी ने किया। इस मौके पर शोभित मल्होत्रा, शुभम मल्होत्रा, मनिंदर शर्मा, विशाल शर्मा, यशपाल, मनीष खन्ना, गुरविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। लुधियाना| जगत नगर एक्सटेंशन हैबोवाल कलां में यंग बॉय यूथ क्लब की ओर से 11वां विशाल भगवती जागरण करवाया गया। इस दौरान मां ज्वाला जी की पवित्र ज्योति ज्वाला जी से लाई गई है। शोभा यात्रा के साथ मां का गुणगान करते हुए ज्योत पंडाल में लाई गई। महामाई का गुणगान प्रसिद्ध भजन गायक जग्गी गिल एंड पार्टी ने किया। इस मौके पर शोभित मल्होत्रा, शुभम मल्होत्रा, मनिंदर शर्मा, विशाल शर्मा, यशपाल, मनीष खन्ना, गुरविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

बठिंडा में ट्रक की टक्कर से 2 महिला घायल:स्कूटी से जा रही थी, ड्राइवर मौके से फरार हो गया
बठिंडा में ट्रक की टक्कर से 2 महिला घायल:स्कूटी से जा रही थी, ड्राइवर मौके से फरार हो गया बठिंडा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे एक्टिवा पर सवार दो महिलाएं घायल हो गई। हादसा दाना मंडी इलाके पर हुआ। घायल महिलाओं की पहचान सुरखपीर रोड की रहने वाली गुरप्रीत कौर (33) और गुरप्रीत कौर (34) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वॉलंटियर आशु गुप्ता और सुमित माहेश्वरी सक्षम एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। चश्मदीद जसविंदर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सिविल अस्पताल चौकी इंचार्ज धर्म सिंह के अनुसार, घायल महिलाओं के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल दोनों महिलाएं इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।

भक्तों ने मां जानकी संग प्रभु श्री राम की आरती कर मांगी मुरादें
भक्तों ने मां जानकी संग प्रभु श्री राम की आरती कर मांगी मुरादें लुधियाना| श्री राम लीला कमेटी श्री रामलीला ग्राउंड दरेसी की ओर से 12 अक्टूबर को दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। दशहरा पर्व को लेकर प्रभु श्री राम जी की सिंहासन यात्रा ठाकुरद्वारा नौहरियां से महंत कृष्ण बावा व महंत गौरव बावा के सानिध्य में महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से निकाली जा रही है। ठाकुरद्वारा से आज सिंहासन यात्रा शुरू होकर निक्कामल सर्राफ, चौक वैष्णो देवी, गउशाला रोड, न्यू माधोपुरी पुली, 70 फुटी रोड, सुंदर नगर, चिनाव डाइंग, ब्यास डाइंग, घाटी वाल्मीकि चौक, बाजवा नगर, कल्याण नगर सर्कुलर रोड से होती हुई श्री रामलीला मैदान पहुंची। सिंहासन यात्रा का स्वागत गऊ शाला रोड पर पप्पी कौशल, पवन कौशल, विनोद वडावन, बॉबी जौहर, गऊ रक्षिणी सभा के महासचिव शाम लाल सपरा, जय कृष्ण सदाना, राजू वोहरा, विशाल बावा, वनिता बावा, राघव बावा, मौली बावा, विवेक बावा, विनय धीर ने सिंहासन यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा व खाने पीने के स्टाल लगाकर किया। दरेसी के रामलीला मैदान में सीता हरण प्रसंग का वर्णन किया गया।

चंडीगढ़ का तापमान 3 डिग्री बढ़ा:अगले 2 दिन तक गर्मी से राहत नहीं, 17 जुलाई से मौसम बदलने के आसार
चंडीगढ़ का तापमान 3 डिग्री बढ़ा:अगले 2 दिन तक गर्मी से राहत नहीं, 17 जुलाई से मौसम बदलने के आसार चंडीगढ़ में मानसून सीजन में भी पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण अब गर्मी और उमस बढ़ गई है। इससे लोगों में काफी परेशानी देखने को मिल रही है। शहर का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। अगले दो दिन तक इस गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। 17 जुलाई को मौसम में देखा जाएगा बदलाव मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में जल्द ही मानसून दोबारा से सक्रिय होगा। आज हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन कल ठंडी हवा और हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 17 जुलाई से मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। अगले दो-तीन दिन इसके बाद शहर में अच्छी बारिश की उम्मीद है। इससे शहर के तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी। इस मानसून में जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश हुई थी। लेकिन उसके बाद चंडीगढ़ में बारिश का सिलसिला लगभग थम सा गया है। इस प्रकार रहेगा आगे का तापमान मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। कल 16 जुलाई को तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा। लेकिन 17 जुलाई को अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 1 जून से अब तक चंडीगढ़ में कुल 138.7 एमएम बारिश दर्ज की है। जो कि सामान्य से लगभग 48% कम है। हवा में नमी की अधिकतम आर्द्रता 85% और न्यूनतम आर्द्रता 51% दर्ज की गई है। जिसकी वजह से उमस से परेशानी हो रही है।