वेस्ट यूपी में सहारनपुर समेत 3 जिलों में बारिश:46 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट, 3 दिनों तक सक्रिय रहेगा पश्चिम विक्षोभ

वेस्ट यूपी में सहारनपुर समेत 3 जिलों में बारिश:46 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट, 3 दिनों तक सक्रिय रहेगा पश्चिम विक्षोभ

यूपी में मौसम अचानक बदल गया। शुक्रवार सुबह सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में जोरदार बारिश हुई। लखनऊ-जौनपुर समेत करीब 10 जिलों में बादल छाए हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 11 जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। गुरुवार की बात करें तो आगरा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। क्यों बदला मौसम?
BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम में बदलाव के संकेत हैं। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो रहा है, जिसके असर से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी-तराई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। यूपी में मौसम अचानक बदल गया। शुक्रवार सुबह सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में जोरदार बारिश हुई। लखनऊ-जौनपुर समेत करीब 10 जिलों में बादल छाए हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 11 जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। गुरुवार की बात करें तो आगरा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। क्यों बदला मौसम?
BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम में बदलाव के संकेत हैं। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो रहा है, जिसके असर से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी-तराई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर