शिमला की महिला ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार:साथी के खाते से निकाले 20 हजार रुपए, सोलन पुलिस ने की कार्रवाई, पहले भी जा चुकी जेल

शिमला की महिला ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार:साथी के खाते से निकाले 20 हजार रुपए, सोलन पुलिस ने की कार्रवाई, पहले भी जा चुकी जेल

पंजाब पुलिस ने शिमला की एक महिला ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है। सोलन पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला की पहचान रोहड़ू की रहने वाली 31 वर्षीय मीनाक्षी के रुप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने ड्रग्स मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हिमांशु को कुनिहार से और विशाल ठाकुर को जीरकपुर से पकड़ा गया था। दोनों के पास से 140 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। जांच में पता चला कि मीनाक्षी भी इस नशे के कारोबार में शामिल थी। वह जीरकपुर में विशाल के साथ मौके पर पकड़ी गई थी। रात होने के कारण उसे नोटिस देकर छोड़ दिया गया था। इसके बाद वह फरार हो गई और विशाल के खाते से 20 रुपए निकाल लिए। मोहाली के खरड़ थाने में दर्ज है पहले से केस मीनाक्षी पहले भी ड्रग्स की तस्करी में शामिल रही है। मोहाली की खरड़ थाना पुलिस थाने में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज है, जिसमें 60 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। अब तक इस मामले में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है। पंजाब पुलिस ने शिमला की एक महिला ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है। सोलन पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला की पहचान रोहड़ू की रहने वाली 31 वर्षीय मीनाक्षी के रुप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने ड्रग्स मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हिमांशु को कुनिहार से और विशाल ठाकुर को जीरकपुर से पकड़ा गया था। दोनों के पास से 140 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। जांच में पता चला कि मीनाक्षी भी इस नशे के कारोबार में शामिल थी। वह जीरकपुर में विशाल के साथ मौके पर पकड़ी गई थी। रात होने के कारण उसे नोटिस देकर छोड़ दिया गया था। इसके बाद वह फरार हो गई और विशाल के खाते से 20 रुपए निकाल लिए। मोहाली के खरड़ थाने में दर्ज है पहले से केस मीनाक्षी पहले भी ड्रग्स की तस्करी में शामिल रही है। मोहाली की खरड़ थाना पुलिस थाने में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज है, जिसमें 60 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। अब तक इस मामले में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर