संभल CO अनुज चौधरी का ट्रांसफर:हिंसा के 5 महीने बाद चंदौसी भेजे गए; IPS आलोक भाटी को कमान सौंपी

संभल CO अनुज चौधरी का ट्रांसफर:हिंसा के 5 महीने बाद चंदौसी भेजे गए; IPS आलोक भाटी को कमान सौंपी

होली एक, जुमा-52 कहने वाले संभल CO अनुज चौधरी का ट्रांसफर हो गया है। उन्हें चंदौसी सर्किल की जिम्मेदारी मिली है। उनकी जगह IPS आलोक भाटी को संभल सर्किल का नया प्रभार दिया गया है। आलोक सिद्धू को बहजोई सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शनिवार को CO के ट्रांसफर किए। यातायात CO संतोष कुमार सिंह को यूपी डायल 112 का चार्ज मिला है। बहजोई सर्किल के सीओ डॉ. प्रदीप कुमार को यातायात सीओ नियुक्त किया गया है। 12 थानों के इंस्पेक्टर और थाना अध्यक्षों का भी तबादला यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मान को लाइन हाजिर कर दिया गया था। उनकी जगह दुष्यंत कुमार बालियान को यातायात प्रभारी बनाया गया है। सीओ के तबादलों से पहले 12 थानों के इंस्पेक्टर और थाना अध्यक्षों में भी फेरबदल किया गया था। अब संभल CO का वो बयान, जिस पर विवाद हुआ 6 मार्च को संभल कोतवाली में पीस कमेटी की मीटिंग हुई थी। एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी ने होली और जुमा एक ही दिन होने के कारण सभी धर्म के लोगों के साथ बैठक की थी। सीओ ने कहा था कि साल में जुमा 52 बार आता है और होली एक बार आती है, ईद भी एक बार आती है। रंगों से किसी को परहेज है, तो वह घर से ना निकले या जिसे रंग से परहेज है, वह उस स्थान पर न जाए। अपना दिल बड़ा करें, रंग पड़ गया तो पड़ गया। रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा, तो उस दिन ना निकलें
सीओ अनुज चौधरी ने कहा था, मेरा सीधा साफ-साफ ये कहना है कि मुस्लिम समुदाय में किसी को लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा…तो वो उस दिन घर से ना निकले। अगर निकले तो उसका इतना बड़ा दिल होना चाहिए कि भाई सब एक जैसे हैं। रंग तो रंग है। जिस तरह मुस्लिम पूरे साल ईद का इंतजार करते हैं, उसी तरह हिंदू होली का इंतजार करते हैं। होली रंग डाल के, मिठाई खिला के, बुरा ना मानो होली है… कहकर मनाई जाती है। ईद में भी लोग सेवइयां बनाते हैं, गले मिलते हैं। एक दूसरे के यहां जाते हैं। दोनों पक्ष हिंदू-मुस्लिम आप एक दूसरे का सम्मान करें। अनावश्यक किसी पर रंग न डालें। यह अपील हिंदू समुदाय के लिए भी है कि अगर कोई हिंदू समाज का आदमी रंग से बच रहा है तो उस पर भी न डालें। अनुज ने कहा था- प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि कोई भी शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछले तीन महीनों में संभल में शांति भंग हुई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए अब अतिरिक्त सतर्कता और निगरानी रखी जा रही है। पीस कमेटी की बैठक पिछले एक महीने से लगातार चल रही है। हर स्तर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए उपायों पर चर्चा की जा रही है। होली और रमजान के समय में ज्यादा सतर्कता बरती जाएगी, ताकि दोनों समुदायों के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं और कोई भी अशांति का माहौल न बने। सीएम योगी ने किया था समर्थन पुलिस अफसर पहलवान है, अपने लहजे में बोलेगा तो कुछ को बुरा लग सकता है
सीएम योगी ने संभल CO अनुज चौधरी के बयान का खुलकर समर्थन किया था। योगी ने कहा था- जो हमारा पुलिस अधिकारी है, वह पहलवान रहा है। अर्जुन अवार्डी है। पूर्व ओलंपियन रहा है। अब पहलवानी के लहजे में बोलेगा तो कुछ लोगों को बुरा लग सकता है। लेकिन जो बात सच है, उस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए। अब पढ़िए संभल हिंसा के बारे में… 24 नवंबर को सर्वे के दौरान हिंसा में 4 की हुई थी मौत
जामा मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष का दावा है कि ये पहले हरिहर मंदिर था, जिसे बाबर ने 1529 में तुड़वाकर मस्जिद बनवा दिया। इसे लेकर 19 नवंबर, 2024 को संभल कोर्ट में याचिका दायर हुई थी। उसी दिन सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह ने मस्जिद के अंदर सर्वे करने का आदेश दिया। कोर्ट ने रमेश सिंह राघव को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया। उसी दिन शाम 4 बजे सर्वे के लिए टीम मस्जिद पहुंच गई। 2 घंटे सर्वे किया। हालांकि, उस दिन सर्वे पूरा नहीं हुआ। इसके बाद 24 नवंबर को सर्वे की टीम जामा मस्जिद पहुंची। मस्जिद के अंदर सर्वे हो रहा था। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग जुट गए। भीड़ ने पुलिस टीम पर पत्थर फेंके। इसके बाद हिंसा भड़क गई। इसमें गोली लगने से 4 लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा में अब तक 3 महिलाओं समेत 79 की गिरफ्तारी
संभल हिंसा में अब तक 3 महिलाओं सहित 79 उपद्रवियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अभी तक किसी की जमानत नहीं हुई है। जस्टिस नारायण राय ने अब तक 130 जमानत याचिकाओं को खारिज किया है। 2 जनवरी को दाखिल हुई थी सर्वे रिपोर्ट
2 जनवरी को संभल में शाही जामा मस्जिद की 45 पन्नों की सर्वे रिपोर्ट चंदौसी कोर्ट में दाखिल कर दी गई थी। 4.5 घंटे की वीडियोग्राफी और 1200 से अधिक फोटो भी अदालत को दिए गए। इसमें दावा किया गया कि जामा मस्जिद में मंदिर होने के सबूत मिले हैं। मस्जिद में 50 से ज्यादा फूल, निशान और कलाकृतियां मिली हैं। अंदर 2 वट वृक्ष हैं। हिंदू धर्म में वट वृक्ष की पूजा की जाती है। एक कुआं है, उसका आधा हिस्सा मस्जिद के अंदर और आधा हिस्सा बाहर है। बाहर वाले हिस्से को ढंक दिया गया है। पुराने ढांचे को बदला गया है। जिन जगहों पर पुराने ढांचे हैं, वहां नए निर्माण के सबूत मिले हैं। मंदिर वाले स्ट्रक्चर जैसे- दरवाजे, झरोखों और अलंकृत दीवारों पर प्लास्टर लगाकर पेंट कर दिया गया है। मस्जिद के भीतर जहां बड़ा गुंबद है, उस पर झूमर को तार से बांधकर एक चेन से लटकाया गया है। ऐसी चेन का इस्तेमाल मंदिरों में घंटों को लटकाने में किया जाता है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… संभल CO बोले-रंग से दिक्कत है तो घर में रहो:होली साल में एक बार, जुम्मा 52 बार आता है; लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे ‘जुम्मा साल में 52 बार आता है, होली साल में एक बार आती है। किसी को लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो वो उस दिन घर से ना निकले।’ यह बातें संभल के सीओ अनुज चौधरी ने गुरुवार को कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में कही। उनके साथ एसडीएम वंदना मिश्रा के अलावा धर्मगुरु भी मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर… होली एक, जुमा-52 कहने वाले संभल CO अनुज चौधरी का ट्रांसफर हो गया है। उन्हें चंदौसी सर्किल की जिम्मेदारी मिली है। उनकी जगह IPS आलोक भाटी को संभल सर्किल का नया प्रभार दिया गया है। आलोक सिद्धू को बहजोई सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शनिवार को CO के ट्रांसफर किए। यातायात CO संतोष कुमार सिंह को यूपी डायल 112 का चार्ज मिला है। बहजोई सर्किल के सीओ डॉ. प्रदीप कुमार को यातायात सीओ नियुक्त किया गया है। 12 थानों के इंस्पेक्टर और थाना अध्यक्षों का भी तबादला यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मान को लाइन हाजिर कर दिया गया था। उनकी जगह दुष्यंत कुमार बालियान को यातायात प्रभारी बनाया गया है। सीओ के तबादलों से पहले 12 थानों के इंस्पेक्टर और थाना अध्यक्षों में भी फेरबदल किया गया था। अब संभल CO का वो बयान, जिस पर विवाद हुआ 6 मार्च को संभल कोतवाली में पीस कमेटी की मीटिंग हुई थी। एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी ने होली और जुमा एक ही दिन होने के कारण सभी धर्म के लोगों के साथ बैठक की थी। सीओ ने कहा था कि साल में जुमा 52 बार आता है और होली एक बार आती है, ईद भी एक बार आती है। रंगों से किसी को परहेज है, तो वह घर से ना निकले या जिसे रंग से परहेज है, वह उस स्थान पर न जाए। अपना दिल बड़ा करें, रंग पड़ गया तो पड़ गया। रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा, तो उस दिन ना निकलें
सीओ अनुज चौधरी ने कहा था, मेरा सीधा साफ-साफ ये कहना है कि मुस्लिम समुदाय में किसी को लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा…तो वो उस दिन घर से ना निकले। अगर निकले तो उसका इतना बड़ा दिल होना चाहिए कि भाई सब एक जैसे हैं। रंग तो रंग है। जिस तरह मुस्लिम पूरे साल ईद का इंतजार करते हैं, उसी तरह हिंदू होली का इंतजार करते हैं। होली रंग डाल के, मिठाई खिला के, बुरा ना मानो होली है… कहकर मनाई जाती है। ईद में भी लोग सेवइयां बनाते हैं, गले मिलते हैं। एक दूसरे के यहां जाते हैं। दोनों पक्ष हिंदू-मुस्लिम आप एक दूसरे का सम्मान करें। अनावश्यक किसी पर रंग न डालें। यह अपील हिंदू समुदाय के लिए भी है कि अगर कोई हिंदू समाज का आदमी रंग से बच रहा है तो उस पर भी न डालें। अनुज ने कहा था- प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि कोई भी शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछले तीन महीनों में संभल में शांति भंग हुई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए अब अतिरिक्त सतर्कता और निगरानी रखी जा रही है। पीस कमेटी की बैठक पिछले एक महीने से लगातार चल रही है। हर स्तर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए उपायों पर चर्चा की जा रही है। होली और रमजान के समय में ज्यादा सतर्कता बरती जाएगी, ताकि दोनों समुदायों के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं और कोई भी अशांति का माहौल न बने। सीएम योगी ने किया था समर्थन पुलिस अफसर पहलवान है, अपने लहजे में बोलेगा तो कुछ को बुरा लग सकता है
सीएम योगी ने संभल CO अनुज चौधरी के बयान का खुलकर समर्थन किया था। योगी ने कहा था- जो हमारा पुलिस अधिकारी है, वह पहलवान रहा है। अर्जुन अवार्डी है। पूर्व ओलंपियन रहा है। अब पहलवानी के लहजे में बोलेगा तो कुछ लोगों को बुरा लग सकता है। लेकिन जो बात सच है, उस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए। अब पढ़िए संभल हिंसा के बारे में… 24 नवंबर को सर्वे के दौरान हिंसा में 4 की हुई थी मौत
जामा मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष का दावा है कि ये पहले हरिहर मंदिर था, जिसे बाबर ने 1529 में तुड़वाकर मस्जिद बनवा दिया। इसे लेकर 19 नवंबर, 2024 को संभल कोर्ट में याचिका दायर हुई थी। उसी दिन सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह ने मस्जिद के अंदर सर्वे करने का आदेश दिया। कोर्ट ने रमेश सिंह राघव को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया। उसी दिन शाम 4 बजे सर्वे के लिए टीम मस्जिद पहुंच गई। 2 घंटे सर्वे किया। हालांकि, उस दिन सर्वे पूरा नहीं हुआ। इसके बाद 24 नवंबर को सर्वे की टीम जामा मस्जिद पहुंची। मस्जिद के अंदर सर्वे हो रहा था। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग जुट गए। भीड़ ने पुलिस टीम पर पत्थर फेंके। इसके बाद हिंसा भड़क गई। इसमें गोली लगने से 4 लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा में अब तक 3 महिलाओं समेत 79 की गिरफ्तारी
संभल हिंसा में अब तक 3 महिलाओं सहित 79 उपद्रवियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अभी तक किसी की जमानत नहीं हुई है। जस्टिस नारायण राय ने अब तक 130 जमानत याचिकाओं को खारिज किया है। 2 जनवरी को दाखिल हुई थी सर्वे रिपोर्ट
2 जनवरी को संभल में शाही जामा मस्जिद की 45 पन्नों की सर्वे रिपोर्ट चंदौसी कोर्ट में दाखिल कर दी गई थी। 4.5 घंटे की वीडियोग्राफी और 1200 से अधिक फोटो भी अदालत को दिए गए। इसमें दावा किया गया कि जामा मस्जिद में मंदिर होने के सबूत मिले हैं। मस्जिद में 50 से ज्यादा फूल, निशान और कलाकृतियां मिली हैं। अंदर 2 वट वृक्ष हैं। हिंदू धर्म में वट वृक्ष की पूजा की जाती है। एक कुआं है, उसका आधा हिस्सा मस्जिद के अंदर और आधा हिस्सा बाहर है। बाहर वाले हिस्से को ढंक दिया गया है। पुराने ढांचे को बदला गया है। जिन जगहों पर पुराने ढांचे हैं, वहां नए निर्माण के सबूत मिले हैं। मंदिर वाले स्ट्रक्चर जैसे- दरवाजे, झरोखों और अलंकृत दीवारों पर प्लास्टर लगाकर पेंट कर दिया गया है। मस्जिद के भीतर जहां बड़ा गुंबद है, उस पर झूमर को तार से बांधकर एक चेन से लटकाया गया है। ऐसी चेन का इस्तेमाल मंदिरों में घंटों को लटकाने में किया जाता है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… संभल CO बोले-रंग से दिक्कत है तो घर में रहो:होली साल में एक बार, जुम्मा 52 बार आता है; लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे ‘जुम्मा साल में 52 बार आता है, होली साल में एक बार आती है। किसी को लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो वो उस दिन घर से ना निकले।’ यह बातें संभल के सीओ अनुज चौधरी ने गुरुवार को कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में कही। उनके साथ एसडीएम वंदना मिश्रा के अलावा धर्मगुरु भी मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर