कानपुर के सीसामऊ से सपा विधायक नसीम सोलंकी के जिम संचालक देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विधायक के देवर ने महिला सफाई कर्मचारी को गिराकर पीटा। उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद धक्का मारकर भगा दिया। महिला कर्मचारी के हाथ में चोट आई है। सफाई कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला जाजमऊ थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी का है। बुधवार को पीड़िता कर्मचारी विधायक के घर के सामने कचरा उठा रही थी। इसी बीच विधायक का देवर आया और महिला को पीटने लगा। जानिए पूरा घटनाक्रम
कैंट के लाल कुर्ती तोपखाना निवासी रूपरानी नगर निगम में महिला सफाईकर्मी हैं। वह जाजमऊ केडीए बाजार की बीट पर तैनात हैं। 30 अप्रैल सुबह सुबह वह डिफेन्स कॉलोनी में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के घर के बाद कूड़ा उठा रही थीं। तभी सपा विधायक नसीम सोलंकी का देवर इमरान सोलंकी उर्फ बबलू सोलंकी वहां पहुंचा। महिला के अनुसार इमरान आते ही गाली देने लगे। जब मैंने कहा कि भइया गाली मत दीजिए। तब इमरान ने कहा कि जबान लड़ाती हो। इतना कहते हुए गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। धक्का मारकर भगा दिया। इसके बाद महिला ने जाजमऊ थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि महिला सफाई कर्मी की तहरीर पर इमरान सोलंकी के खिलाफ गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी इमरान को अरेस्ट करके जेल भेज दिया गया। महिला के मेडिकल में मारपीट और हाथ में गंभीर चोट लगने की पुष्टि हुई है। इलाके में भी दबंगई करता है जिम संचालक इमरान आसपास के लोगों ने बताया कि इमरान जिम संचालक है। लेदर का भी कारोबार करता है। आए दिन लोगों से मारपीट करना और अभद्रता उसके लिए आम बात है। ——- यह खबर भी पढ़िए LIVE-यूपी में एक्सप्रेस-वे पर उतरेंगे लड़ाकू विमान:राफेल-जगुआर दिखाएंगे ताकत; देश में पहली बार हाईवे पर नाइट लैंडिंग ट्रायल भी होगा यह राफेल विमान की फाइल फुटेज हैं। राफेल, जगुआर समेत 8 लड़ाकू विमान गंगा एक्सप्रेस वे पर उतरने का ट्रायल करेंगे। यूपी के शाहजहांपुर में भारतीय वायुसेना गंगा एक्सप्रेस-वे पर अपना दमखम दिखाएगी। 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर मिराज, राफेल और जगुआर फाइटर प्लेन उतरेंगे। एयर शो में दिन और रात के फेज होंगे। इसमें लो फ्लाई-पास्ट, लैंडिंग और टेक-ऑफ की प्रैक्टिस की जाएगी। थोड़ी देर में फाइटर प्लेन एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग और टेक-ऑफ करेंगे। शाम को 3 घंटे का नाइट लैंडिंग शो होगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा। कल यानी शनिवार को भी दिन में फाइटर प्लेन एयर शो करेंगे। हालांकि, नाइट शो नहीं होगा। गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी का चौथा ऐसा एक्सप्रेस-वे है, जिसमें हवाई पट्टी है। हालांकि, यह रात में लैंडिंग की क्षमता वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे है। पढ़िए पूरी खबर कानपुर के सीसामऊ से सपा विधायक नसीम सोलंकी के जिम संचालक देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विधायक के देवर ने महिला सफाई कर्मचारी को गिराकर पीटा। उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद धक्का मारकर भगा दिया। महिला कर्मचारी के हाथ में चोट आई है। सफाई कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला जाजमऊ थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी का है। बुधवार को पीड़िता कर्मचारी विधायक के घर के सामने कचरा उठा रही थी। इसी बीच विधायक का देवर आया और महिला को पीटने लगा। जानिए पूरा घटनाक्रम
कैंट के लाल कुर्ती तोपखाना निवासी रूपरानी नगर निगम में महिला सफाईकर्मी हैं। वह जाजमऊ केडीए बाजार की बीट पर तैनात हैं। 30 अप्रैल सुबह सुबह वह डिफेन्स कॉलोनी में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के घर के बाद कूड़ा उठा रही थीं। तभी सपा विधायक नसीम सोलंकी का देवर इमरान सोलंकी उर्फ बबलू सोलंकी वहां पहुंचा। महिला के अनुसार इमरान आते ही गाली देने लगे। जब मैंने कहा कि भइया गाली मत दीजिए। तब इमरान ने कहा कि जबान लड़ाती हो। इतना कहते हुए गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। धक्का मारकर भगा दिया। इसके बाद महिला ने जाजमऊ थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि महिला सफाई कर्मी की तहरीर पर इमरान सोलंकी के खिलाफ गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी इमरान को अरेस्ट करके जेल भेज दिया गया। महिला के मेडिकल में मारपीट और हाथ में गंभीर चोट लगने की पुष्टि हुई है। इलाके में भी दबंगई करता है जिम संचालक इमरान आसपास के लोगों ने बताया कि इमरान जिम संचालक है। लेदर का भी कारोबार करता है। आए दिन लोगों से मारपीट करना और अभद्रता उसके लिए आम बात है। ——- यह खबर भी पढ़िए LIVE-यूपी में एक्सप्रेस-वे पर उतरेंगे लड़ाकू विमान:राफेल-जगुआर दिखाएंगे ताकत; देश में पहली बार हाईवे पर नाइट लैंडिंग ट्रायल भी होगा यह राफेल विमान की फाइल फुटेज हैं। राफेल, जगुआर समेत 8 लड़ाकू विमान गंगा एक्सप्रेस वे पर उतरने का ट्रायल करेंगे। यूपी के शाहजहांपुर में भारतीय वायुसेना गंगा एक्सप्रेस-वे पर अपना दमखम दिखाएगी। 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर मिराज, राफेल और जगुआर फाइटर प्लेन उतरेंगे। एयर शो में दिन और रात के फेज होंगे। इसमें लो फ्लाई-पास्ट, लैंडिंग और टेक-ऑफ की प्रैक्टिस की जाएगी। थोड़ी देर में फाइटर प्लेन एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग और टेक-ऑफ करेंगे। शाम को 3 घंटे का नाइट लैंडिंग शो होगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा। कल यानी शनिवार को भी दिन में फाइटर प्लेन एयर शो करेंगे। हालांकि, नाइट शो नहीं होगा। गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी का चौथा ऐसा एक्सप्रेस-वे है, जिसमें हवाई पट्टी है। हालांकि, यह रात में लैंडिंग की क्षमता वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे है। पढ़िए पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
सपा विधायक नसीम सोलंकी का देवर गिरफ्तार:महिला सफाईकर्मी को बेरहमी से पीटा, धक्का मारकर भगाया
