सपा सांसद बोले- करणी सेना से खुद निपट लूंगा:हमले के तीसरे दिन आगरा पहुंचे रामजी लाल सुमन; राज्यसभा में BJP का हंगामा

सपा सांसद बोले- करणी सेना से खुद निपट लूंगा:हमले के तीसरे दिन आगरा पहुंचे रामजी लाल सुमन; राज्यसभा में BJP का हंगामा

सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमले को लेकर सियासत तेज है। करणी सेना ने 12 अप्रैल को आगरा में फिर प्रदर्शन का ऐलान किया है। उसी दिन राणा सांगा की जयंती है। सांसद सुमन शुक्रवार को दिल्ली से आगरा लौटे। अपने आवास पर कहा- प्रशासन हमें बता दे, अगर उसकी मजबूरी है तो हम अपने आप निपट लेंगे। हमारे घर पर अतिवादियों ने हमला ऐलान करके किया गया। उनका इरादा पूरी तरह से हमारे परिवार को नष्ट करने का था। ये हमला बताता है कि यूपी में जंगलराज है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इधर, गुरुवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, भाजपा सरकार में दलित सांसद और उसका परिवार भी सुरक्षित नहीं है, आम दलितों की क्या हालत है, आप समझ सकते हैं। इस पर भाजपा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल ने आपत्ति जताई तो कांग्रेसी शोर मचाने लगे। तब भाजपा सांसद राधामोहन ने कहा, मैं हल्ला मचाऊंगा तो डिस्टर्ब हो जाइएगा। उन्होंने कहा, सुमन ने अपनी टिप्पणी वापस नहीं ली है, बल्कि यह कहा है कि वह मरते दम तक अपनी बात पर अडिग रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने सुमन के दलित होने का मुद्दा उठाकर राणा सांगा का भी अपमान किया है। सुमन और कांग्रेस जब तक माफी नहीं मांग लेते तक भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। 26 मार्च को करणी सेना ने सपा सांसद के घर पर हमला कर दिया था। 1000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ और पथराव किया था। सांसद के घर के बाहर खड़ी 10 से ज्यादा गाड़ियां तोड़ डाली थीं। झड़प में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। गुरुवार को घटना के विरोध में सपा ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया था। दिनभर के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…. सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमले को लेकर सियासत तेज है। करणी सेना ने 12 अप्रैल को आगरा में फिर प्रदर्शन का ऐलान किया है। उसी दिन राणा सांगा की जयंती है। सांसद सुमन शुक्रवार को दिल्ली से आगरा लौटे। अपने आवास पर कहा- प्रशासन हमें बता दे, अगर उसकी मजबूरी है तो हम अपने आप निपट लेंगे। हमारे घर पर अतिवादियों ने हमला ऐलान करके किया गया। उनका इरादा पूरी तरह से हमारे परिवार को नष्ट करने का था। ये हमला बताता है कि यूपी में जंगलराज है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इधर, गुरुवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, भाजपा सरकार में दलित सांसद और उसका परिवार भी सुरक्षित नहीं है, आम दलितों की क्या हालत है, आप समझ सकते हैं। इस पर भाजपा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल ने आपत्ति जताई तो कांग्रेसी शोर मचाने लगे। तब भाजपा सांसद राधामोहन ने कहा, मैं हल्ला मचाऊंगा तो डिस्टर्ब हो जाइएगा। उन्होंने कहा, सुमन ने अपनी टिप्पणी वापस नहीं ली है, बल्कि यह कहा है कि वह मरते दम तक अपनी बात पर अडिग रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने सुमन के दलित होने का मुद्दा उठाकर राणा सांगा का भी अपमान किया है। सुमन और कांग्रेस जब तक माफी नहीं मांग लेते तक भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। 26 मार्च को करणी सेना ने सपा सांसद के घर पर हमला कर दिया था। 1000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ और पथराव किया था। सांसद के घर के बाहर खड़ी 10 से ज्यादा गाड़ियां तोड़ डाली थीं। झड़प में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। गुरुवार को घटना के विरोध में सपा ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया था। दिनभर के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर