सपा सांसद रामजी बोले- इस जन्म में माफी नहीं मांगूंगा:इतिहास कोई नकार नहीं सकता; यूपी में सपा का प्रदर्शन, पल्लवी पटेल सड़क पर उतरीं

सपा सांसद रामजी बोले- इस जन्म में माफी नहीं मांगूंगा:इतिहास कोई नकार नहीं सकता; यूपी में सपा का प्रदर्शन, पल्लवी पटेल सड़क पर उतरीं

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन अभी भी अपने बयान पर कायम हैं। गुरुवार को दिल्ली में उन्होंने कहा, राणा सांगा पर अपनी टिप्पणी के लिए मैं इस जन्म में माफी नहीं मांगूंगा। मुझे अगले जन्म का पता नहीं है, क्योंकि इतिहास को नकारा नहीं जा सकता है। एक दिन पहले आगरा में सांसद के आवास पर हुए हमले को लेकर गुरुवार को सपा ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। सपा महासचिव शिवपाल यादव और राम गोपाल यादव ने आगरा में सांसद के परिजनों से मुलाकात की। शिवपाल ने कहा, जो यहां गुंडई शासन-प्रशासन के इशारे पर हुई है। हम लोग झुकेंगे नहीं और हम इनकी गुंडई को बर्दाश्त भी नहीं करेंगे। सांसद सुमन एक दलित और बड़े नेता हैं। उनके आवास पर हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे, जो तोड़फोड़ करने के बाद चले गए। लेकिन, प्रशासन खड़ा देखता रहा। सभी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करना चाहिए था, लेकिन छोड़ दिया गया। वहीं, रामगोपाल यादव ने कहा- ये हमला पूर्व नियोजित था। हमलावर बुलडोजर, लाठी-डंडे और तलवार लेकर आ रहे थे। उन्हें रोका नहीं गया। शासन से पूरा सहयोग मिला। अगर रामजी लाल सुमन दलित न होते, उन्हीं के बिरादरी के होते तो क्या ये लोग हमला करते? लखनऊ में अपना दल कमेरावादी की प्रमुख पल्लवी पटेल भी सपा सांसद के समर्थन में उतर गईं। उन्होंने प्रदर्शन रोकने पहुंची ACP नेहा त्रिपाठी को धक्का दे दिया और आगे बढ़ गईं। पुलिस ने पल्लवी पटेल और कार्यकर्ताओं को वैन में बैठा दिया। ईको गार्डेन रवाना किया है। सपा कार्यकर्ता भी लगातार प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, प्रदेशभर में करणी सेना भी सपा और उनके सांसद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रही है। वाराणसी में सपा सांसद के खिलाफ MP/MLA कोर्ट में वाद दायर किया है। मथुरा में करणी सेना ने रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका है। लखनऊ में प्रदर्शन की 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए सपा सांसद ने राज्यसभा में क्या कहा था… सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने 21 मार्च को राज्यसभा में कहा था- भाजपा वालों का तकिया कलाम हो गया कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था। मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम (हिंदू) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। यह हिंदुस्तान में तय हो जाना चाहिए। बाबर की आलोचना करते हैं, राणा सांगा की नहीं। देश की आजादी की लड़ाई में इन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की थी। हिंदुस्तान का मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानता है। वो मोहम्मद साहब और सूफी परंपरा को आदर्श मानता है। करणी सेना के हमले पर विरोध प्रदर्शन की हर अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन अभी भी अपने बयान पर कायम हैं। गुरुवार को दिल्ली में उन्होंने कहा, राणा सांगा पर अपनी टिप्पणी के लिए मैं इस जन्म में माफी नहीं मांगूंगा। मुझे अगले जन्म का पता नहीं है, क्योंकि इतिहास को नकारा नहीं जा सकता है। एक दिन पहले आगरा में सांसद के आवास पर हुए हमले को लेकर गुरुवार को सपा ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। सपा महासचिव शिवपाल यादव और राम गोपाल यादव ने आगरा में सांसद के परिजनों से मुलाकात की। शिवपाल ने कहा, जो यहां गुंडई शासन-प्रशासन के इशारे पर हुई है। हम लोग झुकेंगे नहीं और हम इनकी गुंडई को बर्दाश्त भी नहीं करेंगे। सांसद सुमन एक दलित और बड़े नेता हैं। उनके आवास पर हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे, जो तोड़फोड़ करने के बाद चले गए। लेकिन, प्रशासन खड़ा देखता रहा। सभी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करना चाहिए था, लेकिन छोड़ दिया गया। वहीं, रामगोपाल यादव ने कहा- ये हमला पूर्व नियोजित था। हमलावर बुलडोजर, लाठी-डंडे और तलवार लेकर आ रहे थे। उन्हें रोका नहीं गया। शासन से पूरा सहयोग मिला। अगर रामजी लाल सुमन दलित न होते, उन्हीं के बिरादरी के होते तो क्या ये लोग हमला करते? लखनऊ में अपना दल कमेरावादी की प्रमुख पल्लवी पटेल भी सपा सांसद के समर्थन में उतर गईं। उन्होंने प्रदर्शन रोकने पहुंची ACP नेहा त्रिपाठी को धक्का दे दिया और आगे बढ़ गईं। पुलिस ने पल्लवी पटेल और कार्यकर्ताओं को वैन में बैठा दिया। ईको गार्डेन रवाना किया है। सपा कार्यकर्ता भी लगातार प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, प्रदेशभर में करणी सेना भी सपा और उनके सांसद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रही है। वाराणसी में सपा सांसद के खिलाफ MP/MLA कोर्ट में वाद दायर किया है। मथुरा में करणी सेना ने रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका है। लखनऊ में प्रदर्शन की 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए सपा सांसद ने राज्यसभा में क्या कहा था… सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने 21 मार्च को राज्यसभा में कहा था- भाजपा वालों का तकिया कलाम हो गया कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था। मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम (हिंदू) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। यह हिंदुस्तान में तय हो जाना चाहिए। बाबर की आलोचना करते हैं, राणा सांगा की नहीं। देश की आजादी की लड़ाई में इन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की थी। हिंदुस्तान का मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानता है। वो मोहम्मद साहब और सूफी परंपरा को आदर्श मानता है। करणी सेना के हमले पर विरोध प्रदर्शन की हर अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर