भास्कर न्यूज|लुधियाना पूर्व कैबिनेट मंत्री भारतभूषण आशु ने बिजली की दरें बढ़ाने पर आप सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव से पहले सरकार की ये सियासी ड्रामेबाजी है। रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री भारतभूषण आशु ने सोशल मीडिया पर बिजली की दरें बढ़ाने पर आप सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली की दरों को बढ़ाकर आम आदमी पर बोझ डाल दिया है। पहले ही महंगाई से आम आदमी परेशान हैं, ऐसे में पंजाब सरकार ने राहत देने के बजाए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री देकर छूट की पेशकश कर रही है लेकिन साथ ही सरकार ने टैरिफ में 0.30 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है। कारोबारी पहले से ही परेशान हैं। कारोबार चलाने के लिए कारोबारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे कारोबार प्रभावित होगा और आर्थिक विकास भी रुकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को बढ़ी हुई दरों को वापस लेना चाहिए। भास्कर न्यूज|लुधियाना पूर्व कैबिनेट मंत्री भारतभूषण आशु ने बिजली की दरें बढ़ाने पर आप सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव से पहले सरकार की ये सियासी ड्रामेबाजी है। रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री भारतभूषण आशु ने सोशल मीडिया पर बिजली की दरें बढ़ाने पर आप सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली की दरों को बढ़ाकर आम आदमी पर बोझ डाल दिया है। पहले ही महंगाई से आम आदमी परेशान हैं, ऐसे में पंजाब सरकार ने राहत देने के बजाए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री देकर छूट की पेशकश कर रही है लेकिन साथ ही सरकार ने टैरिफ में 0.30 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है। कारोबारी पहले से ही परेशान हैं। कारोबार चलाने के लिए कारोबारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे कारोबार प्रभावित होगा और आर्थिक विकास भी रुकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को बढ़ी हुई दरों को वापस लेना चाहिए। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

अमृतसर में पुलिस और ड्रग तस्करों के बीच मुठभेड़:जवाबी कार्रवाई में एक की जांघ में गोली लगी, 2 पिस्तौल के साथ दो गिरफ्तार
अमृतसर में पुलिस और ड्रग तस्करों के बीच मुठभेड़:जवाबी कार्रवाई में एक की जांघ में गोली लगी, 2 पिस्तौल के साथ दो गिरफ्तार पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने गुरुवार सुबह साढ़े तीन बजे मुठभेड़ में दो नशा तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। तस्करों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर घायल हो गया। जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों को अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अमृतसर के तरनतारन रोड स्थित एक पार्क में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पिछले तीन दिनों से इन तस्करों का पता लगा रही थी। रात को सूचना मिली कि आरोपी तरनतारन रोड स्थित पार्क के आसपास देखे गए हैं। जिसके बाद पुलिस टीमों ने प्लानिंग के साथ कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस को देख की फायरिंग एसीपी सुरिंदरबीर सिंह ने जानकारी दी कि तस्करों ने रात पुलिस की गाड़ियां देख फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां पुलिस की गाड़ियों पर लगी। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक तस्कर की जांघ में गोली लगी। जबकि दूसरे को भागते हुए पकड़ लिया। दो पिस्टल किए बरामद पकड़े गए दोनों तस्कर तरनतारन के रहने वाले हैं। एक झबाल तो दूसरा तरनतारन शहर का रहने वाला है। तस्करी के साथ-साथ दोनों ही शार्प शूटर भी हैं। जो सुपारी लेकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने दोनों तस्करों से दो पिस्टल भी बरामद किए हैं। फिलहाल दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में दाखिल किया गया है।

पंजाब में धान की सरकारी खरीद शुरू:खन्ना मंडी से शुरूआत, डीसी ने हाथ जोड़ किया किसानों का स्वागत
पंजाब में धान की सरकारी खरीद शुरू:खन्ना मंडी से शुरूआत, डीसी ने हाथ जोड़ किया किसानों का स्वागत पंजाब में धान की सरकारी खरीद हड़ताल के चलते 1 अक्टूबर से रुकी हुई थी। आज चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान की आढ़तियों संग हुई मीटिंग के बाद हड़ताल समाप्त हो गई। धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई। एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना से इसकी शुरूआत की गई। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल उद्घाटन करने आए। डीसी ने हाथ जोड़ किसानों का स्वागत किया और पहली ढेरी की बोली लगाने के बाद किसान का मुंह मीठा कराया। प्रबंध मुकम्मल हैं, कोई परेशानी नहीं आने देंगे डीसी जोरवाल ने कहा कि सरकार ने धान की खरीद के प्रबंध पूरे कर लिए हैं और किसानों को मंडियों में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में बिजली, पानी आदि सहित शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है और मंडियों के मुख्य द्वारों पर भी धान की नमी जांचने के लिए मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई जाएगी। डीसी जितेंद्र जोरवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार वे जिला लुधियाना की अनाज मंडियों का दौरा करेंगे और वहां चल रही धान खरीद व्यवस्था की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और जिला प्रशासन ने अनाज मंडियों में धान की खरीद के लिए बहुत अच्छे प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में धान लाने वाले किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने किसानों से मंडियों में सूखा धान लाने की भी अपील की ताकि तुरंत खरीद की जा सके। प्रधान रोशा ने सीएम भगवंत मान का आभार जताया वहीं, इस दौरान आढ़ती एसोसिएशन खन्ना के प्रधान हरबंस सिंह रोशा ने सीएम भगवंत मान का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने किसानों, आढ़तियों तथा शेलर मालिकों की समस्याओं को देखते हुए लगातार मीटिंगें करके जो फैसले लिए हैं वो सराहनीय हैं। आढ़तियों को भरोसा दिलाया गया है कि केंद्र सरकार द्वारा उनकी फ्रीज की गई आढ़त की रकम दिलाने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी। अगर केंद्र सरकार ने पैसे नहीं दिए तो पंजाब सरकार इसकी भरपाई करेगी। रोशा ने कहा कि किसानों का दाना दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि खन्ना मंडी में पहली ढेरी बदीनपुर के किसान की बिकी। पनग्रेन की तरफ से सरकारी रेट 2320 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बोली लगाकर फसल खरीदी गई।

गिद्दड़बाहा सीट पर उपचुनाव जंग की तैयारी:कांग्रेस के सीनियर नेता पहुंचे मैदान में, पार्टी नेताओं से मीटिंग, बूथ स्तर पर स्ट्रेटजी
गिद्दड़बाहा सीट पर उपचुनाव जंग की तैयारी:कांग्रेस के सीनियर नेता पहुंचे मैदान में, पार्टी नेताओं से मीटिंग, बूथ स्तर पर स्ट्रेटजी भले ही अभी पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान निर्वाचन आयोग ने अभी नहीं किया है। लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी मैदान में अपनी ताकत झोंक दी है। गिद्दड़बाहा सीट को फतह करने के लिए सभी पार्टियां ताकत लगा रही है। इसी कड़ी कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चुनाव को लेकर नेताओं से मीटिंग स्ट्रेटजी बनाई है। मीटिंग में सीट के लिए प्रभारी लगाए गए खडूर साहिब के पूर्व सांसद जसबीर सिहं डिंपा, फरीकदोट के पूर्व विधायक किकी ढिल्लों और कांग्रेस के सचिव कैप्टन संदीप संधू भी हाजिर रहे। कांग्रेस पार्टी की तरफ से अपने साेशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर दी गई। बूथ स्तर पर बनाई स्ट्रेटजी कांग्रेस का फोकस इस सीट को हर हाल में जीतना है। ऐसे में पार्टी पूरी रणनीति से तैयारी में जुटी है। पार्टी के बड़े नेता सीधे नेताओं व समर्थकों के बीच पहुंचे है। मीटिंग में नेताओं और समर्थकों को अपने बूथ मजबूत बनाने की सलाह दी है। लोगों से संपर्क बढ़ाने को कहा है। इसके अलावा हर अपडेट पार्टी के सीनियर नेताओं से शेयर करने को कहा है। कम होता जीत का अंतर कांग्रेस के लिए चुनौती इस सीट पर कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लगातार तीन चुनाव जीता है। लेकिन 2022 में उनकी जीत का अंतर मात्र 1349 रह गया था। यह बात कांग्रेस को थोड़ा सता रही है। क्योंकि यहां दूसरे नंबर शिरोमणि अकाली दल रहा है। 2022 में कांग्रेस नेता राजा वड़िंग को 50998 वोट मिले थे, जबकि अकाली दल को 49649 मत मिले थे। वहीं, 2017 में 63500 और अकाली दल को 47800 वोट हासिल हुए थे। सिर्फ पांच पर बार जीती कांग्रेस गिद्दड़बाहा सीट पर 1967 में बनी थी। पहला चुनाव यहां से कांग्रेस नेता हरचरण सिंह बराड़ जीते थे। इसके बाद लगातार पांच बार 1969, 72, 77, 80 और 85 में इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जीते। 1992 में कांग्रेस नेता रघुबीर सिंह जीते। इसके बाद 1995, 97, 2002 और 2007 में सीट से शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर मनप्रीत बादल जीतते रहे। जबकि 2012, 2017 और 2022 में इस सीट से कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जीते हैं। लेकिन अब वह लुधियाना से लोकसभा चुनाव जीते हैं। उन्होंने इस सीट के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इस वजह से यह सीट खाली हुई है। अन्य पार्टियां भी इस चुनाव में जुटी इस सीट के लिए अन्य राजनीतिक पार्टियां भी खूब पसीना बहा रही है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी गत दो दिनों से हलके में थे। चर्चा यहां तक है कि वह इस सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। जबकि आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम भगवंत मान हलके का दौरा करके गए है। मालवा नहर बनाने तक ऐलान किया है। है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और धर्मकोट के विधायक देविंदरजीत सिंह लाडी ढोस को प्रभारी व सह प्रभारी लगाया है।बीजेपी भी इस सीट पर एक्टिव है।