सहारनपुर में छुट्टी पर घर आए एक फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी। फौजी का शव घर से 300 मीटर की दूरी पर मिला। फौजी एक गोली सिर में तो दूसरी सीने पर मारी गई। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह डेडबॉडी पड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। फौजी चार दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आया था। वह अपने चचेरे भाई की हत्या में गवाह थे। 8 अप्रैल को कोर्ट में उनकी गवाही हुई थी। मामला थाना रामपुर मनिहारान का है। चार दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे विक्रांत
थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव मुंडीखेड़ी निवासी राजेंद्र का बेटा विक्रांत (25) सेना में जवान थे। इन दिनों उनकी तैनाती जम्मू तवी में थी। विक्रांत चार दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। छोटे भाई हर्ष ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8:30 बजे विक्रांत घर से खाना खाकर निकले थे। मगर रात में घर नहीं लौटे। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर गए तो चकरोड पर विक्रांत का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने विक्रांत के परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा खून से लथपथ विक्रांत का शव चकरोड पर पड़ा था। विक्रांत के एक गोली सिर में और दूसरी सीने में मारी गई थी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। सूचना पर थाना रामपुर मनिहारान पुलिस के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसएसपी रोहित सजवाण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। टीम ने मौके से कई अहम सबूत जुटाए हैं। चचेरे भाई की हत्या के मुख्य गवाह थे विक्रांत
पुलिस को परिजनों ने बताया, विक्रांत के चचेरे भाई रजत की चार साल पहले चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। विक्रांत हत्या के मुख्य गवाह थे। दो दिन पहले ही कोर्ट में विक्रांत की गवाही हुई थी। ऐसे में पुलिस इस हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। हर्ष ने बताया, परिवार के एक सदस्य की कुछ दिन पहले हार्टअटैक से मौत हुई थी। जिसकी गुरुवार को तेरहवीं होनी थी। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ……………… पत्नी बोली- तू जेल जा…गुड लक, पति ने दी जान:बरेली में पुलिस ने पीटा, सुसाइड से पहले मां से बोला-हमेशा के लिए सोने जा रहा बरेली में बुधवार को पत्नी से परेशान होकर पति ने सुसाइड कर लिया। मंगलवार को पत्नी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें लिखा- मैंने अपने पति पर केस कर दिया है। 10.30 बजे तक जेल में होगा। बेस्ट ऑफ लक…तू जा अब जेल में। इसके बाद पति राज और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। राज, उसके पिता मनीष बाबू और मां उर्मिला देवी थाने पहुंचे। सिमरन का भाई उसी थाने में कॉन्स्टेबल है। आरोप है कि सिमरन के भाई ने राज और उसके पिता को थाने में पीटा। राज को रातभर लॉकअप में रखा। पढ़ें पूरी खबर सहारनपुर में छुट्टी पर घर आए एक फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी। फौजी का शव घर से 300 मीटर की दूरी पर मिला। फौजी एक गोली सिर में तो दूसरी सीने पर मारी गई। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह डेडबॉडी पड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। फौजी चार दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आया था। वह अपने चचेरे भाई की हत्या में गवाह थे। 8 अप्रैल को कोर्ट में उनकी गवाही हुई थी। मामला थाना रामपुर मनिहारान का है। चार दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे विक्रांत
थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव मुंडीखेड़ी निवासी राजेंद्र का बेटा विक्रांत (25) सेना में जवान थे। इन दिनों उनकी तैनाती जम्मू तवी में थी। विक्रांत चार दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। छोटे भाई हर्ष ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8:30 बजे विक्रांत घर से खाना खाकर निकले थे। मगर रात में घर नहीं लौटे। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर गए तो चकरोड पर विक्रांत का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने विक्रांत के परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा खून से लथपथ विक्रांत का शव चकरोड पर पड़ा था। विक्रांत के एक गोली सिर में और दूसरी सीने में मारी गई थी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। सूचना पर थाना रामपुर मनिहारान पुलिस के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसएसपी रोहित सजवाण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। टीम ने मौके से कई अहम सबूत जुटाए हैं। चचेरे भाई की हत्या के मुख्य गवाह थे विक्रांत
पुलिस को परिजनों ने बताया, विक्रांत के चचेरे भाई रजत की चार साल पहले चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। विक्रांत हत्या के मुख्य गवाह थे। दो दिन पहले ही कोर्ट में विक्रांत की गवाही हुई थी। ऐसे में पुलिस इस हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। हर्ष ने बताया, परिवार के एक सदस्य की कुछ दिन पहले हार्टअटैक से मौत हुई थी। जिसकी गुरुवार को तेरहवीं होनी थी। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ……………… पत्नी बोली- तू जेल जा…गुड लक, पति ने दी जान:बरेली में पुलिस ने पीटा, सुसाइड से पहले मां से बोला-हमेशा के लिए सोने जा रहा बरेली में बुधवार को पत्नी से परेशान होकर पति ने सुसाइड कर लिया। मंगलवार को पत्नी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें लिखा- मैंने अपने पति पर केस कर दिया है। 10.30 बजे तक जेल में होगा। बेस्ट ऑफ लक…तू जा अब जेल में। इसके बाद पति राज और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। राज, उसके पिता मनीष बाबू और मां उर्मिला देवी थाने पहुंचे। सिमरन का भाई उसी थाने में कॉन्स्टेबल है। आरोप है कि सिमरन के भाई ने राज और उसके पिता को थाने में पीटा। राज को रातभर लॉकअप में रखा। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
सहारनपुर में गोली मारकर फौजी की हत्या:सीने और सिर पर मारीं गोलियां, चचेरे भाई के मर्डर में 2 दिन पहले दी थी गवाही
