सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की 8 जून यानी रविवार को रिंग सेरेमनी होगी। लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में हाई प्रोफाइल रिंग सेरेमनी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रिया, उनकी बहन, भाई और परिवार लखनऊ में गोमतीनगर स्थित घर पर आ चुका है। रिंकू सिंह का परिवार कल सुबह लखनऊ पहुंचेगा। रिंग सेरेमनी में अखिलेश-डिंपल समेत 300 मेहमानों को इनवाइट किया गया है। इनमें जया बच्चन, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, सांसद पुष्पेंद्र सरोज, सांसद इकरा हसन समेत कई सांसद-मंत्री हैं। कार्यक्रम भले ही सीमित मेहमानों बुलाए गए हैं, लेकिन तैयारियां शाही आयोजन से कम नहीं हैं। होटल द सेंट्रम की 5 तस्वीरें देखिए… अब रिंकू-प्रिया की तैयारियां जानिए कोलकाता की रिंग, दिल्ली का लहंगा प्रिया सरोज ने हमसफर क्रिकेटर रिंकू को पहनाने के लिए कोलकाता से डिजाइनर रिंग ली है। रिंकू ने भी प्रिया के लिए मुंबई से खास अंगूठी मंगवाई है। दोनों की अंगूठी की कीमत ₹2.5 लाख के करीब है। प्रिया का लहंगा दिल्ली की मशहूर फैशन डिजाइनर महिमा महाजन ने तैयार किया है। आर्टिफिशियल ज्वैलरी वाराणसी के बेनियाबाग निवासी मोहम्मद जुबैर तैयार कर रहे हैं। सगाई में रिंकू स्टाइलिश कोट-पैंट पहनेंगे, जिसे मुंबई के फैशन डिजाइनर ने तैयार किया है। आईपीएल खत्म होने के बाद रिंकू भी रिंग सेरेमनी की तैयारी में जुट गए हैं। इंगेजमेंट से पहले उन्होंने कैंची धाम में आशीर्वाद भी लिया। रिंकू के परिवार वालों ने सगाई में दुल्हन को शगुन के लिए जेवर और साड़ियां भी खरीदी हैं। जनवरी, 2025 में सबसे पहले रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के रोके की खबर सामने आई थी। तब पिता तूफानी सरोज ने कहा था- बेटी का रिश्ता रिंकू सिंह से तय हुआ है। दोनों की शादी करीब 6 महीने बाद 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी। सेरेमनी में क्या-क्या खास होगा। किसे इनवाइट किया गया है। स्पेशल मेन्यू में क्या है? पढ़िए रिपोर्ट… होटल में 15 से ज्यादा रूम बुक कराए गए राजधानी के फाइव स्टार होटल सेंट्रम को रिंग सेरेमनी के लिए बुक किया गया है। होटल के फलक्रम (Fulcrum) हॉल को बुक किया गया है। इसकी कैपेसिटी 300 से ज्यादा की है। 12×16 फीट में सेरेमनी के लिए भव्य स्टेज बनाया जा रहा है। फैमिली और फ्रेंड्स के लिए 15 से ज्यादा रूम बुक किए गए हैं। लखनऊ की टॉप इवेंट कंपनी रिंग सेरेमनी की जिम्मेदारी संभाल रही है। सेरेमनी में जया बच्चन और अखिलेश-डिंपल आएंगे रिंग सेरेमनी कार्यक्रम के लिए प्रिया ने स्पेशियली अखिलेश यादव, डिंपल यादव को इनवाइट किया है। इसके अलावा, प्रिया की सांसद फ्रेंड इकरा हसन भी शामिल होंगी। प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने सपा के कई सांसदों और नेताओं को इनवाइट किया है। इनमें जया बच्चन, रामगोपाल यादव, पुष्पेंद्र सरोज के अलावा कई लोग शामिल हैं। लखनऊ के कुछ कारोबारियों को भी रिंग सेरेमनी का इनविटेशन पहुंचा है। वहीं, क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपने 5-7 करीबी दोस्तों कार्यक्रम में बुलाया है। हालांकि, रिंकू के खास दोस्त कुलदीप यादव कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। वह मैच के सिलसिले में विदेश चले गए हैं। जिस होटल में प्रिया-रिंकू की सगाई हो रही है। 4 जून को लखनऊ के इसी होटल में क्रिकेटर कुलदीप यादव और उनकी बचपन की फ्रेंड वंशिका की रिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में रिंकू और प्रिया दोनों शामिल हुए थे। सिक्योरिटी : बारकोड स्कैनिंग के बाद ही मिलेगी एंट्री रिंग सेरेमनी में सिक्यूरिटी का भी खास इंतजाम किया गया है। 300 मेहमानों को स्पेशल पास से एंट्री दी जाएगी। पास में बारकोड स्कैनिंग सिस्टम लगा है। इसके अलावा, स्पेशल सिक्योरिटी टीम भी अलर्ट मोड पर रहेगी। ताकि वीआईपी को किसी तरह की दिक्कत न हो। होटल के आसपास भी प्राइवेट और पुलिस की सिक्योरिटी रहेगी। मेहमाननवाजी : प्रिया और रिंकू के पसंद की डिशेज परोसी जाएंगी रिंग सेरेमनी के मेन्यू को प्रिया सरोज ने फाइनल किया है। इसमें बंगाली मिठाइयों को प्रेफरेंस दिया गया है। प्रिया ने अपना फेवरेट बंगाली रसगुल्ला और काजू पनीर रोल को मेन्यू में शामिल किया है। वहीं, रिंकू का फेवरेट पनीर टिक्का और मटर मलाई भी मेन्यू में है। इसी साल 18 नवंबर को होगी शादी लखनऊ में ही शादी की तैयारियों को भी तय किया जाएगा। प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में भव्य तरीके से होगी। आयोजन पारंपरिक और शाही अंदाज में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें देशभर से राजनेता, क्रिकेट खिलाड़ी, फिल्मी सितारे और समाजसेवी शामिल होंगे। शादी के लिए होटल ताज का पिकॉक लॉन और दरबार हाल बुक कर लिया गया है। वीआईपी मेहमानों के लिए नदेसर पैलेस में कमरे बुक किए गए हैं। अंत में प्रिया सरोज की 3 तस्वीरें ————————– यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में क्रिकेटर कुलदीप की सगाई:बचपन की दोस्त वंशिका को पहनाई इंगेजमेंट रिंग, रिंकू सिंह भी होने वाली पत्नी के साथ पहुंचे लखनऊ में भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव ने बुधवार को वंशिका के साथ सगाई (इंगेजमेंट) कर ली। कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। इस कार्यक्रम में दोनों के परिवारवाले और रिंकू सिंह समेत कई क्रिकेटर शामिल हुए। वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं और एलआईसी में काम करती हैं। कुलदीप IPL में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हैं। (पूरी खबर पढ़िए) सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की 8 जून यानी रविवार को रिंग सेरेमनी होगी। लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में हाई प्रोफाइल रिंग सेरेमनी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रिया, उनकी बहन, भाई और परिवार लखनऊ में गोमतीनगर स्थित घर पर आ चुका है। रिंकू सिंह का परिवार कल सुबह लखनऊ पहुंचेगा। रिंग सेरेमनी में अखिलेश-डिंपल समेत 300 मेहमानों को इनवाइट किया गया है। इनमें जया बच्चन, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, सांसद पुष्पेंद्र सरोज, सांसद इकरा हसन समेत कई सांसद-मंत्री हैं। कार्यक्रम भले ही सीमित मेहमानों बुलाए गए हैं, लेकिन तैयारियां शाही आयोजन से कम नहीं हैं। होटल द सेंट्रम की 5 तस्वीरें देखिए… अब रिंकू-प्रिया की तैयारियां जानिए कोलकाता की रिंग, दिल्ली का लहंगा प्रिया सरोज ने हमसफर क्रिकेटर रिंकू को पहनाने के लिए कोलकाता से डिजाइनर रिंग ली है। रिंकू ने भी प्रिया के लिए मुंबई से खास अंगूठी मंगवाई है। दोनों की अंगूठी की कीमत ₹2.5 लाख के करीब है। प्रिया का लहंगा दिल्ली की मशहूर फैशन डिजाइनर महिमा महाजन ने तैयार किया है। आर्टिफिशियल ज्वैलरी वाराणसी के बेनियाबाग निवासी मोहम्मद जुबैर तैयार कर रहे हैं। सगाई में रिंकू स्टाइलिश कोट-पैंट पहनेंगे, जिसे मुंबई के फैशन डिजाइनर ने तैयार किया है। आईपीएल खत्म होने के बाद रिंकू भी रिंग सेरेमनी की तैयारी में जुट गए हैं। इंगेजमेंट से पहले उन्होंने कैंची धाम में आशीर्वाद भी लिया। रिंकू के परिवार वालों ने सगाई में दुल्हन को शगुन के लिए जेवर और साड़ियां भी खरीदी हैं। जनवरी, 2025 में सबसे पहले रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के रोके की खबर सामने आई थी। तब पिता तूफानी सरोज ने कहा था- बेटी का रिश्ता रिंकू सिंह से तय हुआ है। दोनों की शादी करीब 6 महीने बाद 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी। सेरेमनी में क्या-क्या खास होगा। किसे इनवाइट किया गया है। स्पेशल मेन्यू में क्या है? पढ़िए रिपोर्ट… होटल में 15 से ज्यादा रूम बुक कराए गए राजधानी के फाइव स्टार होटल सेंट्रम को रिंग सेरेमनी के लिए बुक किया गया है। होटल के फलक्रम (Fulcrum) हॉल को बुक किया गया है। इसकी कैपेसिटी 300 से ज्यादा की है। 12×16 फीट में सेरेमनी के लिए भव्य स्टेज बनाया जा रहा है। फैमिली और फ्रेंड्स के लिए 15 से ज्यादा रूम बुक किए गए हैं। लखनऊ की टॉप इवेंट कंपनी रिंग सेरेमनी की जिम्मेदारी संभाल रही है। सेरेमनी में जया बच्चन और अखिलेश-डिंपल आएंगे रिंग सेरेमनी कार्यक्रम के लिए प्रिया ने स्पेशियली अखिलेश यादव, डिंपल यादव को इनवाइट किया है। इसके अलावा, प्रिया की सांसद फ्रेंड इकरा हसन भी शामिल होंगी। प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने सपा के कई सांसदों और नेताओं को इनवाइट किया है। इनमें जया बच्चन, रामगोपाल यादव, पुष्पेंद्र सरोज के अलावा कई लोग शामिल हैं। लखनऊ के कुछ कारोबारियों को भी रिंग सेरेमनी का इनविटेशन पहुंचा है। वहीं, क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपने 5-7 करीबी दोस्तों कार्यक्रम में बुलाया है। हालांकि, रिंकू के खास दोस्त कुलदीप यादव कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। वह मैच के सिलसिले में विदेश चले गए हैं। जिस होटल में प्रिया-रिंकू की सगाई हो रही है। 4 जून को लखनऊ के इसी होटल में क्रिकेटर कुलदीप यादव और उनकी बचपन की फ्रेंड वंशिका की रिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में रिंकू और प्रिया दोनों शामिल हुए थे। सिक्योरिटी : बारकोड स्कैनिंग के बाद ही मिलेगी एंट्री रिंग सेरेमनी में सिक्यूरिटी का भी खास इंतजाम किया गया है। 300 मेहमानों को स्पेशल पास से एंट्री दी जाएगी। पास में बारकोड स्कैनिंग सिस्टम लगा है। इसके अलावा, स्पेशल सिक्योरिटी टीम भी अलर्ट मोड पर रहेगी। ताकि वीआईपी को किसी तरह की दिक्कत न हो। होटल के आसपास भी प्राइवेट और पुलिस की सिक्योरिटी रहेगी। मेहमाननवाजी : प्रिया और रिंकू के पसंद की डिशेज परोसी जाएंगी रिंग सेरेमनी के मेन्यू को प्रिया सरोज ने फाइनल किया है। इसमें बंगाली मिठाइयों को प्रेफरेंस दिया गया है। प्रिया ने अपना फेवरेट बंगाली रसगुल्ला और काजू पनीर रोल को मेन्यू में शामिल किया है। वहीं, रिंकू का फेवरेट पनीर टिक्का और मटर मलाई भी मेन्यू में है। इसी साल 18 नवंबर को होगी शादी लखनऊ में ही शादी की तैयारियों को भी तय किया जाएगा। प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में भव्य तरीके से होगी। आयोजन पारंपरिक और शाही अंदाज में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें देशभर से राजनेता, क्रिकेट खिलाड़ी, फिल्मी सितारे और समाजसेवी शामिल होंगे। शादी के लिए होटल ताज का पिकॉक लॉन और दरबार हाल बुक कर लिया गया है। वीआईपी मेहमानों के लिए नदेसर पैलेस में कमरे बुक किए गए हैं। अंत में प्रिया सरोज की 3 तस्वीरें ————————– यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में क्रिकेटर कुलदीप की सगाई:बचपन की दोस्त वंशिका को पहनाई इंगेजमेंट रिंग, रिंकू सिंह भी होने वाली पत्नी के साथ पहुंचे लखनऊ में भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव ने बुधवार को वंशिका के साथ सगाई (इंगेजमेंट) कर ली। कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। इस कार्यक्रम में दोनों के परिवारवाले और रिंकू सिंह समेत कई क्रिकेटर शामिल हुए। वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं और एलआईसी में काम करती हैं। कुलदीप IPL में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हैं। (पूरी खबर पढ़िए) उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
सांसद प्रिया क्रिकेटर रिंकू को पहनाएंगी कोलकाता की रिंग:दिल्ली का लहंगा पहनेंगी, जानिए लखनऊ में खास तैयारी और मेहमान की लिस्ट
