खनौरी मोर्चे पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के 100 दिन पूरे होने पर भारतीय किसान एकता (बीकेई) के बैनर तले सिरसा में 5 मार्च को 100 किसान 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। लघु सचिवालय के बाहर यह भूख हड़ताल की जाएगी। 5 मार्च को सुबह 11 बजे से अगले दिन 6 मार्च को सुबह 11 बजे तक भूख हड़ताल होगी। रात को रुकने के लिए किसान अपने साथ ही बिस्तर भी लेकर आएंगे। सिरसा में मीडिया से बातचीत में बीकेई के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि एमएसपी खरीद गारंटी कानून सहित किसानों की हक्की मांगों को लेकर 13 फरवरी से चल रहे ऐतिहासिक किसान आंदोलन-2 में 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन 5 मार्च को 100वें दिन में पहुंच जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक भारत की जूम मीटिंग हुई, जिसमें प्रस्ताव पास किया गया कि देश के हर राज्य में जिला मुख्यालयों पर 5 मार्च को डल्लेवाल के आमरण अनशन के 100 दिन पूरे होने पर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी। भारतीय किसान एकता ने निर्णय लिया है कि डल्लेवाल के समर्थन में बुधवार 5 मार्च को लघु सचिवालय में सिरसा जिले के 100 किसान 24 घंटे के लिए हड़ताल पर बैठेंगे। इसके लिए गांवों के अनुसार किसानों के नाम लिए जा रहे हैं। 8 मार्च को बॉर्डरों पर मनाएंगे महिला दिवस औलख ने बताया कि 8 मार्च को शंभू, खनौरी व रतनपुरा बॉर्डर पर एमएसपी खरीद गारंटी कानून को समर्पित महिला दिवस मनाया जाएगा। पंजाब, हरियाणा व राजस्थान से बड़ी संख्या में किसान व मजदूर महिलाएं शंभू, खनौरी व रतनपुरा मोर्चों पर पहुंचेंगी। वहां मंच का संचालन भी उस दिन महिलाएं ही करेंगी। अब 19 मार्च को चंडीगढ़ में होगी बैठक लखविंदर सिंह ने बताया कि देश के किसानों को एमएसपी दिलवाने के लिए डल्लेवाल अपने शरीर पर कष्ट झेल रहे हैं। देश के हर किसान व मजदूर की लड़ाई वह लड़ रहे हैं, हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि किसान आंदोलन-2 मजबूत करने के लिए डल्लेवाल की ताकत बनें और 19 मार्च को चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के साथ 7वें दौर की चर्चा में सरकार हमारी मानी हुई मांगें लागू करने को मजबूर हों। नत्था सिंह व सुभाष झोरड़ ने कहा कि बीकेई टीम 13 फरवरी 2024 से ही आंदोलन में डटी हुई है। खनौरी बॉर्डर के लिए दूध, राशन व लकड़ी की सेवा निरंतर की जा रही है। रतनपुरा मोर्चे पर भी हर प्रोग्राम में बीकेई टीम हिस्सा लेती है। सिरसा से नाजर सिंह व भीम न्योल की अध्यक्षता में किसानों का पैदल जत्था खनौरी बॉर्डर के लिए व दूसरी बार संदीप सिंह, सुनील नैन की अध्यक्षता में सिरसा से शुभकरण सिंह के गांव बल्लों में अपनी हाजिरी लगाकर आया है। खनौरी मोर्चे पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के 100 दिन पूरे होने पर भारतीय किसान एकता (बीकेई) के बैनर तले सिरसा में 5 मार्च को 100 किसान 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। लघु सचिवालय के बाहर यह भूख हड़ताल की जाएगी। 5 मार्च को सुबह 11 बजे से अगले दिन 6 मार्च को सुबह 11 बजे तक भूख हड़ताल होगी। रात को रुकने के लिए किसान अपने साथ ही बिस्तर भी लेकर आएंगे। सिरसा में मीडिया से बातचीत में बीकेई के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि एमएसपी खरीद गारंटी कानून सहित किसानों की हक्की मांगों को लेकर 13 फरवरी से चल रहे ऐतिहासिक किसान आंदोलन-2 में 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन 5 मार्च को 100वें दिन में पहुंच जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक भारत की जूम मीटिंग हुई, जिसमें प्रस्ताव पास किया गया कि देश के हर राज्य में जिला मुख्यालयों पर 5 मार्च को डल्लेवाल के आमरण अनशन के 100 दिन पूरे होने पर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी। भारतीय किसान एकता ने निर्णय लिया है कि डल्लेवाल के समर्थन में बुधवार 5 मार्च को लघु सचिवालय में सिरसा जिले के 100 किसान 24 घंटे के लिए हड़ताल पर बैठेंगे। इसके लिए गांवों के अनुसार किसानों के नाम लिए जा रहे हैं। 8 मार्च को बॉर्डरों पर मनाएंगे महिला दिवस औलख ने बताया कि 8 मार्च को शंभू, खनौरी व रतनपुरा बॉर्डर पर एमएसपी खरीद गारंटी कानून को समर्पित महिला दिवस मनाया जाएगा। पंजाब, हरियाणा व राजस्थान से बड़ी संख्या में किसान व मजदूर महिलाएं शंभू, खनौरी व रतनपुरा मोर्चों पर पहुंचेंगी। वहां मंच का संचालन भी उस दिन महिलाएं ही करेंगी। अब 19 मार्च को चंडीगढ़ में होगी बैठक लखविंदर सिंह ने बताया कि देश के किसानों को एमएसपी दिलवाने के लिए डल्लेवाल अपने शरीर पर कष्ट झेल रहे हैं। देश के हर किसान व मजदूर की लड़ाई वह लड़ रहे हैं, हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि किसान आंदोलन-2 मजबूत करने के लिए डल्लेवाल की ताकत बनें और 19 मार्च को चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के साथ 7वें दौर की चर्चा में सरकार हमारी मानी हुई मांगें लागू करने को मजबूर हों। नत्था सिंह व सुभाष झोरड़ ने कहा कि बीकेई टीम 13 फरवरी 2024 से ही आंदोलन में डटी हुई है। खनौरी बॉर्डर के लिए दूध, राशन व लकड़ी की सेवा निरंतर की जा रही है। रतनपुरा मोर्चे पर भी हर प्रोग्राम में बीकेई टीम हिस्सा लेती है। सिरसा से नाजर सिंह व भीम न्योल की अध्यक्षता में किसानों का पैदल जत्था खनौरी बॉर्डर के लिए व दूसरी बार संदीप सिंह, सुनील नैन की अध्यक्षता में सिरसा से शुभकरण सिंह के गांव बल्लों में अपनी हाजिरी लगाकर आया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
