हरियाणा के सिरसा में चाय बनाने को लेकर गर्भवती पत्नी को पीट दिया। पत्नी को काफी चोटें आई। पत्नी का आरोप है कि चाय के लिए दूध मंगाने की बात कही थी। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पति ने महिला के बाल पकड़कर फर्श पर घसीटा और सास ने उसे लातें मारी। इस दौरान विवाहिता का दांत भी टूट गया। आरोपी पति प्रमोद प्राइवेट टीचर है। खास बात है कि पति और पत्नी का परिवार दोनों ही डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी है। दीपिका ने बताया कि डेरे में ही एक साल पहले शादी हुई थी। पीड़ित दीपिका ने बताया कि प्रमोद ने डेरे में अपना नाम लिखवाया हुआ था कि वह एक बच्चे वाली महिला से शादी करेगा। इसके बाद डेरे में उसको इसकी सूचना मिली और उन्होंने उसे प्रमोद से मिलवाया। प्रमोद ने कहा कि उसे बेटे से कोई दिक्कत नहीं है और दूसरा बच्चा भी नहीं करेगा। इसके बाद दोनों की शादी करवा दी। शादी के बाद से झगड़ा करता है पति- दीपिका दीपिका ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही प्रमोद किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा। बच्चा करने पर भी दबाव दिया। अब यह बच्चा रखने से मना कर रहा है। दरअसल दीपिका की दूसरी शादी हुई है और उसका एक 8 साल का बेटा है। प्रमोद की पहले शादी नहीं हो रही थी। इसलिए उसने डेरे में शादी के लिए नाम लिखवाया था। जब चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी बचाव को आए तो दोनों ने उसे घर में बंद कर दिया। मौका पाकर पुलिस को सूचना दी तो पति जान से मार देने की धमकी देने लगा। आखिर माता-पिता आए और उसे अस्पताल पहुंचाया। मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपित प्रमोद कुमार और सास के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। तीन दिन से घर में नहीं था दूध
पुलिस को दी शिकायत में सिरसा के रहमत कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय विवाहिता दीपिका ने बताया कि वह सुबह 6 बजे अपने घर पर झाडू़ निकाल रही थी। तभी पति प्रमोद कुमार चाय बनाने के लिए कहने लगा तो उस समय दूध नहीं था। उसने प्रमोद से कहा कि तीन दिन से दूध नहीं लाए, पहले आप दूध ले आओ। इसी बात को लेकर पति उसके साथ बहस करने लगा। झगड़े पर उताऊ हुआ और मुंह पर मारा मुक्का
जब महिला ने पति से ऐसा न करने के बारे में कहा तो वह झगड़े पर उतारू हो गया। उसने उसके मुंह पर मुक्का मारा और बालों को पकड़कर उसे फर्श पर घसीटना शुरू कर दिया। उसकी सास मान्नी देवी ने उसे लात से मारना शुरू कर दिया। उसका एक दांत भी टूट गया। जब उसने शोर शराबा मचाया तो पड़ोसी बीच-बचाव को पहुंचे और उसे छुड़वाया। तभी उसने मौका पाकर पुलिस को बुलाया। लेकिन वह घर से चला गया। पुलिस के जाने के बाद दोबारा घर आया, धमकी दी
महिला ने बताया कि पुलिस के जाने के बाद पति प्रमोद दोबारा घर आया और वह धमकी देते हुए बोला कि तुझे मैं मजा चखाता हूं, तुमने पुलिस बुलाई है। जब वह जान बचाने को भागकर घर से जाने लगी तो प्रमोद ने उसका रास्ता रोक लिया। उसे घर से बाहर नहीं जाने दिया। उसे पति और सास दोनों पकड़कर घर के अंदर ले गए। उस दौरान दोनों ने उसे लात-घुसों ने मारा और वह 6 माह की गर्भवती है। महिला को 8 जगह लगी चोट
शिकायत में दीपिका ने बताया कि पड़ोसियों द्वारा छुड़वाने के बाद उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। कुछ देर बाद उसके माता-पिता पहुंचे और उसे नागरिक अस्पताल सिरसा में दाखिल करवाया। महिला को करीब आठें जगह पर चोटें आई है और अभी महिला का इलाज चल रहा है। हरियाणा के सिरसा में चाय बनाने को लेकर गर्भवती पत्नी को पीट दिया। पत्नी को काफी चोटें आई। पत्नी का आरोप है कि चाय के लिए दूध मंगाने की बात कही थी। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पति ने महिला के बाल पकड़कर फर्श पर घसीटा और सास ने उसे लातें मारी। इस दौरान विवाहिता का दांत भी टूट गया। आरोपी पति प्रमोद प्राइवेट टीचर है। खास बात है कि पति और पत्नी का परिवार दोनों ही डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी है। दीपिका ने बताया कि डेरे में ही एक साल पहले शादी हुई थी। पीड़ित दीपिका ने बताया कि प्रमोद ने डेरे में अपना नाम लिखवाया हुआ था कि वह एक बच्चे वाली महिला से शादी करेगा। इसके बाद डेरे में उसको इसकी सूचना मिली और उन्होंने उसे प्रमोद से मिलवाया। प्रमोद ने कहा कि उसे बेटे से कोई दिक्कत नहीं है और दूसरा बच्चा भी नहीं करेगा। इसके बाद दोनों की शादी करवा दी। शादी के बाद से झगड़ा करता है पति- दीपिका दीपिका ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही प्रमोद किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा। बच्चा करने पर भी दबाव दिया। अब यह बच्चा रखने से मना कर रहा है। दरअसल दीपिका की दूसरी शादी हुई है और उसका एक 8 साल का बेटा है। प्रमोद की पहले शादी नहीं हो रही थी। इसलिए उसने डेरे में शादी के लिए नाम लिखवाया था। जब चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी बचाव को आए तो दोनों ने उसे घर में बंद कर दिया। मौका पाकर पुलिस को सूचना दी तो पति जान से मार देने की धमकी देने लगा। आखिर माता-पिता आए और उसे अस्पताल पहुंचाया। मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपित प्रमोद कुमार और सास के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। तीन दिन से घर में नहीं था दूध
पुलिस को दी शिकायत में सिरसा के रहमत कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय विवाहिता दीपिका ने बताया कि वह सुबह 6 बजे अपने घर पर झाडू़ निकाल रही थी। तभी पति प्रमोद कुमार चाय बनाने के लिए कहने लगा तो उस समय दूध नहीं था। उसने प्रमोद से कहा कि तीन दिन से दूध नहीं लाए, पहले आप दूध ले आओ। इसी बात को लेकर पति उसके साथ बहस करने लगा। झगड़े पर उताऊ हुआ और मुंह पर मारा मुक्का
जब महिला ने पति से ऐसा न करने के बारे में कहा तो वह झगड़े पर उतारू हो गया। उसने उसके मुंह पर मुक्का मारा और बालों को पकड़कर उसे फर्श पर घसीटना शुरू कर दिया। उसकी सास मान्नी देवी ने उसे लात से मारना शुरू कर दिया। उसका एक दांत भी टूट गया। जब उसने शोर शराबा मचाया तो पड़ोसी बीच-बचाव को पहुंचे और उसे छुड़वाया। तभी उसने मौका पाकर पुलिस को बुलाया। लेकिन वह घर से चला गया। पुलिस के जाने के बाद दोबारा घर आया, धमकी दी
महिला ने बताया कि पुलिस के जाने के बाद पति प्रमोद दोबारा घर आया और वह धमकी देते हुए बोला कि तुझे मैं मजा चखाता हूं, तुमने पुलिस बुलाई है। जब वह जान बचाने को भागकर घर से जाने लगी तो प्रमोद ने उसका रास्ता रोक लिया। उसे घर से बाहर नहीं जाने दिया। उसे पति और सास दोनों पकड़कर घर के अंदर ले गए। उस दौरान दोनों ने उसे लात-घुसों ने मारा और वह 6 माह की गर्भवती है। महिला को 8 जगह लगी चोट
शिकायत में दीपिका ने बताया कि पड़ोसियों द्वारा छुड़वाने के बाद उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। कुछ देर बाद उसके माता-पिता पहुंचे और उसे नागरिक अस्पताल सिरसा में दाखिल करवाया। महिला को करीब आठें जगह पर चोटें आई है और अभी महिला का इलाज चल रहा है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
