लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। सिरसा लोकसभा सीट पर 69 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान रतिया विधानसभा सीट पर 63 प्रतिशत हुआ। सिरसा और नरवाना विधानसभा सीट पर सबसे कम 57% वोटिंग हुई। 4 जून को रिजल्ट आएंगे। भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर ने सुबह परिवार के साथ सिरसा में वोट डाला। इसके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने परिवार के साथ मतदान किया। सिरसा जिले के चकरिया गांव में किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले शुभकरण सिंह का पोस्टर लगाने पर विवाद हो गया। पुलिस की टीमें पोस्टर हटवाने के लिए पहुंची तो उनकी किसानों के साथ बहसबाजी हो गई। फतेहाबाद में सुबह एक घंटा EVM मशीन खराब रही। इंतजार में खड़े युवक ने भड़कते हुए पर्ची फाड़ डाली। करीब एक घंटे बाद इलेक्शन कमीशन की टीम बूथ पर पहुंची और EVM मशीन शुरू कराई। नेपाल के काठमांडू में रहने वाले विकास गोयल वोट डालने के लिए विशेष तौर पर फतेहाबाद पहुंचे। उधर, शाम को ऐलनाबाद में कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर पैसे बांटने के आरोप लगाए। सिरसा के भगत सिंह चौक पर जैन स्कूल वाली गली में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। हंगामे की सूचना के बाद पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। सिरसा लोकसभा सीट पर 69 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान रतिया विधानसभा सीट पर 63 प्रतिशत हुआ। सिरसा और नरवाना विधानसभा सीट पर सबसे कम 57% वोटिंग हुई। 4 जून को रिजल्ट आएंगे। भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर ने सुबह परिवार के साथ सिरसा में वोट डाला। इसके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने परिवार के साथ मतदान किया। सिरसा जिले के चकरिया गांव में किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले शुभकरण सिंह का पोस्टर लगाने पर विवाद हो गया। पुलिस की टीमें पोस्टर हटवाने के लिए पहुंची तो उनकी किसानों के साथ बहसबाजी हो गई। फतेहाबाद में सुबह एक घंटा EVM मशीन खराब रही। इंतजार में खड़े युवक ने भड़कते हुए पर्ची फाड़ डाली। करीब एक घंटे बाद इलेक्शन कमीशन की टीम बूथ पर पहुंची और EVM मशीन शुरू कराई। नेपाल के काठमांडू में रहने वाले विकास गोयल वोट डालने के लिए विशेष तौर पर फतेहाबाद पहुंचे। उधर, शाम को ऐलनाबाद में कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर पैसे बांटने के आरोप लगाए। सिरसा के भगत सिंह चौक पर जैन स्कूल वाली गली में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। हंगामे की सूचना के बाद पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
