हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बीती शाम को दिल्ली पहुंच गए हैं। वह आज पार्टी हाईकमान से संगठन के मसलों को लेकर मीटिंग करेंगे। CM सुक्खू से पहले PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह की प्रियंका गांधी से मुलाकात ने हिमाचल में सियाली हलचल बढ़ा दी है, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का अप्रैल 2025 में तीन साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि विक्रमादित्य ने प्रतिभा सिंह के कार्यकाल को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुक्खू का अध्यक्ष पद को लेकर क्या रुख रहता है सबकी नजरें इस बात पर टिकी हुई है। आज और कल CM सुक्खू का भी शीर्ष नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है, क्योंकि हिमाचल में कांग्रेस का नया संगठन बनना है। प्रतिभा को हटाया तो ये बन सकते हैं अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष पद से हटाया गया तो इससे नए अध्यक्ष के लिए लॉबिंग होगी। नए अध्यक्ष की रेस में विधायक कुलदीप राठौर, विधायक संजय अवस्थी और चंद्रशेखर का नाम चर्चा में है। रजनी पाटिल बनाएंगी नया संगठन नया संगठन कैसा होगा, यह काफी हद तक हिमाचल कांग्रेस की नव नियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल पर निर्भर करेगा। मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली दौरे के दौरान रजनी पाटिल से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें जल्द हिमाचल आने का न्योता देंगे। जल्द संगठन बनाने की मांग रखेंगे सुक्खू मुख्यमंत्री सुक्खू हाईकमान से जल्द संगठन बनाने की मांग करेंगे, क्योंकि हिमाचल में 100 दिन से ज्यादा समय से संगठन भंग है। इससे पार्टी के भीतर से बगावती तेवर नजर आने लगे हैं। खासकर कृषि मंत्री चंद्र कुमार कांग्रेस संगठन को पैरालाइज्ड बता चुके हैं। 6 नवंबर को भंग की गई राज्य, जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीते 6 नवंबर को हिमाचल कांग्रेस की जिला, राज्य व ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। नई कार्यकारिणी का अब तक गठन नहीं किया गया। कांग्रेस मुख्यालय में साढ़े तीन महीने से सन्नाटा पसरा है। कांग्रेस वर्कर मायूस है। कृषि मंत्री भी कह चुके हैं कि सरकार और संगठन दोनों का साथ साथ चलना जरूरी है। मगर हिमाचल में संगठन ही नहीं है। डिप्टी सीएम भी शीर्ष नेताओं से मिले बीती शाम को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है। हालांकि इसकी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बीती शाम को दिल्ली पहुंच गए हैं। वह आज पार्टी हाईकमान से संगठन के मसलों को लेकर मीटिंग करेंगे। CM सुक्खू से पहले PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह की प्रियंका गांधी से मुलाकात ने हिमाचल में सियाली हलचल बढ़ा दी है, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का अप्रैल 2025 में तीन साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि विक्रमादित्य ने प्रतिभा सिंह के कार्यकाल को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुक्खू का अध्यक्ष पद को लेकर क्या रुख रहता है सबकी नजरें इस बात पर टिकी हुई है। आज और कल CM सुक्खू का भी शीर्ष नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है, क्योंकि हिमाचल में कांग्रेस का नया संगठन बनना है। प्रतिभा को हटाया तो ये बन सकते हैं अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष पद से हटाया गया तो इससे नए अध्यक्ष के लिए लॉबिंग होगी। नए अध्यक्ष की रेस में विधायक कुलदीप राठौर, विधायक संजय अवस्थी और चंद्रशेखर का नाम चर्चा में है। रजनी पाटिल बनाएंगी नया संगठन नया संगठन कैसा होगा, यह काफी हद तक हिमाचल कांग्रेस की नव नियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल पर निर्भर करेगा। मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली दौरे के दौरान रजनी पाटिल से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें जल्द हिमाचल आने का न्योता देंगे। जल्द संगठन बनाने की मांग रखेंगे सुक्खू मुख्यमंत्री सुक्खू हाईकमान से जल्द संगठन बनाने की मांग करेंगे, क्योंकि हिमाचल में 100 दिन से ज्यादा समय से संगठन भंग है। इससे पार्टी के भीतर से बगावती तेवर नजर आने लगे हैं। खासकर कृषि मंत्री चंद्र कुमार कांग्रेस संगठन को पैरालाइज्ड बता चुके हैं। 6 नवंबर को भंग की गई राज्य, जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीते 6 नवंबर को हिमाचल कांग्रेस की जिला, राज्य व ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। नई कार्यकारिणी का अब तक गठन नहीं किया गया। कांग्रेस मुख्यालय में साढ़े तीन महीने से सन्नाटा पसरा है। कांग्रेस वर्कर मायूस है। कृषि मंत्री भी कह चुके हैं कि सरकार और संगठन दोनों का साथ साथ चलना जरूरी है। मगर हिमाचल में संगठन ही नहीं है। डिप्टी सीएम भी शीर्ष नेताओं से मिले बीती शाम को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है। हालांकि इसकी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई। हिमाचल | दैनिक भास्कर
