सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे पर चाकू से किया हमला:फतेहपुर में बेड पर लहूलुहान हालत में मिला, चीख-पुकार सुन पहुंचे परिजन; कौशांबी में भर्ती

सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे पर चाकू से किया हमला:फतेहपुर में बेड पर लहूलुहान हालत में मिला, चीख-पुकार सुन पहुंचे परिजन; कौशांबी में भर्ती

फतेहपुर में सुहागरात के दौरान दुल्हन ने अपने ही दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया। उसने दूल्हे के नाजुक अंगों पर भी वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गए। दूल्हा खून से लथपथ हालत में पड़ा था। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी। यह मामला खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले 21 साल के युवक की शादी चार महीने पहले कौशांबी जनपद की एक युवती से सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। बीते 5 जून को दूल्हा पक्ष धूमधाम से बारात लेकर कौशांबी पहुंचा था। 6 जून को दुल्हन को विदा कराकर वे घर लौटे। पूरे घर में खुशी का माहौल था। रात करीब दो बजे जब दूल्हा सुहागरात के लिए कमरे में पहुंचा, तभी दुल्हन किसी बात पर भड़क गई। उसने कमरे में रखे चाकू से दूल्हे पर हमला कर दिया। नाजुक अंगों पर वार के चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मानसिक बीमारी की आशंका, जांच जारी घटना की जानकारी मिलते ही परिजन कमरे में पहुंचे और घायल दूल्हे को फौरन अस्पताल ले गए। दूल्हे का इलाज कौशांबी जिले के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। क्राइम इंस्पेक्टर श्याम सुंदर यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। युवती के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आ रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फतेहपुर में सुहागरात के दौरान दुल्हन ने अपने ही दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया। उसने दूल्हे के नाजुक अंगों पर भी वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गए। दूल्हा खून से लथपथ हालत में पड़ा था। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी। यह मामला खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले 21 साल के युवक की शादी चार महीने पहले कौशांबी जनपद की एक युवती से सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। बीते 5 जून को दूल्हा पक्ष धूमधाम से बारात लेकर कौशांबी पहुंचा था। 6 जून को दुल्हन को विदा कराकर वे घर लौटे। पूरे घर में खुशी का माहौल था। रात करीब दो बजे जब दूल्हा सुहागरात के लिए कमरे में पहुंचा, तभी दुल्हन किसी बात पर भड़क गई। उसने कमरे में रखे चाकू से दूल्हे पर हमला कर दिया। नाजुक अंगों पर वार के चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मानसिक बीमारी की आशंका, जांच जारी घटना की जानकारी मिलते ही परिजन कमरे में पहुंचे और घायल दूल्हे को फौरन अस्पताल ले गए। दूल्हे का इलाज कौशांबी जिले के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। क्राइम इंस्पेक्टर श्याम सुंदर यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। युवती के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आ रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर