सोनीपत नगर निगम मेयर उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार प्रचार में जुटी है। भाजपा ने विधायक निखिल मदान को मेनिफेस्टो कमेटी का सदस्य और चुनाव संयोजक नियुक्त किया है। निखिल मदान का कहना है कि भाजपा की स्थिति बेहद मजबूत है और पार्टी एक मजबूत रणनीति के साथ चुनाव लड़ रही है। निखिल मदान ने अपने विधानसभा चुनाव की तर्ज पर मेयर उपचुनाव में जीत को लेकर रणनीति तैयार की है और उन्होंने कहा कि राजीव जैन का उनके परिवार के साथ पुराना नाता है और नाराजगी कभी नहीं रही। जीत की रणनीति मिलकर तैयार की है और आज से निखिल मदान चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर आए हैं। निखिल मदान ने बताया कि करीब 75,000 पंजाबी वोटर इस चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने दावा किया कि पंजाबी समाज और 36 बिरादरी पहले भी भाजपा के साथ थी और इस बार भी पार्टी को पूरा समर्थन दे रही है।नगर निगम चुनाव की रणनीति विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ही बनाई गई है। हम पहले भी जनता का आशीर्वाद पा चुके हैं और इस बार भी भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। आज से चुनाव प्रचार में उतरेंगे निखिल मदान भाजपा ने चुनाव प्रचार को तेज करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की सूची तैयार की है। निखिल मदान आज से स्वयं प्रचार अभियान में उतरेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसंपर्क करेंगे। हर वार्ड और हर घर तक पहुंचने के लिए स्पेशल प्रचार अभियान चलाया जाएगा। हालांकि देर रात भी राजीव जैन के साथ प्रचार में दिखाई दिए थे। हर घर तक पहुंचेगा भाजपा परिवार निखिल मदान ने कहा है कि भाजपा ने अपनी एक मजबूत रणनीति बनाई है और प्रत्येक के घर तक भाजपा परिवार पहुंचेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री खट्टर, प्रदेश के मुख्यमंत्री की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। जल्द ही घोषणा पत्र जारी होगा और उसे संकल्प पत्र को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि बहुत सारी नई योजनाएं प्रदेश और सोनीपत में लागू होनी हैं। भाजपा गरीब से लेकर अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुंचाने पर काम करती है। स्थानीय निकाय चुनाव में प्रत्येक अलग-अलग जिले के स्थानीय कार्य होते हैं और उन सभी मुद्दों को लेकर एक काम किया जाएगा। राजीव जैन की नाराजगी पर विधायक निखिल मदान की प्रतिक्रिया विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा में आंतरिक नाराजगी की चर्चाओं पर निखिल मदन ने स्पष्ट किया है और कहा कि विधानसभा चुनाव में राजीव जैन की पार्टी के प्रति नाराजगी हो सकती है। लेकिन उनके प्रति उनकी नाराजगी नहीं थी और उनका राजीव जैन परिवार के साथ पुराना नाता रहा है। उनके साथ पहले भी अच्छा प्यार था और अभी भी उनके साथ अच्छा जुड़ाव है। सब चीजों से ऊपर उठकर हमारे लिए पार्टी है। पार्टी के हित के लिए सोनीपत में नगर निगम मेयर उपचुनाव हर हाल में जीता जाएगा। जनता भी मन बना चुकी है कि जिस प्रकार से विधानसभा चुनाव में उन्हें जीत मिली थी। अब मेयर उपचुनाव में भी भाजपा का कमल का फूल खिलेगा और राजीव जैन को भारी वोटों से जीत मिलेगी। 26 फरवरी को मुख्यमंत्री का रोड शो, बड़े नेता करेंगे प्रचार 26 फरवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोनीपत में रोड शो करेंगे। इसके बाद खरखौदा नगर पालिका में भी भाजपा प्रचार अभियान तेज करेगी।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर भी मौजूद रहेंगे। स्थानीय मुद्दों पर फोकस सोनीपत के विधायक और पूर्व मेयर रहे निखिल मदान ने शहर के जल भराव और सीवरेज व्यवस्था को लेकर कहा है कि सोनीपत शहर काफी पुराना बसा हुआ है और साढे 3 साल में कई बडे प्रोजक्ट पर काम करवाएं हैं। शहर की पुरानी व्यवस्था बदलने के लिए वक्त लगता है। पूरे शहर की पाइपलाइन बदलने से लेकर अलग-अलग कार्य होने हैं। कुछ कार्य पूरे भी किया जा चुके हैं। उन्होंने कहा है कि शहर में जलभराव की स्थिति को दूर करने के लिए कई जगह हैवी पाइपलाइन भी दब चुकी है। शनि मंदिर के पास जहां जल भराव होता था। वहां पर एक आईपीएस सिस्टम चालू किया गया है। इसके तहत एक लाइन सीधा ड्रेन तक पहुंचाने के लिए दबाई गई है। शहर के सेक्टर 14-15 और मॉडल टाउन में भी एक स्ट्रॉन्ग पाइप लाइन दबाई गई है, लेकिन ड्रेन – 6 का काम चलने के चलते उसे अभी जोड़ना बाकी है। वहीं चुनाव खत्म होते ही उसका काम भी सुचारू हो जाएगा। ड्रेन-6 का मुद्दा फिर गरमाया ड्रेन -6 का एस्टीमेट पूरा हो गया था। अब इसका नए एस्टीमेट तैयार करवाया गया है। जल्दी इसकी अप्रूवल आएगी और काम दोबारा शुरू हो जाएगा। हालांकि बात करें तो मेयर उपचुनाव से पहले विधानसभा चुनाव हुए थे उस दौरान भी ड्रेन -6 का काम बीच में अटका पड़ा था और अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। शहर के कई हिस्सों से निकलने वाली ड्रेन ड्रेन -6 किसी खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि जगह-जगह से काम अधूरा पड़ा हुआ है। कई एजेंसी इस काम को करने के लिए आ चुकी है।लेकिन कोई भी एजेंसीज काम को पूरा नहीं कर पाई। कभी बजट की दिक्कत आ जाती है तो कभी समय अवधि में काम पूरा नहीं होता। बता दें की ड्रेन -6 शहर के बीचों-बीच से होकर निकल रही है और गन्नौर से निकलते हुए शहर सोनीपत को पार करके ड्रेन नंबर 8 में मिल जाती है। हालांकि एक बार फिर चुनाव के समय यह मुद्दा बना हुआ है कि आखिर कब इसका निर्माण होगा। भाजपा की चुनाव प्रचार कमेटी तैयार
सोनीपत नगर निगम उपचुनाव को लेकर भाजपा एक मजबूत रणनीति के साथ चुनाव लड़ने के लिए अपनी स्ट्रेटजी बना चुकी है। सोनीपत में उपचुनाव के लिए विधायक निखिल मदान और जींद के विधायक के कृष्ण मिड्ढा को चुनाव संयोजक बनाया गया है। खरखौदा नगर पालिका के लिए विधायक पवन खरखौदा को संयोजक कमेटी का सदस्य बनाया है। दूसरी तरफ प्रदेश स्तर की कमेटी में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश,अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और प्रदेश से प्रभारी सुरेंद्र नागर भी शामिल हैं।भाजपा को पूरा भरोसा है कि यह चुनाव पार्टी के लिए ऐतिहासिक जीत लेकर आएगा और एक बार फिर सोनीपत में कमल खिलेगा। सोनीपत नगर निगम मेयर उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार प्रचार में जुटी है। भाजपा ने विधायक निखिल मदान को मेनिफेस्टो कमेटी का सदस्य और चुनाव संयोजक नियुक्त किया है। निखिल मदान का कहना है कि भाजपा की स्थिति बेहद मजबूत है और पार्टी एक मजबूत रणनीति के साथ चुनाव लड़ रही है। निखिल मदान ने अपने विधानसभा चुनाव की तर्ज पर मेयर उपचुनाव में जीत को लेकर रणनीति तैयार की है और उन्होंने कहा कि राजीव जैन का उनके परिवार के साथ पुराना नाता है और नाराजगी कभी नहीं रही। जीत की रणनीति मिलकर तैयार की है और आज से निखिल मदान चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर आए हैं। निखिल मदान ने बताया कि करीब 75,000 पंजाबी वोटर इस चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने दावा किया कि पंजाबी समाज और 36 बिरादरी पहले भी भाजपा के साथ थी और इस बार भी पार्टी को पूरा समर्थन दे रही है।नगर निगम चुनाव की रणनीति विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ही बनाई गई है। हम पहले भी जनता का आशीर्वाद पा चुके हैं और इस बार भी भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। आज से चुनाव प्रचार में उतरेंगे निखिल मदान भाजपा ने चुनाव प्रचार को तेज करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की सूची तैयार की है। निखिल मदान आज से स्वयं प्रचार अभियान में उतरेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसंपर्क करेंगे। हर वार्ड और हर घर तक पहुंचने के लिए स्पेशल प्रचार अभियान चलाया जाएगा। हालांकि देर रात भी राजीव जैन के साथ प्रचार में दिखाई दिए थे। हर घर तक पहुंचेगा भाजपा परिवार निखिल मदान ने कहा है कि भाजपा ने अपनी एक मजबूत रणनीति बनाई है और प्रत्येक के घर तक भाजपा परिवार पहुंचेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री खट्टर, प्रदेश के मुख्यमंत्री की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। जल्द ही घोषणा पत्र जारी होगा और उसे संकल्प पत्र को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि बहुत सारी नई योजनाएं प्रदेश और सोनीपत में लागू होनी हैं। भाजपा गरीब से लेकर अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुंचाने पर काम करती है। स्थानीय निकाय चुनाव में प्रत्येक अलग-अलग जिले के स्थानीय कार्य होते हैं और उन सभी मुद्दों को लेकर एक काम किया जाएगा। राजीव जैन की नाराजगी पर विधायक निखिल मदान की प्रतिक्रिया विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा में आंतरिक नाराजगी की चर्चाओं पर निखिल मदन ने स्पष्ट किया है और कहा कि विधानसभा चुनाव में राजीव जैन की पार्टी के प्रति नाराजगी हो सकती है। लेकिन उनके प्रति उनकी नाराजगी नहीं थी और उनका राजीव जैन परिवार के साथ पुराना नाता रहा है। उनके साथ पहले भी अच्छा प्यार था और अभी भी उनके साथ अच्छा जुड़ाव है। सब चीजों से ऊपर उठकर हमारे लिए पार्टी है। पार्टी के हित के लिए सोनीपत में नगर निगम मेयर उपचुनाव हर हाल में जीता जाएगा। जनता भी मन बना चुकी है कि जिस प्रकार से विधानसभा चुनाव में उन्हें जीत मिली थी। अब मेयर उपचुनाव में भी भाजपा का कमल का फूल खिलेगा और राजीव जैन को भारी वोटों से जीत मिलेगी। 26 फरवरी को मुख्यमंत्री का रोड शो, बड़े नेता करेंगे प्रचार 26 फरवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोनीपत में रोड शो करेंगे। इसके बाद खरखौदा नगर पालिका में भी भाजपा प्रचार अभियान तेज करेगी।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर भी मौजूद रहेंगे। स्थानीय मुद्दों पर फोकस सोनीपत के विधायक और पूर्व मेयर रहे निखिल मदान ने शहर के जल भराव और सीवरेज व्यवस्था को लेकर कहा है कि सोनीपत शहर काफी पुराना बसा हुआ है और साढे 3 साल में कई बडे प्रोजक्ट पर काम करवाएं हैं। शहर की पुरानी व्यवस्था बदलने के लिए वक्त लगता है। पूरे शहर की पाइपलाइन बदलने से लेकर अलग-अलग कार्य होने हैं। कुछ कार्य पूरे भी किया जा चुके हैं। उन्होंने कहा है कि शहर में जलभराव की स्थिति को दूर करने के लिए कई जगह हैवी पाइपलाइन भी दब चुकी है। शनि मंदिर के पास जहां जल भराव होता था। वहां पर एक आईपीएस सिस्टम चालू किया गया है। इसके तहत एक लाइन सीधा ड्रेन तक पहुंचाने के लिए दबाई गई है। शहर के सेक्टर 14-15 और मॉडल टाउन में भी एक स्ट्रॉन्ग पाइप लाइन दबाई गई है, लेकिन ड्रेन – 6 का काम चलने के चलते उसे अभी जोड़ना बाकी है। वहीं चुनाव खत्म होते ही उसका काम भी सुचारू हो जाएगा। ड्रेन-6 का मुद्दा फिर गरमाया ड्रेन -6 का एस्टीमेट पूरा हो गया था। अब इसका नए एस्टीमेट तैयार करवाया गया है। जल्दी इसकी अप्रूवल आएगी और काम दोबारा शुरू हो जाएगा। हालांकि बात करें तो मेयर उपचुनाव से पहले विधानसभा चुनाव हुए थे उस दौरान भी ड्रेन -6 का काम बीच में अटका पड़ा था और अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। शहर के कई हिस्सों से निकलने वाली ड्रेन ड्रेन -6 किसी खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि जगह-जगह से काम अधूरा पड़ा हुआ है। कई एजेंसी इस काम को करने के लिए आ चुकी है।लेकिन कोई भी एजेंसीज काम को पूरा नहीं कर पाई। कभी बजट की दिक्कत आ जाती है तो कभी समय अवधि में काम पूरा नहीं होता। बता दें की ड्रेन -6 शहर के बीचों-बीच से होकर निकल रही है और गन्नौर से निकलते हुए शहर सोनीपत को पार करके ड्रेन नंबर 8 में मिल जाती है। हालांकि एक बार फिर चुनाव के समय यह मुद्दा बना हुआ है कि आखिर कब इसका निर्माण होगा। भाजपा की चुनाव प्रचार कमेटी तैयार
सोनीपत नगर निगम उपचुनाव को लेकर भाजपा एक मजबूत रणनीति के साथ चुनाव लड़ने के लिए अपनी स्ट्रेटजी बना चुकी है। सोनीपत में उपचुनाव के लिए विधायक निखिल मदान और जींद के विधायक के कृष्ण मिड्ढा को चुनाव संयोजक बनाया गया है। खरखौदा नगर पालिका के लिए विधायक पवन खरखौदा को संयोजक कमेटी का सदस्य बनाया है। दूसरी तरफ प्रदेश स्तर की कमेटी में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश,अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और प्रदेश से प्रभारी सुरेंद्र नागर भी शामिल हैं।भाजपा को पूरा भरोसा है कि यह चुनाव पार्टी के लिए ऐतिहासिक जीत लेकर आएगा और एक बार फिर सोनीपत में कमल खिलेगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
