हरियाणा के सोनीपत में रविवार को बाइक सवार युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। महिला दिल्ली से यहां अपनी बहन से मिलने आई थी। तोड़ी गई सोने की चेन का वजन करीब 3 तोले था। सेक्टर 27 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस झपटमारों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। सोनीपत में जीवन विहार कॉलोनी एक्सटेंशन गली नंबर 7 के रहने वाले दीपक ने सेक्टर 27 थाना सोनीपत पुलिस को बताया कि दिल्ली के समसपुर में रहने वाली उसकी मौसी राजेश सोनीपत में अपनी बहन से मिलने आई थी। रविवार को उसकी मौसी घर के पास में बने मंदिर में पूजा के लिए गई थी। पूजा अर्चना के बाद वह घर आ रही थी। वह गली के मोड पर पहुंची तो मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और झपटा मार कर उसकी मौसी के गले से सोने की चेन तोड़ ली। दीपक ने बताया कि एक युवक मोटरसाइकिल चला रहा था और उसके पीछे बैठे दूसरे युवक ने गले से चेन तोड़ ली। उसकी मौसी ने शोर मचाया। इससे पहले की आसपास के लोग कुछ कर पाते दोनों युवक मोटर साइकिल पर मुरथल रोड की तरफ फरार हो गए। उसने बताया कि दोनों युवकों ने अपने सिर और मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। चेन तोड़ने वाले ने काले रंग की टीशर्ट और पैरो में सफेद जूते पहने हुए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हरियाणा के सोनीपत में रविवार को बाइक सवार युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। महिला दिल्ली से यहां अपनी बहन से मिलने आई थी। तोड़ी गई सोने की चेन का वजन करीब 3 तोले था। सेक्टर 27 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस झपटमारों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। सोनीपत में जीवन विहार कॉलोनी एक्सटेंशन गली नंबर 7 के रहने वाले दीपक ने सेक्टर 27 थाना सोनीपत पुलिस को बताया कि दिल्ली के समसपुर में रहने वाली उसकी मौसी राजेश सोनीपत में अपनी बहन से मिलने आई थी। रविवार को उसकी मौसी घर के पास में बने मंदिर में पूजा के लिए गई थी। पूजा अर्चना के बाद वह घर आ रही थी। वह गली के मोड पर पहुंची तो मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और झपटा मार कर उसकी मौसी के गले से सोने की चेन तोड़ ली। दीपक ने बताया कि एक युवक मोटरसाइकिल चला रहा था और उसके पीछे बैठे दूसरे युवक ने गले से चेन तोड़ ली। उसकी मौसी ने शोर मचाया। इससे पहले की आसपास के लोग कुछ कर पाते दोनों युवक मोटर साइकिल पर मुरथल रोड की तरफ फरार हो गए। उसने बताया कि दोनों युवकों ने अपने सिर और मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। चेन तोड़ने वाले ने काले रंग की टीशर्ट और पैरो में सफेद जूते पहने हुए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
