हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सोहना के भारत यात्रा केंद्र में तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। केंद्र की सड़कों पर तेंदुए को घूमते हुए देखा गया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज में तेंदुए की मौजूदगी साफ दिखाई दे रही है। वहीं वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के पंजों के निशान की पुष्टि की है। जीव-जंतु विभाग को दी सूचना भारत यात्रा केंद्र के कर्मचारियों ने मामले की सूचना जीव-जंतु विभाग को दी है। आसपास के फॉर्म हाउस में रहने वाले लोग भी सतर्क हो गए हैं। भारत यात्रा केंद्र अरावली पहाड़ियों के समीप स्थित है। इस क्षेत्र में पहले भी तेंदुए दिखाई दिए हैं। सोहना इलाके में तेंदुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। हर महीने तेंदुए की मौजूदगी दर्ज अरावली के पास के गांवों में हर महीने कहीं न कहीं तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की जाती है। कुछ समय पहले सोहना के एक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में भी एक तेंदुआ घुस गया था। वन विभाग की टीम पूरी तरह सतर्क है और तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सोहना के भारत यात्रा केंद्र में तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। केंद्र की सड़कों पर तेंदुए को घूमते हुए देखा गया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज में तेंदुए की मौजूदगी साफ दिखाई दे रही है। वहीं वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के पंजों के निशान की पुष्टि की है। जीव-जंतु विभाग को दी सूचना भारत यात्रा केंद्र के कर्मचारियों ने मामले की सूचना जीव-जंतु विभाग को दी है। आसपास के फॉर्म हाउस में रहने वाले लोग भी सतर्क हो गए हैं। भारत यात्रा केंद्र अरावली पहाड़ियों के समीप स्थित है। इस क्षेत्र में पहले भी तेंदुए दिखाई दिए हैं। सोहना इलाके में तेंदुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। हर महीने तेंदुए की मौजूदगी दर्ज अरावली के पास के गांवों में हर महीने कहीं न कहीं तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की जाती है। कुछ समय पहले सोहना के एक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में भी एक तेंदुआ घुस गया था। वन विभाग की टीम पूरी तरह सतर्क है और तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
